FARIDABAD

HindustanVision Thursday,26 November , 2020
युगपर्वतक, गांधीवादी व किसानों-मजदूरों के सच्चे मसीहा थे स्व. रणवीर हुड्डा : लखन सिंगला

FARIDABAD NEWS 26 NOV 2020 :  फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने स्वतंत्रता सेनानी स्व. रणवीर सिंह हुड्डा को नमन करते हुए कहा कि वे धर्म निरपेक्ष, जनतंत्र की नींव रखने वालों में से एक थे, भले ही वह आज हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनके आदर्श हमारे लिए सदैव अनुकरणीय रहेंगे। उन्होंने कहा कि स्व. रणवीर सिंह हुड्डा एक युगपर्वतक, गांधीवादी व किसानों-मजदूरों के मसीहा थे, उन्होंने निस्वार्थ भाव से आम आदमी की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था, ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी के आदर्शाे को हमें अपनाना चाहिए तभी एक सशक्त समाज का निर्माण संभव हो सकता है। श्री सिंगला आज सेक्टर-17 स्थित रणवीर हुड्डा पार्क में उनकी 106वीं जयंती के अवसर पर माल्यार्पण करने के उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान श्री सिंगला व अन्य कांग्रेसजनों ने स्व. रणवीर हुड्डा की अष्टधातु की प्रतिमा को गंगाजल से साफ किया और उस पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उनकी 106वीं जयंती पर पार्क में 106 पौधे लगाकर उनकी पूरी देखभाल करने का संकल्प भी लिया। इससे पूर्व सोनिया गांधी के राजनैतिक सलाहकार एवं राज्यसभा सांसद कांगे्रसी नेता अहमद पटेल के आकस्मिक निधन पर भी कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन रखते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को उनकी कमी सदा खलेगी क्योंकि वह पार्टी के एक मजबूत स्तम्भ थे और पार्टी के मुश्किल वक्त में भी वह मजबूती के साथ खड़े रहे। कार्यक्रम के दौरान जहां कांग्रेसियों ने मुंह पर मास्क लगाएं रखे वहीं सोशल डिस्टेसिंग की भी पूरी तरह से पालना की गई। इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए लखन कुमार सिंगला ने कहा कि स्व. रणवीर हुड्डा के प्रयासों का ही परिणाम है कि हम आज आजादी की खुली हवा में सांस लें रहे है और हमारी युवा पीढ़ी को ऐसे महापुरूषों से प्रेरणा लेकर समाजसेवा व जनसेवा के कार्याे में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए, जिससे की समाज से बुराईयों का अंत हो सके। उन्होंने कहा कि अपने पिता स्व. रणवीर सिंह हुड्डा के पदचिन्हों पर चलते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी अपना समस्त जीवन जनसेवा में समर्पित कर दिया है और आज विपक्ष में रहते हुए छत्तीस बिरादरी के लोगों की लड़ाई सडक़ से लेकर संसद तक लड़ रहे है। श्री सिंगला ने कहा कि स्व. रणवीर सिंह हुड्डा ने सदैव किसान, मजदूर व दबे-कुचले लोगों के हितों की आवाज उठाई और आज जिस प्रकार भाजपा सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है, उसे देखकर उनकी आत्मा जरूर आहत हो रही होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी सरकार है और साम-दाम-दंड भेद की नीति अपनाकर किसानों से उनके अधिकार छीनने का काम कर रही है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जल्द ही इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के निर्देशों पर बड़ा आंदोलन छेड़ भाजपा सरकार की ईट से ईट बजाने का काम करेगी। श्री सिंगला ने उपस्थितजनों से आह्वान किया कि अब समय आ गया है कि जब हमें स्व. रणवीर हुड्डा जैसे महापुरूषों के आदर्शाे को अपनाते हुए समाजहित व देशहित में कार्य करने का संकल्प लेते हुए अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए, यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर वेदपाल दायमा, बिजेंद्र मावी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियंका भारद्वाज, गोविंद कौशिक, कुंवर बालू सिंह, लाला शर्मा, विनय भाटी, राकेश भाटी, खुशबू खान, बालकिशन वशिष्ठ, नीरज गुप्ता, गुलाब सिंह, कर्मबीर खटाना, मोहन चौहान, चंद्रपाल, अमित कक्कड़, जनरैल हुसैन, कपूर चंद्र अग्रवाल, संदीप वर्मा, नितिन सिंगला, आकाश सैनी, अमित बंसल, नरेंद्र ठाकुर, लतेश कुमार, सूरज डेढा, सुरेंद्र अग्रवाल, हरिचंद प्रधान, किशन कुमार, विजय कुमार, टीकाराम नागर, बिल्लू चपराना, मनोज चंदीला सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

युगपर्वतक, गांधीवादी व किसानों-मजदूरों के सच्चे मसीहा थे स्व. रणवीर हुड्डा : लखन सिंगला

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome