FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,11 May , 2021
कोरोना मरीजों की हर संभव सहायता के लिए सरकार तत्पर : कृष्णपाल गुर्जर

PALWAL  NEWS. 11 MAY 2021 :      केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि कोरोना महामारी जैसी आपदा के दौरान अधिक से अधिक लोगों को जीवन बचाने व उन्हें सुरक्षित रखने के लिए सरकार व जिला प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है। कोविड परिस्थितियों में जिला प्रशासन टीम वर्क के रूप में लोगों को उचित चिकित्सा सुविधा व मदद देने में अच्छा कार्य कर रहा है, जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।
केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों की मीटिंग लेते हुए कहा कि कोविड की परिस्थितियों में कुछ लोग अवसर ढूंढने का प्रयास करते हैं, ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाए। सरकार व जिला प्रशासन का प्रयास है कि इन परिस्थितियों में जनजीवन की गतिविधियां सामान्य रहें तथा सभी व्यक्तियों को जरूरत का सामान व सुविधाएं उचित दरों पर मिलती रहें। ऐसी परिस्थितियों में लोगों को भी जागरूक रहना चाहिए व उन्हें कोविड प्रोटोकोल के नियमों की पालना करनी चाहिए। सरकार द्वारा जनता की सुविधा के लिए विभिन्न पोर्टल शुरू किए गए हैं। जनता घर बैठे ही इन पोर्टल के माध्यम से सरकारी व अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि कोरोना मरीजों को अस्पतालों में उचित दरों पर ईलाज की सुविधा मिलनी चाहिए। लॉकडाउन के सभी नियमों की अनुपालना सरकार की गाइडलाइन के अनुसार होनी चाहिए तथा बिना वजह घरों से बाहर आने वाले लोगों को रोकें। होम आइसोलेट पर रह रहे कोरोना मरीजों से समय-समय पर फोन के माध्यम से संपर्क किया जाए तथा उन्हें घर पर ही दवाइयों संबंधी जरूरी किट उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने कोविड मरीजों जो गरीबी रेखा से नीचे है लेकिन आयुष्मान भारत योजना में शामिल नहीं है, को राज्य सरकार द्वारा कोविड उपचार अधिकृत निजी अस्पतालों में इलाज के लिए मरीज को प्रतिदिन 5 हजार रुपए की सब्सिडी, जोकि अधिकतम 35 हजार रुपए हो सकती है, मरीज के डिस्चार्ज होने पर वह बिल से घटाने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार कोविड के इलाज के लिए राज्य सरकार द्वारा अधिकृत निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को एक हजार रुपए प्रति मरीज प्रतिदिन, जोकि अधिकतम 7 हजार रुपए तक की प्रोत्साहन राशि मरीज के डिस्चार्ज होने के बाद अस्पतालों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसी प्रकार गरीबी रेखा से नीचे होम आइसोलेटिड कोविड मरीजों को 5 हजार रुपए की एकमुश्त राशि चिकित्सा सहायता के रूप में सीधी मरीजों के खातों में भेजी जाएगी। इन सभी योजनाओं का फायदा मरीजों को पहुंचाया जाए।
हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन नयनपाल रावत ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लोगों की सुरक्षा के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे है। सरकार द्वारा मरीजों की सहायता के लिए कई घोषणाएं की गई हैं। इन सभी सुविधाओं का लाभ मरीजों तक पहुंचाना सुनिश्चित हो।
उपायुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि जिला में लॉकडाउन के दौरान सरकार की सभी गाइडलाइन की अनुपालना सुनिश्चित की जा रही है। बीते दिन उन्होंने स्वयं पूरे पलवल शहर को दौरा किया, जिस दौरान लॉकडाउन पूर्णतय सफल पाया गया। लोगों की सुविधा के लिए जरूरी सामान से संबंधित दुकानों को सुबह-शाम तीन-तीन घंटे के लिए खोला जा रहा है। इसके साथ ही प्रयास किया जा रहा है कि लोगों को होम डिलीवरी के माध्यम से अधिक से अधिक सामान पहुंचाने की सुविधा दी जाए, ताकि बाजारों व दुकानों पर भीड न हो और कोरोना संक्रमण नियंत्रित रहे। सब्जी मंडी को केवल होलसेल के लिए ही खोला जा रहा है तथा रिटेल बिक्री के लिए वेंडर को अलग-अलग स्थानों पर सब्जी बिक्री के लिए पास जारी किए गए हैं। इस समय जिले के अस्पतालों में गंभीर रूप से बीमार लोगों के लिए बैड्स व ऑक्सीजन की कोई समस्या नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा लोगों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिस पर आने वाली कॉल्स के माध्यम से लोगों को जरूरी सुविधा व मदद पहुंचाई जा रही है। नागरिक अस्पताल में टेलीमैडिसन सेवा शुरू की गई है, जिस पर एमबीबीएस डॉक्टर द्वारा कोरोना मरीजों, होम आइसोलटिड मरीजों को चिकित्सा संबंधी जरूरी परामर्श दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों पर भी विशेष ध्यान देते हुए कई गांवों को कंटेनमेंट जोन में शामिल किया गया है, जिसमें आयुष व स्वास्थ्य विभाग की टीमें दवाइयों व काढ़ा तथा सभी जानकारियों से युक्त पंपलेट वितरित किए जा रहे हैं। इन गांवों में कोरोना टेस्ट भी निरंतर किए जा रहे हैं, ताकि कोरोना संक्रमण की पॉजीटिवीटी रेट का निरंतर पता लगाया जा सके। गांव में तीन हजार युवा वॉलेंटियर की टीम भी सक्रीय है, जो जरूरी मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा लॉकडाउन के सभी नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करवाई जा रही है। लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर लोगों के चालान व व्हीकल चालान तथा वाहनों को इम्पाउंड किया जा रहा है। केंटेनमेंट जोन पर स्थापित नाकों पर पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला में जरूरी सामान व सब्जियों के रेट पर निरंतर नजर रखी जा रही है।
सिविल सर्जन डा. ब्रह्मïदीप ने बताया कि जिला में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 86 प्रतिशत से अधिक है तथा पॉजीटिवीटी दर 12 प्रतिशत के करीब है। जिला में वैक्सीनेशन का कार्य 38 साइटों पर सफलतापूर्वक किया जा रहा है। बीते दिन करीब 6 हजार 500 लोगों को वैक्सीनेशन किया गया। इसी प्रकार गत दिनों फ्रंटलाइन पर कार्य कर रहे पत्रकारों तथा आज एडवोकेट के लिए वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि कोरोना संक्रमण को जिला में पूरी तरह नियंत्रित रखा जा सके तथा अधिक से अधिक लोगों के जीवन को बचाया जा सके।

कोरोना मरीजों की हर संभव सहायता के लिए सरकार तत्पर : कृष्णपाल गुर्जर

More News

9/18/2026 9:31:00 PM
आगमन रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी में धूमधाम से मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

FARIDABAD NEWS 18 SEP 2026 : GAUTAM :  सेक्टर-70 स्थित आगमन रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी में आज देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विशेष Read More...

9/18/2026 7:20:55 PM
सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालयों में आयोजित हुईं विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताएं

FARIDABAD NEWS 18 SEP 2026 : GAUTAM : उपायुक्त  (डीसी) आयुष सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री के सेवा एवं जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में चल Read More...

9/18/2026 7:13:28 PM
बल्लभगढ़ विधानसभा में 11 हजार वॉल्टेज की सभी तारें होंगी अंडरग्राउंड 

FARIDABAD NEWS 18 SEP 2026 : GAUTAM : केन्द्र सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट फरीदाबाद के अन्तर्गत बल्लभगढ़ के सैक्टर 3 की हुडा मार्किट में माननीय विधायक पूर्व कैबिनेट मन Read More...

9/18/2026 7:08:50 PM
किसी भी कंपनी की सफलता के पीछे हर कर्मचारी की मेहनत और लगन : सुरेंद्र राणा

धूमधाम से मनाया कंपनी का वार्षिकोत्सव व विश्वकर्मा दिवस

FARIDABAD NEWS 18 SEP 2026 : GAUTAM :  जे.के. सिविल कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा क Read More...

9/18/2026 7:04:42 PM
महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा 17 सितम्बर को किया गया भव्य भजन संध्या का आयोजन

FARIDABAD NEWS 18 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में शनिवार,17 सितम्बर को Read More...

9/18/2026 6:47:48 PM
Indian Talent Olympiad State Topper Ms.Khanak 

FARIDABAD NEWS 18 SEP 2026 : GAUTAM : Indian Talent Olympiad State Topper Ms.Khanak of class III  and Mr Naman ji of class IV, school  level topper Om Shiksha Read More...

9/17/2026 9:38:05 PM
यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना विभाग की प्राथमिकता : धीरेन्द्र खडगटा

FARIDABAD NEWS 17 SEP 2026 : GAUTAM : महानिदेशक, राज्य परिवहन हरियाणा, चंडीगढ़ धीरेन्द्र खडगटा ने आज एनआईटी फरीदाबाद स्थित बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान Read More...

9/17/2026 7:55:18 PM
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेक्टर 82 में राजेश नागर ने स्वच्छता का संदेश देने के लिए लगाया झाड़ू

FARIDABAD NEWS 17 SEP 2026 ; GAUTAM : इस बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन एक दिन नहीं बल्कि पूरे एक महीने मनाया जाएगा। इसके तहत अनेक प्रकार की गतिविधियां प्रा Read More...


Welcome