- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,21 November , 2020
FARIDABAD NEWS. 21 NOV 2020 : हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की जिला कार्यकारिणी की बैठक सेक्टर 11 स्थित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी कार्यालय के प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 26 नवंबर को होने वाले राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। अत्तर सिंह जिला प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक की कार्रवाई का संचालन जिला सचिव गांधी सहरावत ने किया इस मौके पर यूनियन के पूर्व राज्य प्रधान एवं सीटू जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल और यूनियन के महासचिव कंवर लाल यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने संबोधन में दोनों नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर जन विरोधी नीतियों को अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई से निर्मित सरकारी विभागों का धीरे धीरे निजीकरण किया जा रहा है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल वितरण के कार्यों को पंचायतों और नए जल घरों को 5 साल के लिए ठेकेदारों को मेंटेनेंस के नाम पर सौंपा जा रहा है। वर्ष 2005 तक विभाग में 22 हजार कर्मचारी था। अब सेवानिवृत्ति और अन्य कारणों से कर्मचारी की संख्या घटकर मात्र 12 हजार रह गई है। जबकि जल घरों का विस्तार हो रहा है नई पाइप लाइन डाली जा रही हैं जिन गांव में सीवरेज सिस्टम नहीं था। वहां पर सीवरेज डाला जा रहा है। लेकिन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों को ऑपरेट कराने के लिए नए कर्मचारी भर्ती नहीं किए जा रहे हैं। ठेकेदार ही इनका ऑपरेशन और मेंटेनेंस कर रहा है। जबकि निर्माण कार्यों के समय से लेकर रखरखाव तक गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जाता है। कमोबेश ऐसे ही हालत सिंचाई विभाग और भवन तथा मार्ग शाखा के हैं। इन विभागों के कार्यों को भी ठेकेदारों के द्वारा ही पूरा करवाया जा रहा है। सड़कों के गड्ढे भरने से लेकर नई सड़कों का निर्माण का कार्य भी ठेके पर किया जा रहा है। पहले विभाग ही तारकोल खरीदा था। अब ठेकेदार ही घटिया तारकोल खरीद कर सड़कों का निर्माण कर देते हैं। इस पर क्वालिटी का कोई ध्यान नहीं रखा जाता है। ऐसी सड़कें कुछ ही समय तक चल पाती और जल्दी टूट जाती हैं। सिंचाई विभाग के यांत्रिक डिवीजन में पंप ऑपरेटर के पद भी बरसों से रिक्त हैं। सरकार मोटर पंप चलाने पर जोर देती है। ताकि नहर के अंतिम टेल तक पानी पहुंच सके लेकिन इस कार्य के लिए रेगुलर पंप ऑपरेटर की भर्ती नहीं होती है। कमोबेश ऐसे ही हालत नहर तथा माइनर के हैं। इनकी देखरेख के लिए विभाग के पास बेलदार नहीं है लगातार पानी की चोरी के केस बढ़ते जा रहे हैं। अवैध रूप से सिंचाई करने के लिए नेहरों को तोड़ा जाता है। लेकिन स्टाफ की कमी की वजह से विभाग किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर सकता है। इसकी वजह से तमान के केस लगातार बढ़ रहे हैं। बैठक को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव बालवीर बालगुहेर ने केंद्र और राज्य सरकार पर लगातार सार्वजनिक क्षेत्रों का निजी करण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट का बहाना बनाकर केंद्र की सरकार ने कर्मचारियों को मिलने वाला अतिरिक्त महंगाई भत्ते की किस्त पर रोक लगा दी है। और एलटीसी देने पर भी पाबंदी लगा दी है। सभी विभागों में नई भर्तियां बंद कर दी है। आज की सभा को जिला सर्व कर्मचारी संघ के संयुक्त सचिव राज बेल देशवाल, उपप्रधान कुंवरपाल, जिला कोषाध्यक्ष पूर्ण सिंह दहिया, प्रधान जगदीश चंद्र सिंचाई विभाग, कपि प्रधान बी एंड आर,अजब सिंह, अजित सिंह सचिव, राजकुमार,जयपाल सिंह,देवी सिंह सचिव, सिंचाई ब्रांच, धरम सिंह, प्रधान मैकेनिकल ब्रांच, हुकम चंद धतीर, आदि ने भी संबोधित किया।
NH-19 पर दुर्घटनाओं को खुला न्योता
PALWAL NEWS 24 MAY 2026 ; GAUTAM : देशभर में सड़क सुरक्षा के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। के Read More...
FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 ; GAUTAM : ऋषिकेश में पत्रकार साथियों के साथ हुए दर्दनाक होटल हादसे से समस्त पत्रकार जगत अत्यंत दुखी एवं व्यथित है। इस दुर्घटना में कई पत्रकार साथ Read More...
FARIDBAD NEWS 24 MAY 2026 ; GAUTAM ; मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के मार्गदर्शन में JITO फरीदाबाद चैप्टर Read More...
कांग्रेस ने हमेशा लोगों को बसाया जबकि भाजपा उजाड़ रही गरीबों को : बलजीत कौशिक
FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 : GAUTAM मुजेसर के आजाद नगर में जिला प्रशासन द्वा
Read More...
FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 : GAUTAM कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर 12 स्थित 1 नंबर टाउन पार्क में सिंथेटिक जॉगिंग ट्रैक, ओपन एयर थिएटर, बाउंड्री वॉल सहित अन्य जनस Read More...
FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 : GAUTAM सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल द्वारा संचालित श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का 49वां वार्षिकोत्सव एवं मंदिर Read More...
बिजली शिकायतों के त्वरित समाधान एवं कॉल रिस्पॉन्स को लेकर सख्त निर्देश जारी
FARIDABAD NEWS 23 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के विशेष ऊर्जा सचिव एवं उत्तर तथा दक्षिण हरि
Read More...
FARIDABAD NEWS 23 MAY 2026 : GAUTAM : औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के प्रमुख बादशाह खान चौक पर आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा का अनोखा और आकर्षक प्रदर्शन लो Read More...