- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,10 June , 2021
FARIDABAD NEWS 10 JUNE 2021 : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के नारे के साथ चहुमुखी विकास करवा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 7 वर्षों में प्रदेश में और फरीदाबाद जिला में भी ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। विकास कार्यों के क्षेत्र में नया हरियाणा और नया फरीदाबाद/ ग्रेटर फरीदाबाद बनने की ओर अग्रसर है। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर वीरवार को लघु सचिवालय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश की 1178 करोड रुपए की लागत से 98 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के पश्चात संबोधित कर रहे थे। इनमें फरीदाबाद जिला की करीब 34 करोड़ 25 लाख 44 हजार रुपये की लागत की तीन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया गया। अपने संबोधन में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि आज फरीदाबाद जिला की जिन करीब 34 करोड़ 25 लाख 44 हजार रुपये की लागत की तीन विकास परियोजनाओं का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन किया है, उनमें 19 करोड़ 55 लाख 46 हजार रुपये की धनराशि की लागत से स्वर्ण जयंती योजना के तहत स्थापित हुए कस्तूरबा सेवा सदन में बने ऑब्जरवेशन होम, 9 करोड़ 53 लाख 51 हजार रुपये की धनराशि की लागत से सेक्टर-18(ए) में बने नए आईटीआई भवन व 5 करोड़ 16 लाख 47 हजार रुपये की धनराशि की लागत से सिकरोना गांव में बने आईटीआई भवन शामिल है। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने इस अवसर पर कहा कि सरकार की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में और मुख्यमंत्री मनोहर लाल नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा, चिकित्सा, सड़कों, नहरों तथा विकास के हर क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य पिछले 7 वर्षों से करवाए गए हैं। नया हरियाणा ऐतिहासिक विकास के नाम से जाना जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज वीरवार को प्रदेश के 17 जिलों में 98 विभिन्न विकास परियोजनाओं का लगभग 1170 करोड़ रुपए की धनराशि से उद्घाटन व शिलान्यास किया है। केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जिला फरीदाबाद और पलवल में भी विकास के नए आयाम पिछले 7 वर्षों से स्थापित हो रहे हैं। ग्रेटर फरीदाबाद को नया फरीदाबाद का कहा जा सकता है। कृष्णपाल गुर्जर ने कोविड-19 वैश्विक महामारी पर बोलते हुए कहा कि जिला में प्रशासन द्वारा समाजसेवी संगठनों व अन्य लोगों के सहयोग से बेहतर काम करके कोरोना वायरस के प्रथम व द्वितीय चरण पर बेहतर तरीके से कार्य करके काबू करने का काम किया है। वैश्विक महामारी पर प्रशासन द्वारा बेहतर काम करने पर मैं उन्हें बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस पर नियंत्रण करने में बेहतर तरीके से कार्य को क्रियान्वित करके इस पर काबू पाने का काम किया है। देश व प्रदेश की जनता की भागीदारी से ही कोरोना वायरस पर नियंत्रण पाया। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे कोरोना वायरस के सरकार द्वारा जारी हिदायतों में मास्क लगाना, जरूरी कार्य से ही घर से बाहर निकलना, सामाजिक दूरी बनाए रखना, अपने हाथों को बार-बार साबुन से धोना व सैनिटाइज़ करते रहना ही बचाव का मुख्य कारण है। कोरोना वायरस के बचाव के लिए आमजन इन नियमों का पालन अवश्य करें। वीडियो कांफ्रेंस के दौरान विधायक सीमा त्रिखा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, उपायुक्त यशपाल, अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रदीप संधू, पीओ आईसीडीएस अनीता शर्मा सहित आईटीआई प्रिंसिपल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...