HARYANA

HindustanVision Tuesday,15 June , 2021
सभी सडक़ों पर लगाए जाएं साइन बोर्ड : उपायुक्त नरेश नरवाल

PALWAL NEWS 15 JUNE 2021 :  उपायुक्त नरेश नरवाल ने कहा कि जिला की सीमा में लोक निर्माण विभाग व हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की सभी सडक़ों पर साइन बोर्ड जरूर लगाएं जाएं। ये सभी सडक़ें गड्ïढा मुक्त हों और इनके किनारे बर्म मजबूती से तैयार किया जाए, ताकि सडक़ दुर्घटनाओं में कमी आए और सडक़ों पर सुरक्षित आवागमन हो। इसी प्रकार जिला में पांच किलोमीटर लंबी एक सडक़ को मॉडल सडक़ के रूप मेें भी विकसित किया जाए, जो सुरक्षा के लिहाज से हर पैमाने पर खरी हो।
उपायुक्त मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला सडक़ सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित वाहन पॉलिसी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सडक़ सुरक्षा के तहत जिला प्रशासन का प्रयास है कि सडक़ों पर दुर्घटनाएं कम से कम हो तथा जान-माल की हानि न हो। दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए समय-समय पर सडक़ों का ऑडिट होना चाहिए। इस ऑडिट के तहत दुर्घटनाओं की संभावना से संबंधित मुख्य जगहों, ब्लॉक स्पॉट एरिया, अवैध कट और सुरक्षा के हिसाब से सडक़ पर जो भी कमी है, की पहचान की जाए और उसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को अवश्य भेजी जाए, ताकि ऐसे स्थानों पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकें। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश किए कि कोई भी दुर्घटना होने की स्थिति पर जांच अधिकारी दुर्घटना की लोकेशन तथा जीपीएस की स्थिति को क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के कार्यालय तथा जिस विभाग की सडक़ है, को उसकी लोकेशन अवश्य भेजे, ताकि दुर्घटनाओं की पुनरावृति होने वाले स्थानों की अलग से पहचान कर वहां दुर्घटनाएं रोकने संबंधी जरूरी इंतजाम किए जा सकें। इसके साथ ही पुलिस विभाग ओवर स्पीड के चालान अधिक करे, क्योंकि अधिकतम मामलों में दुर्घटना का मुख्य कारण ऑवर स्पीड ही होता है। उन्होंने शहरी क्षेत्र में दुर्घटनाएं रोकने के लिए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी व नगर पालिका के सचिव को निर्देश दिए कि सभी शहरी क्षेत्र में सडक़ों पर सीवर का कोई भी ढक्कन खुला नहीं होना चाहिए। अगर किसी स्थान पर काम चल रहा है, तो उसके पास सावधानी रखने संबंधी साइन बोर्ड या मार्किंग अवश्य हो। उन्होंने कहा कि स्कूल वाहनों को भी समय-समय पर चेक किया जाए तथा उनमें सुरक्षा के सभी उपकरण होने चाहिए तथा वाहन की कंडीशन भी अच्छी हो। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत, अतिरिक्त उपायुक्त सतेंद्र दूहन, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित कुमार, एसडीएम हथीन वकील अहमद, एसडीएम पलवल कंवर सिंह, एसडीएम होडल लक्ष्मीनारायण, जिला नगराधीश अंकिता अधिकारी व सिविल सर्जन डा. ब्रह्मïदीप सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

सभी सडक़ों पर लगाए जाएं साइन बोर्ड : उपायुक्त नरेश नरवाल

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome