FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,15 September , 2020
हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ हरियाणा ने पर्यटन केंद्रों को लीज पर देने के खिलाफ मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार दिया ज्ञापन 

FARIDABAD NEWS. 15 SEP 2020 : हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ हरियाणा ने निगम प्रबंधकों द्वारा पर्यटन केंद्रों को लीज पर देने के फैसले के खिलाफ सैक्टर 12लघुसचिवालय पर जोरदार प्रर्दशन करके  मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार रणविजय सिंह को दिया। प्रर्दशन का नेतृत्व संघ के महासचिव युद्धवीर सिंह खत्री, उपमहासचिव सुभाष चन्द्र देशवाल, उपप्रधान डिगम्बर डागर,संगठन सचिव टीकाराम सचिव लच्छीराम बिरेंद्र शर्मा ने  किया। प्रर्दशनकारियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 22 सितंबर को निगम के चेयरमैन रणधीर सिंह गोलन के पुंडरी स्थित आवास पर प्रदर्शन किया जाएगा।  सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान अशोक कुमार सचिव बलबीर बालगुहेर,प्रैस सचिव राजबेल देशवाल सम्बोधित किया। उन्होंने हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ द्वारा आंदोलन के लिए गए निर्णय और मांगों को पुरजोर समर्थन करने का ऐलान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कोरोना को अवसर में बदल कर पर्यटन केंद्रों सहित सार्वजनिक क्षेत्र के विभागों को निजी हाथों में सौंप रही है। जिसका सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले सभी विभागों के कर्मचारियों को एकजुट करके29 सितंबर को जिला वार डटकर  विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के महासचिव युद्ववीर सिंह खत्री ने कहा कि निगम प्रबंधक पर्यटन केंद्रों  को मुनाफे के लिए टूरिज्म कर्मचारी संघ हरियाणा के द्वारा दिए गए सुझावों को दरकिनार करते हुए होटल राजहंस,बड़खल लेक, मैगपाई, अंबाला, पिंजौर, पंचकूला जैसे मुनाफे वाले पर्यटन केंद्रों को निजी हाथों में देने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बैंकट हाल व रेस्टोरेंट्स को 20 से 23 साल के लिए लीज पर देने जा रही है। जिसको टूरिज्म निगम के कर्मचारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही करेंगे। उन्होंने कहा कि निगम कर्मचारियों को ईपीएफओ की पैंशन नही मिल रही है। जिसके खिलाफ कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि निगम में  मैंटिनेंश स्टाफ में विद्युत कार, एसी मैकेनिकल, प्लम्बर, हैल्पर,वेटर,स्वीपर,श्रेणियों के कर्मचारियों की लंबे समय से प्रमोशन नही हो रही हैं। उन्होंने कहा कि टूरिज्म कर्मचारियों को दो से तीन महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सत्तापक्ष से जुड़े जन प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में उनके समर्थक फ्री में कमरों में ठहरते हैं और खाना आदि खाते हैं। जिसकी वजह से घाटा बढ रहा है।  प्रर्दशनकारियों को बड़खल के प्रधान सुरेन्द्र चांदना, मैगपाई के कल्लूराम, अरावली गोल्फ कोर्स के प्रधान कुंदन लाल, होटल राजहंस के सचिव ठाकुर सिंह पंवार,हरमिटेज के अशोक कुमार , जलेसिंह,शशीसिंह, सुभाष चन्द्र तंवर, सनबर्ड मोटल सूरजकुंड के प्रधान राजेश यादव डबचिक होडल के प्रधान महाबीर सिंह, संघ के ब्लाक प्रधान करतार सिंह,आदि ने भी सम्बोधित किया।

हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ हरियाणा ने पर्यटन केंद्रों को लीज पर देने के खिलाफ मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार दिया ज्ञापन 

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome