FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,04 May , 2021
कालाबाजारी करने वाले बाप बेटे को पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार,5 इंजेक्शन बरामद 

FARIDABAD NEWS 4 MAY 2021 :  कालाबाजारी को रोकने के लिए जिला पुलिस द्वारा आरोपियों की लगातार गिरफ्तारियां की जा रही है। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी पर रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं जिनके तहत कार्रवाई करते हुए थाना बीपीटीपी की टीम ने रेम्डेजिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने के जुर्म में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वीरेंद्र और अतुल का नाम शामिल है जो दोनों पिता-पुत्र हैं। 58 वर्षीय आरोपी वीरेंद्र 29 वर्षीय आरोपी अतुल का पिता है। आरोपी फरीदाबाद के सेक्टर 75 के रहने वाले हैं।  पुलिस को गुप्त सूत्रों की सहायता से सूचना प्राप्त हुई थी कि आरोपी सस्ते दामों में इंजेक्शन लाकर 35 हजार रुपए प्रति इंजेक्शन के हिसाब से इसको बेचने की फिराक में है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर श्री संदीप गहलान के साथ मिलकर पुलिस टीम का गठन किया।  आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने ग्राहक बनकर उसे फोन किया और इंजेक्शन की मांग की। आरोपी ने इंजेक्शन के लिए ₹35000 मांगे और इंजेक्शन लेने के लिए पुलिस टीम को सेक्टर 75 स्थित गोल्डन गेट के पास बुलाया। आरोपी अतुल अपने पिता आरोपी वीरेंद्र सहित स्कूटी पर सवार होकर बताए गए स्थान पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे मौके पर रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम के साथ मौजूद ड्रग कंट्रोल ऑफिसर श्री संदीप गहलान ने जब आरोपियों से इंजेक्शन बेचने का लाइसेंस मांगा तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से रेम्डेजिविर के 5 इंजेक्शन बरामद किए गए। आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ सरकारी आदेशों की अवहेलना करने, आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005, दवा मूल्य नियंत्रण आदेशों के तहत थाना बीपीटीपी में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह इंजेक्शन वह गुड़गांव के किसी जानकार से लेकर आए थे और महंगे दामों में बेचकर पैसा कमाना चाहते थे।  पूछताछ पूरी करने के पश्चात दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

कालाबाजारी करने वाले बाप बेटे को पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार,5 इंजेक्शन बरामद 

More News

9/27/2026 10:32:25 PM
युवाओं में बढ़ता 'हार्ट अटैक. चिंता का विषय : डा. एस.एस. बंसल

एसएसबी हॉस्पिटल ने किया हृदय जांच शिविर व हेल्थ टॉक का आयोजन किया

FARIDABAD NEWS 27 SEP 2026 ; GAUTAM :  चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणीय एसएसबी हार्ट एवं Read More...

9/27/2026 10:29:01 PM
2 करोड़ प्रतिवर्ष रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आने वाली सरकार आज लोगों का रोजगार छीन रही है : संजय दत्त, प्रदेश प्रभारी

12 साल में भाजपा ने केवल भ्रष्टाचार की नींव रखी : राव नरेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष 

सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार अगर हरियाणा में कहीं है तो वह फरीदाबाद में है : रणदीप सुरजेवाला

भ Read More...

9/27/2026 10:21:59 PM
भारतीय संस्कृति और धर्म की विजय का प्रतीक है दशहरा पर्व : डॉ. राजेश भाटिया

FARIDABAD NEWS 27 SEPT 2026 : GAUTAM : सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर-1 में आज आगामी दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर मंदिर के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आय Read More...

9/26/2026 7:43:08 PM
नुक्कड़ नाटकों के जरिए नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए किया प्रेरित

‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के तहत कलाकारों ने प्रस्तुतियों से समझाया सेवा का महत्व
FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : सेवा से संकल्प अभियान के अ Read More...

9/26/2026 7:39:40 PM
प्रकाशित खबर का असर, नाले का कार्य हुआ प्रारंभ

- सड़क पर सीवरेज के गंदे पानी के जमा होने से दुर्घटनाएं हो रही हैं
G . FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM :  जनता के आक्रोश को मीडिया ने प्रमुखता से Read More...

9/26/2026 7:24:48 PM
रैडक्रॉस सोसाइटी एवं सैनी परिवार के सौजन्य से टीबी के 80 मरीजों को बांटी गई पोषाहार सामग्री

FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : जिला रैडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद द्वारा संचालित 'अन्नदान-महादान' मुहिम के तहत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज सैनी परिवार के द Read More...

9/26/2026 7:00:30 PM
भाजपा नेता साहिल अरोड़ा को पितृ शोक

FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : वरिष्ठ भाजपा नेता साहिल अरोड़ा के पिता सुरेन्द्र कुमार का आज लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। श्री अरोड़ा अपने पीछे भूरा-पूरा परि Read More...

9/26/2026 6:57:54 PM
स्वर्णकार समाज ने महाराजा अजमीढ़ देव जयंती पर कृष्णपाल गुर्जर बतौर मुख्य अतिथि को दिया निमंत्रण 

FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : स्वर्णकार समाज फरीदाबाद के प्रतिनिधिमंडल ने आज केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से उनके सैक्टर-28 स्थित कार्यालय पर मुलाकात Read More...


Welcome