- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,03 May , 2021
BALLABGARH NEWS 3 MAY 2021 : प्रदेश में तेजी से बढ़ी कोरोना महामारी के चलते लोगो को ऑक्सीजन की कोई कमी न हो इसके लिए हरियाणा के माननीय कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज फरीदाबाद स्थित आर्गन एयर गैसेस कृष्णा कालोनी और भागीरथी ऑक्सीजन गैस प्लांट सेक्टर 24 का अचानक दौरा कर फरीदाबाद जिले में सप्लाई की जा रही ऑक्सीजन का ब्यौरा लिया। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार ऑक्सीजन और दवाओं की कोई कमी नहीं रहने देगी। जिले में अभी 16 टन ऑक्सीजन आ रही है और जल्द ही 20 टन की सप्लाई शुरू हो जाएगी। परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने इस मौके पर अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि प्रसाशन द्वारा यदि कोई लापरवाही की गई तो कार्यवाही की जाएगी। फरीदाबाद जिले के लिए जो ऑक्सीजन आ रही है फरीदाबाद जिले में जहां-जहां जितनी जरूरत है उसके मुताबिक पहुंचाई जाएगी।। मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार के दिशा निर्देश अनुसार बल्लभगढ़ की एसडीएम IAS अपराजिता ने अच्छी पहल करते हुए ऑक्ससीजन नाम से ऐप लॉन्च की है। जिसकी सराहना करते हुए मंत्री श्री शर्मा ने कहा की अब ऑक्ससीजन लेने के लिए लोग अपना रजिस्ट्रेशन इस ऐप के माध्यम से करा टोकन ले सकते हैं और लोगो को घंटे भर लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी और ऑक्सीजन गैस आसानी से मिल जाएगी। इस मौके पर बल्लबगढ़ की sdm आईएएस अपराजिता और फरीदाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त सतवीर मान एसपी दलवीर सिंह के अलावा ऑक्ससीजन प्लांट पर ड्यूटी दे रहे अधिकारी भी मौजूद रहे। परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने सिलेंडर को लेकर ऑक्सीजन भरवाने आए लोगों से भी बात की और उनकी समस्याएं जानी । श्री शर्मा ने कहा कि सभी लोग कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते हुए डिस्टेंस से लाइन में मास्क लगाकर खड़े हो ताकि यह महामारी की चैन को फैलने से रोका जा सके।। उन्होंने लोगों को हिम्मत से काम लेने की बात कही है और कहा कि सभी को ऑक्सीजन और दवाएं देना सरकार की प्राथमिकता है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में लगातार प्रदेश को ऑक्सीजन और दवाइयां देने के लिए तमाम प्रशासनिक अधिकारी मेहनत और लगन से अपने काम में जुटे हुए हैं।।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...