FARIDABAD

HindustanVision Thursday,19 November , 2020
26 नवंबर की देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में मजदूरों ने जुलूस निकाला

FARIDABAD NEWS. 19 NOV 2020 :  ज्वाइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल फरीदाबाद के तत्वाधान में आगामी 26 नवंबर की देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में मजदूरों ने जुलूस निकाला। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार  विभिन्न कारखानों के मजदूर गुडईयर चौक पर एकत्रित हुए। यहां से नारे लगाते हुए पटेल नगर  में पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व एटेक के प्रधान आरएन सिंह, सीटू के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल एवं आईसीटी यूके कामरेड जवाहरलाल ने संयुक्त रूप से किया। जबकि कार्रवाई का संचालन कन्वीनर लालबाबू शर्मा कर रहे थे। प्रदर्शनकारी केंद्र और राज्य सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों पर रोक लगाओ, श्रम कानूनों में किए गए संशोधन को वापस लो के नारे लगा रहे थे। पटेल नगर की दुर्गा मंदिर पर सभा को संबोधित करते हुए आरएन सिंह और वीरेंद्र सिंह डंगवाल तथा कामरेड जवाहरलाल ने राज्य और केंद्र सरकार पर मजदूरों के लिए  बनाए गए श्रम कानूनों मैं संशोधन करने का आरोप लगाया। तीनों नेताओं ने बताया कि पहले बने हुए कानूनों को पुराने कानून बताकर केंद्र सरकार मजदूरों के अधिकारों को छीन रही है और मालिकों को मजदूरों का शोषण करने के लिए और ताकतवर बना रही है। पहले न्यूनतम वेतन का कानून औद्योगिक विवाद अधिनियम सुरक्षा और मुआवजे का तथा बोनस के भुगतान के लिए कानून बनाए गए थे अब इनकी जगह पर चार वेज कोड बनाकर मजदूरों के साथ भद्दा मजाक किया जा रहा है। इतना ही नहीं केंद्र की सरकार सार्वजनिक क्षेत्र को निजी हाथों में सौंप रही है। जिससे बेरोजगारी की रफ्तार में वृद्धि होगी। इसलिए केंद्र और राज्य सरकार की निजी करण और ठेका प्रथा और देश के अन्नदाता किसान के विरुद्ध लाए गए तीन अध्यादेश के खिलाफ पूरे प्रदेश का मजदूर कर्मचारी वर्ग 26 नवंबर को सड़कों पर उतरेगा और सारी जन सेवाएं ठप रहेंगी।

26 नवंबर की देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में मजदूरों ने जुलूस निकाला

More News

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...

10/2/2026 6:16:10 PM
बुज़ुर्गों की विरासत ही हमारी पहचान: 35 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दादा-दादी और नाना-नानी के साथ साझा की सीख और स्मृतियाँ

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM ;  अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस* पर दक्ष फाउंडेशन की सामाजिक पहल “ख़्याल अपने बुज़ुर्गों का” (#KAB2026) का दसवाँ संस्करण Read More...

10/2/2026 5:40:33 PM
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श Read More...

10/2/2026 5:21:31 PM
राजीव बत्रा बने पुन: पंजाबी सभा के प्रधान 

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : पंजाबी विकास सभा की एक बैठक  न्यू लाइट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जवाहर कॉलोनी के प्रांगण में चुनाव अधिकारी शेर सिंह  भाटिया , सुं Read More...

10/2/2026 4:57:31 PM
उद्योगों की बिजली संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान : एसई अमित कुमार कंबोज

: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के साथ लघु उद्योग भारती की कार्यकारिणी की बैठक, उद्योगों से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन
: बिजली सुविधाओं में सुधार से उद्योगों को मिल Read More...

10/2/2026 4:54:45 PM
सेवा संकल्प अभियान के तहत नशामुक्ति केंद्र में स्वच्छता, पौधरोपण एवं फल वितरण का आयोजन

 FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र में स्वच्छता, पौधरोपण एवं नशामुक्त Read More...


Welcome