HARYANA

HindustanVision Tuesday,11 May , 2021
कोरोना के संक्रमण से बचाव में आयुर्वेद एवम योग का विशेष महत्व : सिविल सर्जन

PALWAL NEWS. 11 MAY 2021 :   सिविल सर्जन डा. ब्रह्मदीप ने जिले की जनता से अपील की है कि कोरोना के संक्रमण को रोकने में आयुर्वेदिक दिनचर्या, ऋतुचार्य, एवं योग का पालन करने से संक्रमण के खतरे को कम किया जा सकता है। आयुष विभाग के डॉक्टर एवं फार्मासिस्टों की टीमें जिले के कंटेनमेंट जोन में जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए आयुर्वेद को अपने जीवन में अपनाने एवं योगिक क्रियाएं करने के बारे में प्रतिदिन जागरूक कर रही हैं।
आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉक्टर हेमलता ने बताया है कि आयुर्वेद में रोगों की चिकित्सा करने के साथ-साथ स्वस्थ व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को बनाए रख सकते है। कोरोना महामारी के समय प्रत्येक व्यक्ति नियमित दिनचर्या का पालन करे जैसे कि सुबह बिस्तर से सूर्य निकलने से 1 घंटे पहले उठकर नित्य कर्म के बाद खाली पेट पानी पिएं। यह पानी रसायन की तरह कार्य करता है। शरीर को मजबूत करता है। प्रात: काल में कम से कम चालीस मिनट योगिक क्रियाएं करें, जिनमें प्राणायाम, कपालभाति एवं फेंफड़ों को ताकत देने वाले योग का अभ्यास जरूर करें। नियमित गुनगुने पानी से स्नान करें। हल्का पचने वाला खाना खाएं। गरिष्ठ भोजन पूडी, सब्जी, तली चीजें, अधिक मात्रा में मसाला, मदिरा का सेवन न करें। दोपहर में कुछ समय के लिए आराम करें, भरपूर मात्रा में पानी पिएं। घर को खुला हवादार रखें, घर का तापमान नॉर्मल रखें, बहुत कम तापमान पर एसी का प्रयोग न करें, शाम को सूर्यास्त से पहले भोजन करें, जिससे भोजन का पाचन भली प्रकार हो जाता है। नींद भी सही आती है और पेट संबंधी रोग नहीं होते। खाने और रात्रि में सोने के बीच कम से कम 2-3 घंटे का अंतराल होना चाहिए। रात्रि में टीवी, मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, इससे नींद अच्छी आएगी एवं मनोविकार से भी बचा जा सकता है।
होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉक्टर ममता ने बताया कि टीम लोगों को जागरूक कर रही है कि किस प्रकार उचित दूरी बनाकर रखना है, कैसे हाथों को धोना है, कैसा भोजन करें की बीमार न हो एवं किस प्रकार हम अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रह सकते हैं, जिससे कोरोना जैसे संक्रमण से बचा व लड़ा जा सके।
आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉक्टर कुलदीप प्रसाद ने बताया कि जनता को  जागरूक करके संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। उन्होंने वृद्ध एवं कोमोरबिड रोगियों की काउंसलिंग की कि अपना विशेष ख्याल रखें, आयुर्वेद की दिनचर्या को अपनाएं, योगिक क्रियाएं नित्य करें। सामूहिक हुक्का का पान न करें। आपस में अधिकतम दूरी रखें, मास्क का प्रयोग करें, हाथों को बार-बार धोएं। सिविल सर्जन ने लोगों से आह्वïान किया है कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपना कोविड वैक्सीनेशन अवश्य कराएं।

कोरोना के संक्रमण से बचाव में आयुर्वेद एवम योग का विशेष महत्व : सिविल सर्जन

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome