HARYANA

HindustanVision Wednesday,09 June , 2021
मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के तहत फसल विविधीकरण अपनाने को किसानों को करेें प्रेरित : सुधीर राजपाल

PALWAL NEWS 9 JUNE 2021 :   नागरिक उड्डïयन विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने कहा कि गिरते भूजल को बचाने के लिए प्रदेश में मेरा पानी-मेरी विरासत योजना चलाई जा रही है, जिसमें किसानों को धान फसल के स्थान पर अन्य वैकल्पिक फसलों के रूप में मोठ, उड़द, सोयाबीन, ग्वार, तिल, मूंगफली, अरंडी, खरीफ प्याज और खरीफ मौसम की चारा फसलें, कपास, मक्का, अरहर, मूंग व विभिन्न सब्जियों की खेती करने पर 7 हजार रुपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। यह योजना किसानों के फायदे के लिए काफी कारगर है और इस योजना के तहत किसान प्रोत्साहन राशि के साथ-साथ अन्य फसलों से भी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को मेरा पानी-मेरी विरासत व मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर आगामी 25 जून 2021 तक पंजीकरण करना होगा।
श्री सुधीर राजपाल बीती देर सायं कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ खरीफ फसलों की बुआई के संबंध में की गई प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के माध्यम से किसानों के हित में जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनका लाभ पात्र किसानों को समय पर मिलना चाहिए। मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के तहत जिन किसानों ने पिछले वर्ष अपने खेत में धान फसल की रोपाई की थी और इस वर्ष उसी खेत में फसल विविधिकरण को अपनाकर अन्य फसलों की बिजाई करता है, तो उन्हें 7 हजार रुपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि का लाभ मिलना चाहिए। इस योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों को जोड़ें और उन्हें धान की जगह अन्य फसलों की खेती करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि इस बार मेरा पानी-मेरी विरासत योजना से बाजरा फसल को बाहर किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला में मेरा पानी-मेरी विरासत योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि धान की जगह किसान फसल विविधिकरण को अपनाएं।
उपायुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के तहत जिन किसानों ने पिछले वर्ष अपने धान के क्षेत्र को वैकल्पिक फसलों द्वारा विविधिकरण किया था तथा चालू खरीफ सीजन में भी यदि वे उस क्षेत्र में वैकल्पिक फसलों की बिजाई करते हैं तो उन्हें भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत जो किसान पिछले वर्ष धान बिजित क्षेत्र में चारे की फसल लेते हैं व अपने खेत को खाली रखते हैं। उन्हें भी प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत सभी वैकल्पिक फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार द्वारा खरीदा जाएगा। इस फसल विविधिकरण योजना के अंतर्गत सभी वैकल्पिक फसलों का बीमा भी विभाग द्वारा करवाया जाएगा, जिसके प्रीमियम की अदायगी प्रोत्साहन राशि से की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस योजना को क्रियान्वित करने एवं फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने तथा तकनीकी जानकारी हेतु किसानों को गांव स्तर पर कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा वैकल्पिक फसलें बिजाई करने के लिए पूर्ण जानकारी दी जाए। कृषि विभाग व कृषि विज्ञान केंद्रों द्वारा किसानों को वैकल्पिक फसलों की आधुनिक तकनीक से बिजाई करने में अच्छी पैदावार लेने के लिए प्रदर्शन प्लांट भी आयोजित किए जाएं। इस योजना के सफल संचालन के लिए उपनिदेशक कृषि व जिला बागवानी अधिकारी नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।
उपनिदेशक कृषि डा. महाबीर सिंह ने बताया कि मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों को जोड़ा जाएगा। विभाग की ओर से किसानों में जागरुकता लाने के लिए 5 जागरुकता रथ गांव-गांव भेजे जा रहे हैं, जो इस योजना के बारे में किसानों को जागरुक कर रहे हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत, अतिरिक्त उपायुक्त सतेंद्र दूहन, सीईओ जिला परिषद अमित कुमार, नगराधीश अंकिता अधिकारी उपस्थित थे।

मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के तहत फसल विविधीकरण अपनाने को किसानों को करेें प्रेरित : सुधीर राजपाल

More News

9/21/2026 10:20:00 PM
सहकार भारती के तत्वावधान में टी-20 क्रिकेट महासंग्राम सम्पन्न

PALWAL NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी के कुशल मार्गदर्शन में सहकार भारती, दी हरियाणा स्पोर्ट्स कोऑपरेटिव लीग मल्टीपर्पस सोसायटी लि Read More...

9/21/2026 9:33:19 PM
हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ते हुए, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम

 

शिवाय चैरिटेबल फाउंडेशन की पहल, वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूल के बाद शैक्षणिक सहयोग

NEW DELHI 21 SEP 2026 : GAUTAM : गरीब एवं Read More...

9/21/2026 9:30:08 PM
11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन हेतु तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : आयुष विभाग, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद में 11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन के उपलक्ष्य में आज तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभा Read More...

9/21/2026 7:27:28 PM
स्वर्णकार समाज एवं रोटरी क्लब संस्कार के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जांच शिविर

FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM :  स्वर्णकार समाज फरीदाबाद एवं रोटरी क्लब, संस्कार फरीदाबाद के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं मैमोग्राफी जां Read More...

9/21/2026 7:24:10 PM
बच्चों ने कैनवास पर उकेरे सपनों के भारत के रंग, मोदी जी के संग : राजेश नागर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सरस्वती ग्लोबल स्कूल में आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता, मंत्री राजेश नागर ने विजेताओं को किया सम्मानित
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 Read More...

9/21/2026 7:21:45 PM
श्री धार्मिक लीला कमेटी द्वारा 9 अक्टूबर रामजन्म से रामलीला आरम्भ होंगी 

निर्देशक हरीश चन्द्र आज़ाद पूणे से अभ्यास व रामलीला करवाने फरीदाबाद आएंगे.

FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : निर्देशक हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि श्री ध Read More...

9/21/2026 7:18:43 PM
संस्कारित संतान ही परिवार और राष्ट्र का गौरव: महापौर प्रवीण जोशी

FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : आर्य समाज सेक्टर 7 ए के तत्वाधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विषय “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में युवा दिग्भ् Read More...

9/21/2026 7:15:37 PM
स्वर साधना मंदिर के कलाकारों ने गणेशोत्सव में भजन-कीर्तन से सबको मंत्रमुग्ध किया

 गांधी कॉलोनी गणेश पार्क में भक्ति रस से सराबोर हुआ वातावरण
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशो Read More...


Welcome