ENTERTAINMENT

HindustanVision Friday,09 October , 2020
67 साल के अनूप जलोटा ने कर ली 30 साल की जसलीन से शादी

 MUMBAI NEWS. 9 OCT 2020 :  भजन सम्राट अनूप जलोटा और मॉडल-एक्ट्रेस जसलीन मथारू की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इन तस्वीरों में अनूप शेरवानी में सजे-धजे, सेहरा पहले नजर आ रहे हैं और जसलीन मथारू भी दुल्हन की तरह सजी संवरी, शादी का जोड़ा पहने दिखाई पड़ रही हैं. तस्वीर को देखने से लगता है कि इसे घर में ही कहीं पर क्लिक किया गया है।

हालांकि तस्वीर से ये साफ नहीं है कि क्या जसलीन मथारू और अनूप जलोटा ने शादी कर ली है लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के आने होने के बाद इस तरह की खबरें वायरल हो रही हैं।

जसलीन मथारू ने ही इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है लेकिन नोट करने वाली बात ये है कि उन्होंने इन तस्वीरों के साथ कोई कैप्शन नहीं दिया है. उन्होंने सिर्फ फायर वाले दो इमोजी लगाए हैं।

बता दें कि टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 12 का हिस्सा रहे अनूप जलोटा और जसलीन मथारू उस साल काफी ज्यादा चर्चा में रहे थे. दोनों बतौर पार्टनर शो में आए थे और दोनों की लव स्टोरी काफी सुर्खियों में रही थी।

हालांकि शो से बाहर आने के बाद दोनों ने इस बात को खारिज किया कि वह किसी भी तरह के रिलेशनशिप में हैं. दोनों ने माना कि उनके बीच सिर्फ गुरु शिष्य का रिश्ता है और कुछ भी नहीं।

 

वायरल हो रही तस्वीरों पर अनूप और जसलीन की तरफ से अभी कोई सफाई नहीं आई है, अतः ये साफ होना अभी बाकी है कि दोनों वाकई शादी के बंधन में बंध गए हैं या फिर एक बार फिर ये कोई सस्ता पब्लिसिटी स्टंट है।

अनूप जलोटा ने तीन शादियां की हैं. उनकी पहली पत्नी का नाम सोनाली सेठ था. सोनाली भी पेशे से सिंगर थीं. दोनों साथ में लाइव परफॉर्मेंस भी देते थे। कपल ने अनूप जलोटा के परिवार की सहमति के बिना शादी की थी. बाद में उनका तलाक हो गया था.  बीना भाटिया से अनूप जलोटा ने दूसरी शादी की थी। लेकिन ये रिश्ता टिक नहीं पाया. बाद में दोनों ने तलाक लिया. इसके बाद अनूप जलोटा ने तीसरी शादी मेधा गुजराल से की। मेधा डायरेक्टर शेखर कपूर की पहली पत्नी और पूर्व पीएम आई के गुजराल की भांजी थी। अनूप जलोटा को लेकर खबरें रहीं कि वे इजरायली मॉडल रीना गोलन को डेट कर चुके हैं। रीना ने एक किताब लिखी थी डियर मिस्टर बॉलीवुड. इसमें उन्होंने अनूप जलोटा संग मुलाकात और रिश्ते का जिक्र किया था।

67 साल के अनूप जलोटा ने कर ली 30 साल की जसलीन से शादी

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome