HARYANA

HindustanVision Sunday,02 May , 2021
सफाई कर्मचारी जान जोखिम में डालकर कर रहे हैं काम : नरेश शास्त्री

CHANDIGARH NEWS. 2 MAY 2021 :     नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कोविड-19 वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर प्रदेश के पालिका, परिषद और निगमों के कर्मचारियों से स्थानीय निकाय विभाग द्वारा दी जाने वाली सभी जन सुविधाएं हर परिस्थिति में नियमित एवं सुचारू बनाए रखने की अपील की है। श्री शास्त्री ने हरियाणा सरकार से कर्मचारियों को  सेफ्टी उपकरण , समय पर वेतन  देने,एवं कोविड-19 वायरस से संक्रमित कर्मचारियों के इलाज के लिए जिला स्तर पर कोविड केयर सेंटर बनाने की भी मांग की है। श्री शास्त्री ने कहा कि इस दौर में स्थानीय निकाय द्वारा प्रदान की जाने वाली जन सुविधाएं सफाई,सीवर, स्ट्रीट लाइट, पीने की पानी की सप्लाई व जनता में जागरूकता लाने का काम कर्मचारियों के जिममे है और प्रदेश के पालिका परिषद और निगमों के कर्मचारी ईमानदारी निष्ठा के साथ अपना दायित्व निभा रहे हैं। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश तुषामड, महासचिव मांगेराम तिगरा  उपप्रधान राजेन्द्र सिन्द, उपमहासचिव शिवचरण ने कहा कि प्रदेश में जहां अभी तक 4 सफाई कर्मचारियों की कोविड-19 वायरस से मौत हुई है वहीं सैकड़ों कर्मचारी संक्रमित भी हुए हैं।संघ नेताओ ने सरकार की भी कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि जनता को अति महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जैसी सेवाएं देने वाले प्रदेश के सफाई कर्मचारियों को भी सरकार सैनिटाइजर, मास्क, गलब्स, पी पी किट, साबुन, तेल, अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। वही  मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को  भी सरकार ने अभी तक कोई आर्थिक सहायता या उनके आश्रितों को रोजगार नहीं दिया है। इससे प्रदेश के कर्मचारियों में सरकार के प्रति गहरी निराशा है, नगरपालिका कर्मचारी संघ, ने इससे पहले भी 14 जनवरी को पत्र लिखकर सरकार को मांगों से अवगत कराया था तथा 15 जनवरी को सभी पालिका परिषद हो के आयुक्तों एवं निगम आयुक्तों को ज्ञापन दिए तथा 4 फरवरी को उप मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री तथा प्रदेश के सभी प्रदेश के सभी राज एवं कैबिनेट मंत्रियों भी ज्ञापन देकर  सुरक्षा उपकरण देने व  मांगों  का  समाधान करने की अपील की थी लेकिन सरकार कुंभकरण की नींद में सोई हुई है। और प्रदेश के कर्मचारी महामारी के दौर में जनता की सेवा में जुटे हैं। श्री शास्त्री ने कहा कि सरकार  संवेदनहीन हो सकती है लेकिन प्रदेश के सफाई कर्मचारी संवेदनहीन नहीं उन्होंने पुनह कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि मानवता के लिए यह घड़ी परीक्षा की घड़ी है इसलिए प्रदेश  के कर्मचारी इस वैश्विक महामारी के दौर में जनता के साथ खड़े होकर ईमानदारी, निष्ठा एवं  कर्मठता के साथ कार्य करते रहें ।श्री शास्त्री ने सरकार से पुनह अपील की है कि सरकार सुरक्षा उपकरण, समय पर वेतन देने एवं कर्मचारियों की आवश्यक मांगो एवं समस्याओं का समाधान करने के लिए भी रास्ता खोलें ।

सफाई कर्मचारी जान जोखिम में डालकर कर रहे हैं काम : नरेश शास्त्री

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome