FARIDABAD

HindustanVision Thursday,10 June , 2021
पोस्ट कोविड सिंड्रोम से घबराए नहीं : डॉ रणदीप सिंह पुनिया

FARIDABAD NEWS 10 JUNE 2021 :  सिविल सर्जन डॉ रणदीप सिंह पुनिया ने बताया कि आज संपूर्ण विश्व कोरोना संक्रमण के प्रकोप से ग्रसित है। यह एक वायरल संक्रमण है 80-90 फीसद रोगी आसानी से घर पर ही साधारण उपचार से ठीक हो जाते हैं।  10 से 20 फ़ीसद लोगों में ही यह गंभीर रूप से धारण कर लेता है जिन्हें अस्पताल में भर्ती होकर इलाज कराना पड़ता है। इसमें भी अधिकतर लोग स्वस्थ होकर घर लौटते हैं केवल कुछ फ़ीसदी लोग ही मृत्यु का शिकार बनते हैं। उन्होनें बताया कि कोरोना संक्रमण का सर्वाधिक प्रभाव श्वसन तंत्र पर पड़ता है| फिर भी शरीर के लगभग सभी अंग किसी ने किसी प्रकार से प्रभावित हो जाते हैं| इस संक्रमण से ठीक होने एवं रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी कुछ लक्षण बने रहते हैं। इसे पोस्ट कोविड सिंड्रोम कहते हैं। यह लक्षण 4 से 6 सप्ताह तक रह सकते हैं। इसमें से कुछ लक्षण साधारण होते हैं जबकि कुछ लक्षण गंभीर रूप ले सकते हैं। खासकर ऐसे रोगी जिन्हे पहले से डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, हृदयरोग, सीओपीडी, मोटापा आदि की समस्या होती है। पोस्ट कोविड-19 के सामान्य लक्षण:‌‌- कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद थकावट एवं मांसपेशियों में कमजोरी बनी रहती है, जिसके कारण कार्य करने की क्षमता कम हो जाती है और वजन में भी गिरावट आती है। ऐसा अधिकतर उन लोगों में होता है जिन्हें लंबे समय तक तेज बुखार रहा हो और खानपान में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा में हो। हालांकि यह समय के साथ ठीक हो जाता है। हल्के व्यायाम व उचित खानपान ही इसका उपचार है। लगातार सूखी खांसी का बना रहना भी इसी सिंड्रोम का लक्षण है। रोगी को खांसी के दौरे जैसे पडते हैं, जो अपने से ही ठीक होते हैं। इसका मुख्य कारण लंग फाइब्रोसिस व सांस की नली के ऊपरी भाग में सूजन होना है। इसके इलाज में भाप लेना गर्म पानी में नमक डालकर गरारे करना प्रभावकारी है।
बीच‌- बीच मे अनियमित बुखार आना भी कुछ रोगियों में देखा गया है, जो कि 2 से 4 सप्ताह तक रह सकता है। अगर तीव्र बुखार हो तो चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए कि बुखार का कोई अन्य कारण तो नहीं है अन्यथा यह बुखार की दवा से और थोड़े समय पश्चात ठीक हो जाता है। अन्य सामान्य लक्षण जैसे जोड़ों में दर्द, भूख ना लगना, सिरदर्द, गले में खराश, सीने में दर्द, अवसाद आदि है। अगर चिकित्सक इन्हें पोस्ट कोविड सिंड्रोम की वजह से होना बताएं तो चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। इस अवस्था में भी थोड़े व्यायाम खानपान और मनोबल ऊंचा रखने की आवश्यकता होती है। कब करे चिकित्सक से संपर्क:-
यदि रोग से स्वस्थ होने के बाद दोबारा सात की तीव्रता बढ़ने लगे तो चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए, क्योंकि यह लंग फाइब्रोसिस या हार्ड फेल्योर का लक्षण हो सकता है। यदि साथ में ऑक्सीजन का लेवल भी कम होने लगे तो यह अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। कोरोना संक्रमन खून का थक्का बनने की प्रवृत्ति ज्यादा होती है। इसलिए पैरों में सूजन शरीर के किसी अंग में कमजोरी और चलने में सीने में दर्द जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। इस बीमारी में स्टेरॉयड का इस्तेमाल एक जीवनरक्षक दवा की तरह किया जाता है, लेकिन इसका अनुचित प्रयोग शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देता है। यह उन मरीजों में और महत्वपूर्ण हो जाता है जो पहले से डायबिटीज किसी पुराने रोग से ग्रसित हो। इन्हीं कारणों से पोस्ट कोविड मे फेफड़े के संक्रमण, फंगल इनफेक्शन (ब्लैक फंगस, वाइट फंगस, येलो फंगस) होने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है। कभी भी पोस्ट कोविड के दौर में नाक व मुंह से रक्तस्राव, आंख मे सुजन, आंख की रोशनी में कमी या शरीर के किसी भी भाग में काले चकत्ते दिखाई दे तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।  पोस्ट कोविड सिंड्रोम के अधिकतर लक्षण स्वत: समाप्त हो जाते हैं इसलिए घबराने और चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि अपनी से सेहत के प्रति सचेत रहना जरूरी है ताकि कोई समस्या होने पर समय रहते उपचार हो सके और आप अन्य बीमारियों से भी सुरक्षित रह सके।

पोस्ट कोविड सिंड्रोम से घबराए नहीं : डॉ रणदीप सिंह पुनिया

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome