- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,26 November , 2020
FARIDABAD NEWS. 26 NOV 2020 : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के रसायन विभाग द्वारा कम्प्यूटेशनल केमिस्ट्री पर एक सप्ताह की राष्ट्रीय ई-कार्यशाला तथा हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला का उद्घाटन कुलपति प्रो दिनेश कुमार ने किया और वर्तमान परिदृश्य में कम्प्यूटेशनल रसायन विज्ञान के महत्व का उल्लेख किया। कार्यशाला में डॉ. बीआर अम्बेडकर एनआईटी, जालंधर के निदेशक प्रो. ललित कुमार अवस्थी उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने संकाय सदस्यों तथा विद्यार्थियों को कंप्यूटर की गुणवत्ता कौशल विकसित करने, ऊर्जा और पर्यावरण की वर्तमान चुनौतियों से निपटने के लिए संख्यात्मक तौर-तरीकों को सीखने के लिए प्रेरित किया। जेएनसीएएसआर बेंगलुरु के प्रो. बालसुब्रमण्यम सुंदरम ने इस अवसर पर आणविक मॉडलिंग पर मुख्य व्याख्यान दिया। कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार गर्ग ने कहा कि कार्यशाला ने विद्यार्थियों को कम्प्यूटेशनल केमिस्ट्री टूल्स के क्षेत्र में सीखने का अवसर प्रदान किया जा सके। डीन ऑफ फैकल्टी ऑफ साइंसेज प्रो. आशुतोष दीक्षित ने विद्यार्थियों से कार्यशाला का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया ताकि लॉकडाउन के दौरान व्यावहारिक प्रशिक्षण के नुकसान को दूर किया जा सके और कम्प्यूटेशनल केमिस्ट्री स्किल में दक्षता हासिल की जा सके। इससे पहले रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. रवि कुमार ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और कहा कि कुलपति प्रो. दिनेश कुमार के मार्गदर्शन में विभाग विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन मोड में वैज्ञानिक अनुसंधान और प्रशिक्षण गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। कार्यशाला के संयोजक डॉ. अनुराग ने बताया कि पांच दिवसीय कार्यशाला में कम्प्यूटेशनल केमिस्ट्री के विद्यार्थियों और शोधकर्ता के मूलभूत उपकरणों को प्रशिक्षित करने के लिए आईआईटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, बीएआरसी, बीएचयू आदि से वक्ता शामिल होंगे। सत्र को डॉ. बिन्दु मंगला तथा डॉ। विनोद ने भी संबोधित किया।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...