FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,11 May , 2021
ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार वाहन लोगों को दे रहा है कोविड-19 तथा लॉकडाउन संबंधी नवीनतम जानकारी : यशपाल

FARIDABAD NEWS. 11 MAY 2021 :      उपायुक्त यशपाल ने बताया कि कोविड-19 के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय फरीदाबाद का प्रचार वाहन जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लागों को जानकारी दे रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण लोगों को कोविड-19 से बचाव हेतु सावधानियां बरतने, सरकार द्वारा समय-समय पर जारी की गई सभी एसओपी की हिदायतों की अनुपालना सुनिश्चित करने तथा लॉकडाउन के नियमों का पालन करने के बारे में जानकारी मुनादी के माध्यम से दी जा रही है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार वाहन पहुंचकर लोगों को कोविड-19 तथा लॉकडाउन संबंधी नवीनतम जानकारी दी जा रही है।

डीआईपीआरओ राकेश गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों को कोरोना से नहीं डरने, नियमों का पालन करने, जीवन की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने तथा कोविड-19 संक्रमण के संभावित लक्षण दिखाई देने पर अपनी जांच नजीदीक अस्पताल में करवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वैश्विक महामारी के केस निरंतर बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को और अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के महानिदेशक अमित अग्रवाल के दिशा-निर्देशन और उपायुक्त यशपाल के मार्गदर्शन में कोविड-19 से संबंधित सभी हिदायतों की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए लोगों को मुनादी के माध्यम से जागरूकता किया जा रहा है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा, संतुलित आहार लेने, व्यायाम और योग करने तथा कोविड-19 के संक्रमण के लक्षण होने पर डॉक्टर से सलाह लेकर अपना टेस्ट करवाने के बारे में भी प्रचार वाहन के माध्यम से बताया जा रहा है। इसके अलावा यह भी जानकारी दी जा रही है कि लोग एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाएं, अफवाहों का हिस्सा न बनें, क्योंकि बचाव में ही सुरक्षा है। कोविड-19 के संक्रमण के लक्षणों में सूखी खांसी, थकान, सांस लेने में कठिनाई, बलगम के साथ खांसी, मांसपेशियों में दर्द, नाक बहना, गले में खराश, दस्त, गंध का न आना या स्वाद को न पहचान पाना आदि शामिल है। लक्षण दिखाई देने पर अपने नजदीकी अस्पताल में जाकर अपनी जांच करवाएं और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। खंड प्रचार कार्यकर्ता बिजेंद्र सिंह ने प्रचार के दौरान ग्रामीण आंचल के लोगों को प्रचार वाहन के माध्यम से जागरूक किया।

 

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार वाहन लोगों को दे रहा है कोविड-19 तथा लॉकडाउन संबंधी नवीनतम जानकारी : यशपाल

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome