FARIDABAD

HindustanVision Thursday,26 November , 2020
राष्ट्रव्यापी हडताल में  जिले के सभी विभागों में कामकाज रहा ठप्प

FARIDABAD NEWS. 26 NOV 2020 :  सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को बचाने,ठेकाप्रथा-आउटशोर्स पर रोक लगवाने तथा पुरानी पैंशन बहाली की मांग को लेकर आयोजित की गई राष्ट्रव्यापी हडताल में  जिले के सभी विभागों में कामकाज ठप्प रहा। अलग-2 विभागों से कर्मचारियों ने चलकर शहर में जलूस निकाला।जलूस के कारण आज शहर में पूरी तरह से अव्यवस्था व जाम की स्थिति बनी रही।सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन में जिले के सभी विभागों के सैंकडों कर्मचारियों ने भाग लिया।  प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के नेताओं ने बताया कि सरकार कोरोना महामारी की आड़ में पूंजीपतियों को फायदा पहुंचा रही हैं। हड़ताली कर्मचारियों का नेतृत्व सर्व कर्मचारी संघ जिला सचिव योगेश शर्मा , बिजली यूनियन के राज्य कमेटी के नेता जितेन्द्र तेवतिया, ब्लॉक प्रधान राजकुमार डागर, सचिव हरकेश सॉरोत, बिजली यूनिट सचिव सरजीत सौरौत,नगर परिषद के कन्हैया कुमार ठाकुर, राजपाल रंगा, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के  ज़िला सचिव गीतेश शर्मा , स्वास्थ्य विभाग के नेता बनवारी लाल, पब्लिक हैल्थ से राकेश तंवर, बालकिशन शर्मा, राधे लाल, महावीर भाटी,शिवराम कूंडु सिंचाई विभाग से चंदर पाल तेवतिया,  रमेश चन्द डागर, सतपाल,उमेद डागर, पशुपालन विभाग से देवीसिंह सेजवाल,  आदि नेता शामिल थे।   प्रदर्शन में चर्चा करते हुए यूनियन नेताओं ने बताया कि हडताल को लेकर कर्मचारियों में भारी उत्साह देखने को मिला।  यूनियन नेताओं ने बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार कोरोना महामारी का फायदा उठाकर सभी सरकारी विभागों को बेचने पर तुली हुई है।एक समय पर देश के लाखों युवाओं को स्थाई नौकरी देकर जनता गाढी कमाई से खडे किए गए सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को आज औनेपौने दामों पर पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा है।प्रदेश के सरकारी विभागों में लाखों पद खाली होने के बावजूद नियमित भर्ती नही की जा रही है।बेरोजगार युवाओं को ठेका प्रथा पर नौकरी पर रखकर उनका मानसिक व शारीरिक शोषण किया जा रहा है।कर्मचारियों की मांग व मुद्दों की सुनवाई तो दूर तरह-2 से आर्थिक कटौती करके हमले किए जा रहे हैं।कर्मचारियों व मजदूरों को हासिल जनतांत्रिक   अधिकारों पर चोट मारी जा रहा है।श्रम कानूनों में पूंजीपतियों के हक में बदलाव करके मजदूरों को दोबारा से गुलाम बनाने का प्रयास किया जा रहा है।  यूनियन नेताओं ने बताया कि हडताल में सभी विभागों से ठेकाप्रथा खत्म करने,पी टी आई सहित सभी विभागों से नौकरी से हटाए गए  कर्मचारियों को वापिस सेवा में लेने,एन पी एस रद्द कर पुरानी पैंशन योजना बहाल करने,एक्सग्रेसिया रोजगार नीति में लगाई गई शर्तें हटाने,नई शिक्षा नीति वापिस लेने व बिजली संशोधन बिल 2020 को वापिस लेने पब्लिक हैल्थ के कार्य को नगर निगम, नगरपालिका व पंचायतों के हवाले करने के फैसले को वापस लेने आदि मांगों को पूरा करने की मांग की गई ।

राष्ट्रव्यापी हडताल में  जिले के सभी विभागों में कामकाज रहा ठप्प

More News

9/27/2026 10:32:25 PM
युवाओं में बढ़ता 'हार्ट अटैक. चिंता का विषय : डा. एस.एस. बंसल

एसएसबी हॉस्पिटल ने किया हृदय जांच शिविर व हेल्थ टॉक का आयोजन किया

FARIDABAD NEWS 27 SEP 2026 ; GAUTAM :  चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणीय एसएसबी हार्ट एवं Read More...

9/27/2026 10:29:01 PM
2 करोड़ प्रतिवर्ष रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आने वाली सरकार आज लोगों का रोजगार छीन रही है : संजय दत्त, प्रदेश प्रभारी

12 साल में भाजपा ने केवल भ्रष्टाचार की नींव रखी : राव नरेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष 

सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार अगर हरियाणा में कहीं है तो वह फरीदाबाद में है : रणदीप सुरजेवाला

भ Read More...

9/27/2026 10:21:59 PM
भारतीय संस्कृति और धर्म की विजय का प्रतीक है दशहरा पर्व : डॉ. राजेश भाटिया

FARIDABAD NEWS 27 SEPT 2026 : GAUTAM : सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर-1 में आज आगामी दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर मंदिर के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आय Read More...

9/26/2026 7:43:08 PM
नुक्कड़ नाटकों के जरिए नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए किया प्रेरित

‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के तहत कलाकारों ने प्रस्तुतियों से समझाया सेवा का महत्व
FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : सेवा से संकल्प अभियान के अ Read More...

9/26/2026 7:39:40 PM
प्रकाशित खबर का असर, नाले का कार्य हुआ प्रारंभ

- सड़क पर सीवरेज के गंदे पानी के जमा होने से दुर्घटनाएं हो रही हैं
G . FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM :  जनता के आक्रोश को मीडिया ने प्रमुखता से Read More...

9/26/2026 7:24:48 PM
रैडक्रॉस सोसाइटी एवं सैनी परिवार के सौजन्य से टीबी के 80 मरीजों को बांटी गई पोषाहार सामग्री

FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : जिला रैडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद द्वारा संचालित 'अन्नदान-महादान' मुहिम के तहत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज सैनी परिवार के द Read More...

9/26/2026 7:00:30 PM
भाजपा नेता साहिल अरोड़ा को पितृ शोक

FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : वरिष्ठ भाजपा नेता साहिल अरोड़ा के पिता सुरेन्द्र कुमार का आज लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। श्री अरोड़ा अपने पीछे भूरा-पूरा परि Read More...

9/26/2026 6:57:54 PM
स्वर्णकार समाज ने महाराजा अजमीढ़ देव जयंती पर कृष्णपाल गुर्जर बतौर मुख्य अतिथि को दिया निमंत्रण 

FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : स्वर्णकार समाज फरीदाबाद के प्रतिनिधिमंडल ने आज केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से उनके सैक्टर-28 स्थित कार्यालय पर मुलाकात Read More...


Welcome