HARYANA

HindustanVision Friday,27 November , 2020
सकारात्मक सोच से चुनौतियों को अवसर में बदलें युवा : अनिल मलिक

JIND NEWS 27 NOV 2020 :  सकारात्मक, आशावादी मनोभाव से जीवन की हर चुनौती को अवसर में तब्दील किया जा सकता है। यह  तभी संभव हो सकता है जब दृढ़ इच्छा शक्ति, बुलंद इरादे, सकारात्मक सोच और उत्साह भरी जिंदगी हो द्य किशोर युवाओं को विशेष ध्यान रखना है कि रास्ते में बाधाएं बहुत आएंगी जो मन को लुभाएंगी द्य युवाओं को विशेष परिस्थितियां निर्मित करके कदम आगे बढ़ाना है भटकना नहीं है, दिग्भ्रमित, डरना, बहकना नहीं है ।यह संदेश हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की राज्य स्तरीय महत्वाकांक्षी परियोजना बाल सलाह, परामर्श एवं कल्याण केंद्रों के अंतर्गत आयोजित वेबीनार के माध्यम से आज पहला कदम फाउंडेशन, गैर- सरकारी संस्था के फेसबुक पेज पर समाजसेवियों, अध्यापकों, शिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी रोहतक एवं राज्य नोडल अधिकारी, अनिल मलिक ने कही द्य उन्होंने कहा कि वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों से कोई भी अनभिज्ञ नहीं है वैश्विक स्तर पर कोविड-19 कोरोना महामारी का नकारात्मक प्रभाव हुआ है द्य ऐसे में हर व्यक्ति विशेष, हर हितधारक की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि चारों तरफ चिंता, बेचैनी, अनिश्चितता, तनाव, अवसाद का माहौल हो रहा है ऐसे में मनोवैज्ञानिक प्रेरणा के माध्यम से तनावपूर्ण वातावरण को बखूबी संभाला जा सकता है द्य
उन्होंने किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन, प्रतियोगिता के दौर में उत्पन्न मनोभावों, परिवार व समाज में अपनी भूमिका, व्यवहार व पहचान बनाने के प्रयास वह इनमें आने वाली बाधाओं पर विस्तार से चर्चा की। पहला कदम फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव अशोक वशिष्ठ ने बताया कि कोरोना काल में बदली हुई स्थितियों के कारण युवाओं में सकारात्मक सोच, ऊर्जा व प्रेरक संवाद होने अति आवश्यक हैं । मुख्य वक्ता ने अपने संबोधन में किशोर व युवाओं को व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने, जागरूक रहने व लक्ष्य प्राप्ति हेतु सकारात्मक प्रयास करने पर बल दिया। लक्ष्य प्राप्ति में आने वाली विभिन्न बाधाओं जैसे प्राकृतिक सामाजिक बदलाव, आर्थिक विषमता, अविश्वास, असहयोग आदि से पार पाने हेतु धैर्य के साथ निरंतर प्रयास करने व स्वंय में विश्वास बढ़ाने की प्रेरणा दी। समाज के सभी वर्ग  अपनी सामूहिक जिम्मेदारी समझते हुए किशोर ,युवाओं के साथ अपनी अनुभवों की साझेधारी जरूर करें। युवाशक्ति तुम कमाल हो बेमिसाल हो कविता के माध्यम से उन्होंने युवाओं में ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से प्रेरणा व प्रौत्साहन के प्रयोग करने से होने वाले बदलाव की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पहला कदम फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक रमेश चंद्र शर्मा, व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वशिष्ठ द्वारा की गई  प्रसारण को हज़ारों दर्शकों ने देखा व सराहना की।

सकारात्मक सोच से चुनौतियों को अवसर में बदलें युवा : अनिल मलिक

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome