HARYANA

HindustanVision Sunday,20 September , 2020
देश में अन्नदाताओं के खिलाफ षड्यंत्र रचकर भाजपा सरकार ने किया किसानों की आत्मा पर प्रहार: कुमारी सैलजा

Chandigarh News, 20 Sep 2020 : हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने रविवार को राज्यसभा में पास हुए कृषि बिलों को लेकर कहा कि देश के इतिहास में आज के दिन को काले दिन के रूप में गिना जाएगा। कृषि प्रधान भारत देश में अन्नदाताओं के खिलाफ षड्यंत्र रचकर भाजपा सरकार ने हमारे देश की आत्मा पर प्रहार किया है। यह बिल कृषि क्षेत्र को पूंजीपतियों के हाथों में गिरवी रखने वाले हैं। यह किसानों को गुलाम बनाने वाले बिल हैं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि मंडी व्यवस्था न होने का मतलब न्यूनतम समर्थन मूल्य खत्म होना है। छोटे किसान बाजार की प्रतिस्पर्धा में कैसे टिकेंगे? कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग का मतलब है कि पूंजीपति फसलों के लिए मूल्य निर्धारित करेंगे। यह हमारे देश के किसानों पर एक क्रूर हमला है कि नए कृषि कानून में न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 में बिहार में मंडियों को खत्म कर दिया था। जिस कारण बिहार में किसान की हालत बद से बदतर हो गई है। वर्तमान भाजपा सरकार भारतीय इतिहास की पहली ऐसी सरकार है जो किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य का अधिकार छीनने के लिए यह बिल लाई है। ये बिल किसानों को बर्बाद करने वाले हैं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि यह सरकार सिर्फ अपने कुछ चुनिंदा चहेते पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है। पहले लोकसभा और फिर अब राज्यसभा में बहुमत का दुरुपयोग कर पास करवाए गए यह बिल अन्नदाता की आत्मा पर प्रहार हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ पूरे देश के किसान, मजदूर, आढ़ती इन बिलों के खिलाफ सड़कों पर थे वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा जल्दबाजी में लोकसभा और राज्यसभा में पास करवाए गए यह बिल भाजपा सरकार के किसान, मजदूर और आढ़तियों को खत्म करने के षड्यंत्र को उजागर करते हैं। कुमारी सैलजा ने कहा कि किसानों की आय दोगुणी करने का झूठा ढोंग पीटने वाली भाजपा सरकार के पहले के फैसलों ने भी किसानों की कमर तोड़ने का काम किया था। भाजपा सरकार के फैसलों की वजह से किसान की लागत में बढोतरी हुई। कीटनाशक से लेकर कृषि उपकरण तक, सब कुछ महंगा कर दिया गया।  कुमारी सैलजा ने कहा कि देश का अन्नदाता भाजपा सरकार को कभी माफ नहीं करेगा। कांग्रेस सरकार आते ही यह बिल खारिज कर दिए जाएंगे। 21 सितंबर को हरियाणा प्रदेश के हर जिले में कांग्रेस पार्टी द्वारा इन बिलों के विरोध में धरना-प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। वह खुद जींद में मौजूद रहकर धरना प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगी।

देश में अन्नदाताओं के खिलाफ षड्यंत्र रचकर भाजपा सरकार ने किया किसानों की आत्मा पर प्रहार: कुमारी सैलजा

More News

9/12/2025 6:43:34 PM
श्रीमद् नारद महापुराण कथा का आगाज भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ

FARIDABAD NEWS 12 SEPT 2025 : GAUTAM ; श्री देवगुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट के तत्वाधान में बल्लभगढ़ में शुक्रवार से एक विशाल श्रीमद् नारद महापुराण कथा का आगाज भव्य कलश यात्रा क Read More...

9/12/2025 5:14:37 PM
JC Bose University Observes World Suicide Prevention Week with Awareness and Intervention Programs

FARIDABAD NEWS 12 SEPT 2025 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, observed World Suicide Prevention Week by organizing an awareness and Read More...

9/12/2025 4:57:37 PM
फरीदाबाद आगमन पर सांसद कुमारी सैलजा का होगा भव्य स्वागत : बलजीत कौशिक

जिला कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से रुबरु होगी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव
FARIDABAD NEWS 12 SEPT 2025 : GAUTAM :  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट् Read More...

9/12/2025 4:55:16 PM
यूथ रेडक्रॉस शिविर (YRC) के चौथे दिन युवाओं को अनेकों विषय पर किया गया जागरूक

FARIDABAD NEWS 12 SEPT 2025 : GAUTAM : अंकुश मिगलानी, उपाध्यक्ष वं महेश जोशी, महासचिव भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ से प्राप्त निर्देशानुसार एवं विक्रम Read More...

9/12/2025 4:49:46 PM
FLCC द्वारा ‘एक सुरीली शाम मुकेश के नाम' का 27 सितंबर को जीवा पब्लिक स्कूल में आयोजन

FARIDABAD NEWS 12 SEPT 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद साहित्यिक एवं सांस्कृतिक केंद्र (एफ एल सी सी) के संचालक मंडल (गवर्निंग बॉडी) की बैठक जीवा पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई। इस बैठ Read More...

9/12/2025 4:42:19 PM
विनोद शर्मा को सर्कल सचिव बनने की खुशी, फूलमालाओं से ज़ोरदार स्वागत

 FARIDABAD NEWS 12 SEPT 2025 : GAUTAM : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम सर्कल फरीदाबाद के मुख्य कार्यालय सेक्टर-23 के प्राँगण में त्रिवार्षिक कर्मचारी प्रतिनिधि सम्मेलन Read More...

9/12/2025 4:35:37 PM
पंडित शिवकुमार ओझा का 10 सितंबर को एक्सीडेंट के दौरान निधन

FARIDABAD NEWS  12 SEPT  2025 : GAUTAM : फरीदाबाद में लगभग 38 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय कर्मठ एवं निर्भीक पत्रकार पंडित शिवकुमार ओझा का दिनांक 10 Read More...

9/11/2025 7:01:45 PM
Prof. Rajive Kumar joins as eighth Vice-Chancellor of J.C. Bose University

FARIDABAD NEWS 11 SEPT 2025 : GAUTAM ;  Prof. Rajive Kumar, former Member Secretary of the All India Council for Technical Education (AICTE), today joined as the eighth Read More...


Welcome