FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,15 September , 2020
ट्रान्सफर पोलिसी के विरोध में प्रदर्शन कर एक्शन के माध्यम से ए.सी.एस पॉवर के नाम कर्मचारियों ने सौंपे ज्ञापन

FARIDABAD NEWS. 15 SEP 2020 :  प्रदर्शन के दूसरे चरण में प्रदेश प्रधान बिजेन्दर बेनीवाल, प्रदेश महासचिव सुनील खटाना, प्रदेश मुखसंगठकर्ता महावीर पहलवान व केंद्रीय परिषद के आव्हान पर प्रदेश के सभी जिलों में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के बैनरतले डिवीजन कार्यालयों पर इकट्ठा होकर कर्मचारियों ने जबरन लादी जा रही ऑनलाइन ट्रान्सफर पोलिसी के विरोध में एक घंटे गेट मीटिंग के माध्यम से प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया और निगम मैनेजमेन्ट व प्रदेश की सरकार के खिलाफ जबर्दस्त नारेबाजी की । इसी कड़ी में फरीदाबाद सर्कल सचिव सन्तराम लाम्बा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने इस दमनात्मक पोलिसी का जोरदार विरोध करते हुए ओ.टी.पी यानी ऑनलाइन ट्रांसफर पोलिसी के इस फरमान की खिलाफत की । यूनिट ओल्ड फरीदाबाद के प्रधान लेखराज चौधरी व सचिव जयभगवान की अगुआई में कार्यकारी अभियन्ता कुलदीप अत्रि डिवीजन ओल्ड फरीदाबाद को ज्ञापन सौंपा गया । कर्मचारी नेताओं ने बताया कि सरकार की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने की सरकार व निगम मैनेजमेंट की प्रक्रिया के खिलाफ कार्यकारी अभियंता के माध्यम से अतिरिक्त सचिव पॉवर श्री टी. सी गुप्ता के नाम ज्ञापन सौंपा गया व निगम मैनेजमेंट व हरियाणा सरकार के खिलाफ इस पॉलिसी के विरोध मे जमकर नारेबाजी की और निगम की ट्रांसफर पॉलिसी पूरी तरह से कर्मचारी विरोधी है । आज कर्मचारी सुविधाओं के अभाव मे दिन रात काम करके इस विभाग को घाटे से उभार कर फायदे की तरफ लाया है । इसके बावजूद सरकार कर्मचारियों को बोनस देने की जगह ट्रांसफर पॉलिसी की आड़ मे कर्मचारियों का शोषण करना चाहती है । आज निगम में हज़ारों पद खाली पड़े हुए हैं मगर सरकार की मंशा विभाग का निजीकरण करने की नजर आती है । आज जब पूरा विश्व करोना जैसी महामारी से जूझ रहा है । ऐसे समय में बिजली कर्मचारी कोरोना वारीयर्स के रूप मे दिन रात अपनी सेवाएं दे रहे हैं । एक तरफ सरकार लोगों को घरों मे रहने की बात करती है । दूसरी तरफ ट्रांसफर पॉलिसी लागू कर कर्मचारियों को घरों से दूर करने का काम कर रही है । ऐसा करने से जहाँ कर्मचारियों के मनोबल में कमी आएगी । वही सरकार पर भी करोडो रुपये का आर्थिक बोझ पड़ेगा । जो कि गिरती अर्थव्यवस्था के लिए खतरा साबित होगा । ऐसे में सरकार को इस पॉलिसी पर तुरंत प्रभाव से रोक लगानी होगी अन्यथा एचएसईबी वर्कर्स यूनियन अपने अगले आन्दोलनरूपी पड़ाव में आगामी एक बड़े आंदोलन की घोषणा के लिये बाध्य होगी । जिसकी पूरी जिम्मेदारी निगम प्रबन्धन की होगी । कि यह पोलिसी निगम मैनेजमेन्ट सरकार के इशारे पर जारी फरमान से बिजली कर्मचारियों पर थोप कर शोषणकारी नीति को अपना रही है । जबकि उन्हें इसके ड्राफ्ट्स को लेकर यूनियन नेताओं से बातचीत कर मसौदा को तैयार करना था । लेकिन ऐसा ना करके प्रादेशिक कर्मचारियों के गुस्से का सामना निगम मैनेजमेन्ट व सरकार को झेलना होगा । जिसे एचएसईबी वर्कर्स यूनियन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही करेगी । यदि इसके लिये किसी भी स्तर की लड़ाई आन्दोलित होकर लड़नी पड़े तो इसे लड़ने के लिये भी कर्मचारी पीछे नही हटेगा । विरोध प्रदर्शन के दूसरे दौर में बिजली कर्मचारी अभी डिवीजन स्तर पर शान्तिप्रिय ढंग से प्रदर्शन कर कार्यकारी अभियन्ता को ज्ञापन दिया है । यदि इसके बाद भी कर्मचारियों के भारी विरोध के बावजूद निगम मैनेजमेन्ट ने कोई संज्ञान नही लिया । तो आने वाले समय मे शीर्ष नेतृत्व के अग्रिम आदेशों अनुसार प्रदेश का बिजली बड़े कर्मचारी आंदोलन में भाग लेकर माकूल जवाब देगा । वहीं बल्लभगढ़ डिवीजन प्रधान कर्मवीर यादव, सचिव मदनगोपाल शर्मा ने कार्यकारी अभियन्ता बल्लभगढ़, एनआईटी फरीदाबाद डिवीजन प्रधान विनोद शर्मा, सचिव बृजपाल तँवर ने कुलदीप नेहरा एनआईटी फरीदाबाद कार्यकारी अभियन्ता एनआईटी फरीदाबाद व नहरपार क्षेत्र की ग्रेटर फरीदाबाद डिवीजन प्रधान सुनील कुमार, सचिव वीरसिंह रावत ने कुलदीप अत्रि कार्यकारी अभियन्ता ग्रेटर फरीदाबाद को ज्ञापन सौंपा । इस विरोध के मौके पर भारी संख्या में बिजली कर्मचारीयों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार व मैनेजमेन्ट के खिलाफ नारेबाजी की । 

ट्रान्सफर पोलिसी के विरोध में प्रदर्शन कर एक्शन के माध्यम से ए.सी.एस पॉवर के नाम कर्मचारियों ने सौंपे ज्ञापन

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome