FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,11 May , 2021
कोरोना काल में मरीजों की निःस्वार्थ सेवा कर रहा है साईधाम

FARIDABAD NEWS. 11 MAY 2021 :       कोविड-19 महामारी के दौर  में  साईधाम संस्थान आगे बढ़कर कार्य कर रहा है और पिछले लगभग एक महीने से लगातार कोविड मरीजों को भोजन उपलब्ध करवा रहा है। साईधाम संस्थान ने पिछले वर्ष भी लगातार लोगों की निःस्वार्थ भाव से सेवा की थी और पूरे लॉकडाउन पीरियड में भोजन, मॉस्क एवं होम्योपैथिक दवाईयां वितरित की थी। संस्था द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे  भोजन के पैकेट में दाल, चावल, सब्जी जैसी जरूरी और पौष्टिक चीजें शामिल की गई हैं, जोकि पूरी तरह सैनीटाइज एवं स्वच्छ तरीके से बनाया जाता है। इसके लिए संस्था के सेवादार लगातार मेहनत कर रहे हैं। साईधाम संस्थान  में  कोरोना मरीजों को भोजन के साथ-साथ आर्युवैदिक काढ़ा, इम्यूनिटी बुसटर हौम्योपेथिक दवाई भी निःषुल्क वितरण किया जा रहा है। साईधाम के संस्थापक डा. मोतीलाल गुप्ता ने कहा कि इस संकट कि घड़ी में हमारना यही संकल्प है कि कोई भूखा ना रहे। कोविड मरीज जब तक स्वस्थ न हो जाएं तब भोजन मंगवा सकते हैं। श्री गुप्ता ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं और उद्योगपतियों को इस पुनीत कार्य में हाथ बंटाने को आगे आना चाहिए। साईधाम हमेशा से ही लोगों की सहायता करता आ रहा है और करता रहेगा। उन्होंने लोगोें से अनुरोध किया कि वे अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों की सहायता करें। संस्था प्रतिदिन 300-400 मरीजों के घर भोजन पहुंचा रही है। आज जब देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर से पीडि़त है तो हम सबको एकजुट होकर इसका सामना करना है। डॉ. मोतीलाल गुप्ता ने लोगों से अपील की, कि आज समाज और परिवार की सुरक्षा इसी में है कि सभी लोकडाउन का पालन करें। साईधाम की इस सेवा  में  शिरडी साई बाबा टेंपल सोसायटी के स्टाफ मेंम्बर प्रिसिंपल बीनू शर्मा, सीमा गुलाटी, विकास राय, जय त्रिपाठी, विनोद शर्मा, जयदेव सिंह, भोला प्रसाद, जगदीष कपूर, किषोरी नन्दन, विक्रांत वर्मा, इन्दरजीत, गौरव, विकास आदि का अमूल्य योगदान है। मोतीलाल गुप्ता ने लोगों से अपील की, कि अगर कोई इस पुनीत कार्य में सहयोग करने की इच्छा रखता हो तो साईधाम मंदिर सेक्टर 86 में संपर्क कर सकता है।

कोरोना काल में मरीजों की निःस्वार्थ सेवा कर रहा है साईधाम

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome