- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,04 November , 2020
NEW DELHI NEWS. 4 NOV 2020 : फिल्म ‘मेहंदी’ एक्टर फराज खान का निधन हो गया है। यह जानकारी पूजा भट्ट ने ट्वीट कर दी है। दरअसल, फराज खान बैंगलुरु के एक अस्पताल में ICU में भर्ती थे। वह वेंटिलेटर पर थे। न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर के चलते उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था। ऐसे में हालत गंभीर होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पूजा भट्ट ने ट्वीट कर लिखा, “दिल भरा हुआ है और इसके साथ मैं आप सभी को बुरी खबर दे रही हूं। फराज खान का निधन हो गया है। आप सभी ने जो मदद की उसके लिए शुक्रिया। आप सभी मदद के लिए आगे आए, जब फराज के परिवार को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। फराज के परिवार को दुआओं में याद रखें। जो जगह फराज ने दिल में खाली छोड़ दी है, वह कोई नहीं भर सकता।”
बता दें कि पूजा भट्ट, फराज के इलाज के लिए फंड इकट्ठा कर रही थीं, लेकिन एक्टर ने दम तोड़ दिया। सलमान खान भी एक्टर फराज खान की मदद के लिए आगे आए थे। उनके मेडिकल बिल्स का वह भुगतान कर रहे थे। एक्टर के परिवार को 25 लाख रुपये की जरूरत थी। एक्टर के भाई फहमान खान ने लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी।
मालूम हो फराज खान फिल्म ‘मेहंदी’ में रानी मुखर्जी के साथ नजर आए थे। उन्होंने रानी के ऑनस्क्रीन पति का किरदार निभाया था। हालांकि, किरदार थोड़ा नेगेटिव था, लेकिन अपने काम से फैन्स के बीच उन्होंने खास जगह बनाई थी। इसके अलावा फराज खान को टीवी सीरीज ‘नीली आंखें’ (2008) में देखा गया था।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...