HARYANA

HindustanVision Wednesday,09 June , 2021
लघु सचिवालय से नगराधीश अंकिता अधिकारी ने झंडी दिखाकर किया रवाना

PALWAL NEWS. 9 JUNE 2021 :    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से दिव्यांग कल्याण हित के लिए उपलब्ध कराई गई 29 स्वचलित तिपहिया साइकिलों को आज योग्य दिव्यांगों को वितरित करने के लिए लघु सचिवालय से नगराधीश अंकिता अधिकारी ने झंडी दिखाकर रवाना किया।  
नगराधीश अंकिता अधिकारी ने बताया कि उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष नरेश नरवाल के कुशल मार्गदर्शन में दिव्यांगों का जीवन सरल-सुलभ बनाने व दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वचलित तिपहिया साइकिल वितरित की गई हैं। इसके लिए 31 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 29 दिव्यांजन योग्य पाए गए। उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमण की परिस्थितियों के मद्देनजर योग्य लाभपात्रों को यह तिपहिया साइकिल उन्हें घर पर ही पहुंचाई जाएंगी।
 जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के सचिव विकास कुमार ने बताया कि यह स्वचलित तिपहिया साइकिल दिव्यांगंजन का जीवन सरल बनाने में सहयोगी होंगी। उन्होंने बताया कि मैसर्ज टोकई इम्पीरियल प्राइवेट लिमिटेड, पृथला के सहयोग से सी.एस.आर. गतिविधिओं के तहत कंपनी के उपाध्यक्ष गौतम सिंह साजवन, एजीएम वित्त एवं लेखा विभाग संजय गुप्ता, एजीएम एचआर विशाल आनंद, रोहताश कुमार, नेहा अंथवाल के सहयोग से प्राप्त राशि से इन शेष बची स्वचलित तिपहिया साइकिलों को मरम्मत करवाया गया तथा फिर दिव्यांगजनों को वितरित किया गया है।
जिला रैडक्रॉस सोसायटी के प्रशिक्षण अधिकारी महेश मलिक ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की तरफ से दिव्यांगजनों की राह आसान करने के लिए मोटराइज्ड (बैट्री चलित) ट्राई साइकिल वितरित की गई है। केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशानुसार दिव्यांगजनों को घर घर जाकर निशुल्क मोटराइज्ड (बैट्री चलित) ट्राई साइकिल वितरित की जा रही है। इस बैट्री चलित ट्राई साइकिल की कीमत 48 हजार रुपए है। इसमें भारत सरकार की एडिप योजना के तहत पचास प्रतिशत राशी सरकार वहन करेगीं जबकि बाकी की राशी सांसद निधि कोष से दी जाएगी। सामान्य ट्राई साइकिल को चलाने में दिव्यांगजनों को काफी परेशानी होती थी। लेकिन मोटराइज्ड ट्राई साइकिल बैट्री चलित होने के कारण उसे चार्ज कर बार बार उपयोग में ले सकेगें।
इस अवसर पर लेखाकार अंजलि भयाना, डोरी लाल, नीतू सिंह, रामनिवास, नितिन अत्तरी, सूर्यकांत, सतबीर सिंह, हरबंश मौजूद रहे।

लघु सचिवालय से नगराधीश अंकिता अधिकारी ने झंडी दिखाकर किया रवाना

More News

11/9/2026 4:49:21 PM
आर्य समाज ने यज्ञ और भजनों के साथ मनाया महर्षि दयानन्द निर्वाण उत्सव

हजारों दीप जलाकर एक दीप बुझ गया, सबको राह दिखा कर ईश्वर की लौ में मिल गया

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : आर्य समाज नेहरू ग्राउण्ड एवं आर्य केन्द्रीय सभा (नग Read More...

11/9/2026 3:56:32 PM
श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में 11 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया दीपोत्सव, गुरुदेव ने किया मां महालक्ष्मी का विशेष पूजन

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में दीपावली का पर्व बड़ी ही धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श् Read More...

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...


Welcome