FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,04 May , 2021
अधिकारी दिन रात अपने सेवा भाव के साथ कोरोना की इस लड़ाई में जुट जाएं : संजीव कौशल

FARIDABAD NEWS 4 MAY 2021 :   राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि कोरोना आज एक आपदा बनकर हम सभी के सामने खड़ी है। हमें अपने बेहतर प्रबंधन के जरिए लोगों को हर संभव सहायता देते हुए मनोबल बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी दिन रात अपने सेवा भाव के साथ कोरोना की इस लड़ाई में जुट जाएं। अतिरिक्त मुख्य सचिव मंगलवार को होटल राजहंस में जिला फरीदाबाद में कोविड-19 की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे।      अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि हमें कोविड-19 को खत्म करने के लिए सबसे पहले संक्रमण की चैन को तोड़ना होगा। लॉकडाउन को गंभीरता के साथ लागू करवाना है और लोगों को समझाना है कि अगर आप सभी लोग अपने घरों में नहीं रहे तो इस महामारी के फैलाव को नहीं रोका जा सकता। उन्होंने अधिक से अधिक टेस्टिंग पर बल देते हुए कहा कि जिन भी लोगों में कोविड-19 के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तुरंत उनकी टेस्टिंग करवाई जाए और समय पर टेस्ट रिपोर्ट उपलब्ध हो ताकि संक्रमण को ज्यादा फैलने से रोका जा सके। उन्होंने टेस्टिंग के लिए माइक्रो स्तर पर जाकर काम करने के निर्देश दिए और कहा कि इसके लिए हमें प्रशासनिक अमले को अधिक से अधिक सक्रिय करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें किसी भी सूचना के लिए कॉल सेंटर को बहुत ज्यादा मजबूत करना है। इसके साथ ही सभी अस्पताल भी मरीजों की सुविधा के लिए आपने कॉल सेंटर शुरू करें ताकि घरों में आइसोलेटेड मरीजों को टेलीफोन के जरिए हर संभव मेडिकल सलाह उपलब्ध हो सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह घरों में आइसोलेट होकर इलाज कर रहे लोगों को ऑक्सीमीटर सहित सभी जरूरी दवाओं की किट उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि चिकित्सक समय से प्रत्येक मरीज का फॉलोअप करें और उन्हें बताएं कि आप अपने परिवार के लिए कितने आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य की देखरेख करना हम सभी का फर्ज है और हमें इसके लिए आपदा के इस दौर में बेहतर प्रबंधन खड़ा करना है। अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने मीटिंग में आयुष विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह प्रत्येक व्यक्ति तक इम्यूनिटी बूस्टर अवश्य पहुंचाएं ताकि लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा की जा सके। उन्होंने ऑक्सीजन सप्लाई पर भी लगातार नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति ऑक्सीजन सप्लाई अथवा दवाओं की सप्लाई को लेकर कोई दिक्कत पैदा करता है अथवा कालाबाजारी करता है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए की लॉकडाउन के दौरान पूर्ण गंभीरता बरतें और बगैर किसी कार्य के बाहर निकले लोगों पर कार्रवाई भी करें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक निजी अस्पताल के बाहर इलाज के लिए रेट लिस्ट अवश्य चिपकी होनी चाहिए। प्रत्येक निजी अस्पताल मरीजों से इतनी ही फीस ले जितनी निर्धारित की गई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी रखें और निजी अस्पतालों को निर्देश भी जारी करें। उन्होंने जिला में अस्पतालों में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन बेड व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की बिंदु दर बिंदु समीक्षा भी की। मीटिंग में उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड-19 मैनेजमेंट के लिए एकीकृत ऐप भी लॉन्च किया जाए ताकि कोविड-19 से संबंधित सभी सूचनाएं एवं आवश्यक जानकारियां संबंधित व्यक्ति वहां से प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि यह आपदा का समय है और इस समय में हमें बगैर घबराए लोगों की मदद के लिए आगे आना है। उन्होंने कहा कि सभी फ्रंटलाइन वर्करों का हौसला बढ़ाना है। स्वास्थ्य विभाग हो या पुलिस विभाग सभी मिलकर इस लड़ाई में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। ऐसे में हमें एक बेहतर प्रबंधन देकर कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई को जीतना है। मीटिंग में मंडलायुक्त राजेश जून, पुलिस आयुक्त ओपी सिंह, उपायुक्त यशपाल, नगर निगम आयुक्त डॉ गरिमा मित्तल, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त नवदीप नैन, प्रशांत अटकान, सीएमओ डॉ रणदीप सिंह पुनिया, डिप्टी सीएमओ डॉ राम भगत सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

अधिकारी दिन रात अपने सेवा भाव के साथ कोरोना की इस लड़ाई में जुट जाएं : संजीव कौशल

More News

9/28/2026 6:04:58 PM
सत्ता की लालसा में संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रही है कांग्रेस : प्रवीण बत्रा जोशी

FARIDABAD NEWS 28 SEPT 2026 : GAUTAM :  फरीदाबाद नगर निगम की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने NIT फरीदाबाद स्थित महापौर कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में S Read More...

9/28/2026 6:01:45 PM
ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं : डीसी आयुष सिन्हा

सेक्टर-12 खेल परिसर स्थित वेयरहाउस का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
FARIDABAD NEWS 28 SEP 2026 : GAUTAM : जिला निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े ईवीएम-वीवी Read More...

9/28/2026 5:57:57 PM
पल्ला-सेहतपुर से बसंतपुर रोड बनेगा फोरलेन : राजेश नागर

मंत्री राजेश नागर की कोशिशें रंग लाई, करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण
4.6 किलोमीटर से अधिक लंबे मार्ग पर बस स्टॉप सहित मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ
Read More...

9/28/2026 5:53:08 PM
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने

FARIDABAD NEWS 28 SEPT 2026 : GAUTAM : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के कार्य Read More...

9/28/2026 4:37:15 PM
NPTI Conducts Cleanliness Drive under ‘Swachhata Hi Seva Abhiyan 2026’

FARIDABAD NEWS 28 SEPT 2026 : GAUTAM : As part of the nationwide ‘Swachhata Hi Seva Abhiyan 2026’, officers and employees of the National Power Training Institut Read More...

9/28/2026 4:31:40 PM
सभी श्रीमूर्ति सभाएं दशहरा, लंका दहन और भारत मिलाप पर लेंगी बढ़-चढ़ कर भाग : डॉ. राजेश भाटिया

FARIDABAD NEWS 28 SEPT 2026 : GAUTAM : आगामी दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर-1 में श्रीमूर्ति की विभिन्न सभाओं की एक महत्वपूर्ण Read More...

9/27/2026 10:32:25 PM
युवाओं में बढ़ता 'हार्ट अटैक. चिंता का विषय : डा. एस.एस. बंसल

एसएसबी हॉस्पिटल ने किया हृदय जांच शिविर व हेल्थ टॉक का आयोजन किया

FARIDABAD NEWS 27 SEP 2026 ; GAUTAM :  चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणीय एसएसबी हार्ट एवं Read More...

9/27/2026 10:29:01 PM
2 करोड़ प्रतिवर्ष रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आने वाली सरकार आज लोगों का रोजगार छीन रही है : संजय दत्त, प्रदेश प्रभारी

12 साल में भाजपा ने केवल भ्रष्टाचार की नींव रखी : राव नरेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष 

सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार अगर हरियाणा में कहीं है तो वह फरीदाबाद में है : रणदीप सुरजेवाला

भ Read More...


Welcome