- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,15 September , 2020
FARIDABAD NEWS. 15 SEP 2020 : दिल्ली फार्म पर जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला से मिलकर जजपा नेता प्रेम सिंह धनखड़, जेपी चौधरी, कँवरसेन चौधरी, अहमद अलवी तथा सुरेन्द्र गोला के नेतृत्व में गिर्राज गोला, राजपाल गोला, निज़ाम अहमद, शमीम अहमद, टॉफिक अहमद, जलालुद्दीन, अंसारी, पुष्पेन्द्र, प्रवीन गोला, दिनेश गोला, एच एस दहिया, राहुल चौधरी, बी एस सक्सेना अधिवक्ता, पवन गोला, प्रियांशु गोला, शमीर गोला, प्रेम सिंह गोला, वाजिब पहलवान, रफीक इत्यादि ने जननायक जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यों को देखते हुए फरीदाबाद में भी अब लोगों का भी रुझान जननायक जनता पार्टी की तरफ बढ़ रहा है तथा हर रोज हर समाज के लोग जननायक जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। यह जननायक जनता पार्टी के लिए एक शुभ संकेत है। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जननायक जनता पार्टी हर समाज का स्वागत करती है व उन्होंने शामिल होने वाले लोगों को विश्वास दिलाया कि आपका जजपा पार्टी पूरा सम्मान करेगी तथा आपके दुःख-सुख में साथ रहेगी। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जजपा-भाजपा सरकार स्व. चौ. देवी लाल की नीतियों पर कार्य कर रही है। उन्होंने अभी तक किए गए कार्यों को गिनाते हुए कहा कि जजपा- बीजेपी गठबंधन सरकार के 11 नए महिला कॉलेज खोलने, पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण की ओर कदम बढ़ाने गृह जिलों में ही परीक्षाएं करवाने तथा हरियाणा के स्थायी युवाओं को हरियाणा स्थित उधोगों में 75 प्रतिशत आरक्षण देकर अपना चुनावी वायदा पूरा कर दिया है जल्दी ही दूसरे शेष बचे हुए वायदे भी पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार स्व. जननायक चौ. देवी लाल के उस नारे को समर्पित है जिसमें उन्होंने कहा था कि "लोकराज लोकलाज से चलता है"। इस मौके पर वरिष्ठ जजपा नेता प्रेम सिंह धनखड़ ने डा. अजय सिंह चौटाला की तरफ मुखातिब होते हुए कहा कि आपके जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद लोगों का जननायक जनता पार्टी में शामिल होने का रुझान बढ़ा है। प्रेम सिंह धनखड़ ने कहा कि चाहे फरीदाबाद के उधोगों में कार्य करने वाले कर्मचारी हों, चाहे युवा हों, चाहे व्यापारी हों, चाहे झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीब वर्ग के लोग हों, हर तबके के लोग आपकी चौ. देवी लाल की तरह कार्य करने की शैली से प्रभावित होकर ही जननायक जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं तथा फरीदाबाद में जननायक जनता पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है आम जनता आपसे जुड़ना चाहती है। धनखड़ ने कहा कि श्रादों के खत्म होने के काफी संख्या में फरीदाबाद के विभिन्न रेजिडेंट एसोसिएशनों के लोग जननायक जनता पार्टी में शामिल होंगे। इस मौके पर जजपा नेता प्रेम सिंह धनखड़, जेपी चौधरी, कंवर सेन चौधरी, हरदत्त जांगड़ा, सुरेन्द्र गोला, जितेन्द्र चौधरी, अहमद अल्वी, सुदेश ग्रोवर, आशिफ अली, मुस्ताक, खुर्शीद, शब्बीर, हनीफ इत्यादि विशेष रूप से मौजूद रहे।
FARIDABAD NEWS 09 MAY 2026 : GAUTAM : शहर के सबसे प्रमुख बाजार NIT 1 में भीषण गर्मी के बीच नगर निगम कर्मचारियों ने नौवें दिन की हड़ताल में निकाला विशाल जलूस आम जनता और व्याप Read More...
FARIDABAD NEWS 09 MAY 2026 : GAUTAM : ओल्ड फरीदाबाद मार्केट स्थित पथवारी मंदिर परिसर में शनिवार को महाराणा प्रताप के जयघोषों से गूंज उठा, जब महाराणा प्रताप Read More...
FARIDABAD NEWS 09 MAY 2026 : GAUTAM : फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया, फरीदाबाद द्वारा संस्था के प्रधान बी. दास बतरा की देखरेख में विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर रंगारंग Read More...
FARIDABAD NEWS 09 MAY 2026 : GAUTAM : शाकुंतलम इंडोर हॉल, जे. सी. बोस यूनिवर्सिटी सेक्टर 6, फरीदाबाद मे दिनांक 9 एवं 10 मई 2026 को 'फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग Read More...
FARIDABAD NEWS 09 MAY 2026 : GAUTAM : विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में मातृत्व के सम्मान और मां के महत्व को समर्पित “मदर्स डे” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस Read More...
FARIDABAD NEWS 08 MAY 2026 : GAUTAM : नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देशों पर एनएचपीसी चौक से लिंक रोड तक बनाई जा रही सड़क में घटिया सामग्री के उपयोग की Read More...
PALWAL NEWS 08 MAY 2026 : राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के देश की विकास योजनाओं और चमचमाते राजमार्ग के बड़े-बड़े दावों के बीच पलवल से फरीदाबाद जाने वाला राष्ट्र Read More...
FARIDABAD NEWS 08 MAY 2026 : जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद द्वारा 'विश्व रेडक्रॉस दिवस' के उपलक्ष्य में मानवता, सेवा और जन-जागरूकता को समर्पित कार्यक्रमों की Read More...