
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
FARIDABAD NEWS. 19 SEP 2020 : फरीदाबाद नगर निगम ने ट्रेड लाईसेंस सेवाओं को पूर्णतया पेपरलैस करने के बाद अब संपत्तिकर सेवाओं को भी ऑनलाईन कर दिया है, जिससे निगम क्षेत्र के 2 लाख 62 हजार से अधिक करदाता लाभान्वित होंगे और इससे निगम के राजस्व में भी अच्छी खासी बढ़ोत्तरी होगी। अब जो करदाता अपना संपत्ति कर घर बैठे जमा करवाना चाहते हैं वे उक्त नगर निगम की इस ऑनलाईन सेवा का लाभ उठा सकते हैं। निग्मायुक्त डा. यश गर्ग ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया कि निगम के कराधान व आई.टी. विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा निरंतर किए गए अत्यधिक परिश्रम के कारण यह कार्य सफल हो सका है। इस सेवा के तहत करदाता यदि अपना बकाया संपत्ति कर आगामी 31 अक्टूबर तक जमा करवाता है तो उसे वर्तमान वित्त वर्ष के संपत्ति कर पर 10 प्रतिशत की छूट के साथ-साथ कैशलैस अदायगी करने पर 1 प्रतिशत की छूट भी अतिरिक्त तौर से मिलेगी। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए करदाताओं को अब नगर निगम के कार्यालयों में आने की जरूरत नहीं है। डा. यश गर्ग ने बताया कि हरियाणा सरकार के द्वारा गत 20 मई को जारी नीति के तहत जिन संपत्ति करदाताओं ने पिछले तीन सालों में प्रत्येक वर्ष अपना संपत्ति कर निर्धारित तिथि 31 जुलाई से पहले-पहले जमा करवाया है उन्हें 10 प्रतिशत अतिरिक्त छूट देने और 2010-11 से लेकर वर्ष 2016-17 तक के बकाया मूल संपत्ति कर पर 25 प्रतिशत की छूट और 1 मुश्त बकाया संपत्ति कर आगामी 31 अक्टूबर तक जमा करवाने पर संपूर्ण ब्याज की राशि माफ किए जाने का प्रावधान किया गया है, यदि कोई करदाता सरकार की इस योजना का लाभ लेना चाहता है तो उसके लिए उसे निगम के संबंधित कार्यालय में जाकर संपत्ति कर जमा करवाना होगा। निग्मायुक्त के अनुसार करदाता अपना संपत्ति कर जमा कर सकते है। उन्होंने करदाताओं से अपील की है कि वे निगम की इस सुविधा का लाभ अवश्य उठाएं।
FARIDABAD NEWS 09 JULY 2025 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम, श्री सिद्धदाता आश्रम में अध्यात्म के सबसे बड़े पर्व श्री गुरु पूर्णिमा का दो दिवसीय आ Read More...
FARIDABAD NEWS 09 JULY 2025 : GAUTAM ; हरियाणा पंजाबी संस्कृति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि माननीय मनोहर लाल खट्टर को भाजपा राष्ट्रीय अध्य Read More...
FARIDABAD NEWS 09 JULY 2025 : GAUTAM ; : भाजपा फरीदाबाद महानगर के जिलाध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, संगठन Read More...
FARIDABAD NEWS 08 JULY 2025 : GAUTAM ; राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनो व केंद्रीय संगठनो एवं फेडरेशनो के आवाहन पर 9 जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल मैं सरकारी सरकारी निगम Read More...
FARIDABAD NEWS 08 JULY 2025 ; GAUTAM : रोटरी क्लब आफ फरीदाबाद वन व रोटरी क्लब मिड टाउन द्वारा आज प्रोजैक्ट पंख के तहत स्कूल की छात्राओं को साईकिलें वितरित की गईं। इस मौ Read More...
मानव सेवा ही नारायण सेवा : प्रवीण बत्रा जोशी
स्वस्थ समाज की नींव है स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता : राजीव जेटली
417 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच
FARIDABAD NE Read More...
PRITHLA NEWS 08 JULY 2025 : GAUTAM ; पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक रघुबीर तेवतिया ने कहा है कि पृथला क्षेत्र का समुचित और सर्वांगीण विकास ही उनकी पहली प्राथमिक्ता रही है। Read More...
विकास की नई उड़ान भर रहा है फरीदाबाद : राजेश नगर
स्वच्छता का संदेश: “जैसे घर, वैसे शहर भी रखें स्वच्छ” : मेयर प्रवीण जोशी
FARIDABAD NEWS 08 JULY 2025 : G
Read More...