- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,17 June , 2021
FARIDABAD NEWS 17 JUNE 2021 : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद में जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में विश्व मरुस्थलीकरण व सूखा रोकथाम दिवस पर वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया। जूनियर रेडक्रॉस प्रभारी प्राचार्य रविंदर कुमार मनचंदा ने कहा कि शहरों और औद्योगीकरण के विस्तार के चलते आज जंगल सिकुड़ रहे हैं ऐसे में मैदानी क्षेत्रों को नुकसान पहुँचने का खतरा बढ़ा है। प्राकृतिक, निर्वनीकरण, अंधाधुंध तरीके से लकडि़यों का ईंधन के लिये प्रयोग करना, शिफ्रिटंग कल्टिवेशन, दावानल आदि भूमिक्षरण के अन्य कारण रहे हैं। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि मरुस्थलीकरण, भूमि क्षरण और सूखा बड़े खतरे हैं, जिनसे विश्व भर में लाखों लोग, विशेषकर महिलाएं और बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। इस तरह के रुझानों को तत्काल बदलने की आवश्यकता है क्योंकि इस से मजबूरी में होने वाले विस्थापन में कमी आ सकती है, खाद्य सुरक्षा सुधर सकती है और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिल सकता है। साथ ही यह वैश्विक जलवायु इमरजेंसी को दूर करने में भी मदद कर सकती है। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार 2025 तक विश्व के दो-तिहाई लोग जल संकट की परिस्थितियों में रहने को मजबूर होंगे। उन्हें कुछ ऐसे दिनों का भी सामना करना पड़ेगा जब जल की मांग और आपूर्ति में भारी अंतर होगा। मरुस्थलीकरण के परिणामस्वरूप विस्थापन और भी बढ़ने की संभावना है और 2045 तक लगभग 13 करोड़ से अधिक लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ सकता है। यह उल्लेखनीय है कि भारत में 29.3 प्रतिशत भूमि क्षरण से प्रभावित है। मरुस्थलीकरण व सूखे की बढ़ती भयावहता को देखते हुए इससे मुकाबला करने के लिए वैश्विक स्तर पर जागरूकता के प्रसार की आवश्यकता है। जूनियर रेडक्रॉस प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि मरुभूमि के निरन्तर विकास होते रहने का भौगोलिक कारण भी रहा है जैसे कम वर्षा तथा जल के वाष्पीकरण में अधिकता से भूमि की लवणता का बढ़ना, दिन तथा रात के तापमान में अधिक अंतर होने से चट्टानों का टूटना, धूल के कणों की मात्र व उनके आकार में वृद्धि होना आदि। रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि पेड़ पौधे रोप कर तथा उन्हें पल पास कर विकसित कर हम मरुस्थलीकरण और सूखे की गति को कम कर सकते हैं। साथ ही युवा वर्ग को विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के माध्यम से जोड़ने की आवश्यकता है। आज प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा, कॉर्डिनेटर डॉक्टर जसनीत कौर ने मरुस्थलीकरण और सूखे की समस्या को पेंटिंग और पोस्टर के द्वारा भूमिका, हर्षिता, सुरुचि, स्नेहा, नेहा और राधा गुप्ता ने दर्शाते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगानेे, प्राकृतिक वनस्पतियों का संरक्षण करने, कार्बन उत्सर्जन पर अंकुश लगाने और ऊर्जा के वैकल्पिक स्त्रोतों का प्रयोग करने की आवश्यकता पर बल दिया।
NH-19 पर दुर्घटनाओं को खुला न्योता
PALWAL NEWS 24 MAY 2026 ; GAUTAM : देशभर में सड़क सुरक्षा के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। के Read More...
FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 ; GAUTAM : ऋषिकेश में पत्रकार साथियों के साथ हुए दर्दनाक होटल हादसे से समस्त पत्रकार जगत अत्यंत दुखी एवं व्यथित है। इस दुर्घटना में कई पत्रकार साथ Read More...
FARIDBAD NEWS 24 MAY 2026 ; GAUTAM ; मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के मार्गदर्शन में JITO फरीदाबाद चैप्टर Read More...
कांग्रेस ने हमेशा लोगों को बसाया जबकि भाजपा उजाड़ रही गरीबों को : बलजीत कौशिक
FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 : GAUTAM मुजेसर के आजाद नगर में जिला प्रशासन द्वा
Read More...
FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 : GAUTAM कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर 12 स्थित 1 नंबर टाउन पार्क में सिंथेटिक जॉगिंग ट्रैक, ओपन एयर थिएटर, बाउंड्री वॉल सहित अन्य जनस Read More...
FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 : GAUTAM सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल द्वारा संचालित श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का 49वां वार्षिकोत्सव एवं मंदिर Read More...
बिजली शिकायतों के त्वरित समाधान एवं कॉल रिस्पॉन्स को लेकर सख्त निर्देश जारी
FARIDABAD NEWS 23 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के विशेष ऊर्जा सचिव एवं उत्तर तथा दक्षिण हरि
Read More...
FARIDABAD NEWS 23 MAY 2026 : GAUTAM : औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के प्रमुख बादशाह खान चौक पर आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा का अनोखा और आकर्षक प्रदर्शन लो Read More...