- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,16 June , 2021
CHANDIGARH NEWS. 16 JUNE 2021 : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश में बढ़ते अपराध और बेरोजगारी के लिए बीजेपी-जेजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। हुड्डा का कहना है कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। अपराधी बेलगाम हैं और सरकार बेसुध। चोरी, लूट, डकैती, फिरौती और हत्या प्रदेश में दिनचर्या का हिस्सा बन गई है। सरेआम किसी की गोली मारने या हत्या की खबरें आम हो चली है। हुड्डा ने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी होती है। लेकिन सत्ता में बैठे हुए लोगों को सिर्फ अपनी सुरक्षा की चिंता है। आम जनता की जानमाल की सुरक्षा पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। जिस तरह अपराध बढ़ता जा रहा है, उसे देखकर ऐसा लगता है कि मानो प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। खुद सरकार के आंकड़े प्रदेश में बढ़ते अपराध की तस्दीक करते हैं। नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के बाद हरियाणा में आबादी के हिसाब से सबसे ज्यादा हत्याएं होती हैं। एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में रोज 3 से 4 हत्याएं, 5 से 6 रेप, 100 से ज्यादा लूट, चोरी, डकैती और फिरौती की वारदातें होती हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और सरकार का गैर-जिम्मेदाराना रवैया कानून-व्यवस्था की बदतर हालत के लिए जिम्मेदार है। बेरोजगार युवा हताशा और निराशा के चलते अपराध व नशे की तरफ बढ़ रहे हैं। लेकिन सरकार के पास ना बेरोजगारी को रोकने का कोई रोडमैप है और ना ही अपराध को रोकने का।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...