- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,09 October , 2020
FARIDABAD NEWS. 9 OCT 2020 : मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज के फैकल्टी ऑफ अलाइड साइंसिस द्वारा तीन दिवसीय वर्चुअल इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस कॉन्फ्रेंस में हाल ही में फिजिकल थेरेपी और रिहैबिलिटेशन में की गई तरक्की के बारे में चर्चा हुई। मानव रचना के वीपी ड़ॉ. अमित भल्ला ने बतौर मुख्य अतिथि और एमआरआईआईआरएस के वीसी डॉ. संजय श्रीवास्तव ने बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर हिस्सा लिया। डॉ. अमित भल्ला ने कहा, सर्जरी होने के बाद भी सबसे बड़ा रोल एक फिजियोथेरेपिस्ट का होता है। फिजियो के कामयाब होने पर ही सर्जरी कामयाब मानी जाती है। उन्होंने इस दौरान खुद को हुई स्पोर्ट्स इंजरी और फिजियोथेरेपिस्ट के रोल के बारे में सभी को बताया। उन्होंने कहा, मानव रचना का फिजियोथेरेपी डिपार्टमेंट सभी के दिल के बहुत करीब है जिसकी वजह से कई लोगों को लाभ हुआ है और आज यह जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।पहले सेशन में मैनुअल फिजियोथेरेपी के डायरेक्टर और सीनियर कन्सल्टेंट डॉ. दीपक कुमार ने ‘Manual Therapy: Art of selecting the right patient’ के बारे में चर्चा की। इस दौरान डॉ. दीपक ने विभिन्न लाल झंडे और पीले झंडे के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे फिजियोथेरेपिस्ट को चिकित्सक द्वारा पूर्ण मूल्यांकन के बाद मैनुअल थेरेपी प्रबंधन के लिए रोगी का चयन करने के लिए विभिन्न संकेतों और लक्षणों का चयन करना चाहिए। दूसरे सेशन में मुंबई के नानावटी अस्पताल के एचओडी प्रोफेसर (डॉ.) अली ईरान ने बताया कि वह काफी समय से मानव रचना से जुड़े हुए हैं। उन्होंने इस दौरान स्पोर्ट्स और ब्रेन मैपिंग और फिजियोथेरेपी में उसकी उन्नति को लेकर चर्चा की। यह मूल सिद्धांत है जिसका उपयोग न्यूरोप्लास्टीसिटी की अवधारणा के आधार पर पुन: चोटों की संभावना को रोकने के लिए नए एनग्राम विकसित करने के लिए किया जाता है। इस सेशन में कई नए कॉन्सेप्ट्स के बारे में भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में एसजीटी यूनिवर्सिटी गुरुग्राम से डॉ. पूजा आनंद, सउदी की मजमाह यूनिवर्सिटी से डॉ. फुजैल अहमद, एमआरआईआईआरएस से डॉ. रिजवी समेत कई फैकल्टी मेंबर्स मौजूद रहे।
25 से अधिक स्थानों पर नाकाबंदी, आगरा कैनाल मार्ग रहेगा बंद, CCTV-ड्रोन से होगी गतिविधियों पर नजर
महिला पुलिस, क्राइम ब्रांच, SWAT, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और क्रेन रहेंगी तैनात< Read More...
500 वर्ग गज तक जमीन 5 साल के लिए लीज पर दी जाएगी
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार ने स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में
Read More...
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में गुरुपूर्णिमा महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को गुरु-शिष्य परम्परा Read More...
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : 24 से 28 जुलाई, 2026 तक भारतीय पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन–II योगासन चैंपियनशिप 2026 में होली चाइल्ड पब् Read More...
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2027 ; GAUTAM ; आप सभी को ज्ञात होगा कि आज गुरु पूर्णिमा है आज के दिन हर शिष्य अपने गुरु को पूज कर उन्हें आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रथा सदियों Read More...
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा के राज्यव्यापी आह्वान पर बुधवार को सेक्टर-15 के कम्युनिटी सेंटर में हजारों Read More...
PALWAL NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : आनंद मार्केट एवं पी.बी.ए इवेंट कंपनी द्वारा सिटी लाइट बैंक्विट हॉल में एक ब्यूटी पेजेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बॉलीवु Read More...
सेक्टर-7/8 विद्यालय में पॉक्सो अधिनियम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
FARIDABAD NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानु
Read More...