FARIDABAD

HindustanVision Saturday,21 November , 2020
नेशनल एजुकेशन पॉलिसी-2020 और स्कूल एजुकेशन पर वेबिनार का आयोजन

FARIDABAD NEWS. 21 NOV 2020 :  राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 स्कूली शिक्षा के कई पहलुओं से संबंधित है। इसी पर एसोचैम द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 - द ब्राइट फ्यूचर ऑफ स्कूल एजुकेशन पर वेबिनार का आयोजन किया गया। ऑनलाइन आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में 600 से ज्यादा शिक्षाविदों ने हिस्सा लिया।  सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि, कोरोना के कारण देश में काफी गंभीर स्थिति बनी हुई है। इस दौरान सबसे ज्यादा हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर पर असर हुआ है। हालांकि उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि, बीते आठ महीने में शिक्षा जगत द्वारा बेहतरीन कार्य किया गया है। उन्होंने कहा, शिक्षकों ने रातों-रात सबकुछ बदल दिया। इतनी गंभीर स्थिति में भी 80 प्रतिशत छात्र लर्निंग से जुड़े रहे हैं। शिक्षक, प्रिंसिपल और स्कूल को पैडागॉजी बदलने पर कार्य करना होगा। आज के समय में सबसे महत्वपूर्ण है कि कैसे छात्रों को अपग्रेड किया जाए। उन्होंने कहा,  हमें शिक्षाशास्त्र को बदलना होगा और हमें बच्चे को जिज्ञासु बनाना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक मात्र ऐसी सीढ़ी है जिससे पीढ़ियां बदल सकती हैं।  कार्यक्रम में शामिल हुए एसोचैम राष्ट्रीय शिक्षा परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत भल्ला ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा, नई शिक्षा नीति के तहत जो भी कार्य हो रहा है उसका इम्प्लीमेंटेशन होना बेहद जरूरी है। हमें शिक्षकों पर भी जोर देना होगा। आज के समय में सबसे बड़ा चैलेंज डिजिटलाइजेशन का है। कोरोना के समय में स्कूल घर-घर तक पहुंचा लेकिन आज भी कुछ छात्र हैं जो शिक्षा से वंछित रहे हैं, हमें उनके लिए सोचना होगा।   कार्यक्रम में कुंवर शेखर विजेंद्र, सह-अध्यक्ष, एसोचैम राष्ट्रीय शिक्षा परिषद और चांसलर, शोभित विश्वविद्यालय; विनीत गुप्ता, सह-अध्यक्ष, एसोचैम राष्ट्रीय शिक्षा परिषद एंड फाउंडर एंड ट्रस्टी, अशोका यूनिवर्सिटी; दिव्या लाल, मैनेजिंग डायरेक्टर, फ़्लिपलाइन एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड; डॉ शिल्पा इंदोरिया, प्रिंसिपल, आनंद निकेतन मणिनगर, अहमदाबाद और नीता अरोड़ा, प्रिंसिपल, वेंकटेश्वर इंटरनेशनल स्कूल, द्वारका ने बतौर पैनलिस्ट हिस्सा लिया।

नेशनल एजुकेशन पॉलिसी-2020 और स्कूल एजुकेशन पर वेबिनार का आयोजन

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome