FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,15 September , 2020
लखन सिंगला ने पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर कुष्ठ आश्रम में बांटे फल, मिठाईयां, मास्क व सेनिटाईजर

FARIDABAD NEWS. 15 SEP 2020 :  हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के 73वें जन्मदिन को जिले के कांग्रेसियों ने सादगीपूर्वक मनाते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की। इसी कड़ी में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन सिंगला व फरीदाबाद महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियंका कक्कड़ भारद्वाज ने आज संयुक्त रूप से एन.एच.-5 गांधी कालोनी स्थित कुष्ठ आश्रम में जाकर लोगों को मिठाईयां, फल, मास्क एवं सेनिटाईजर बांटे और उन्हें कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। इस मौके पर लखन कुमार सिंगला ने कहा कि कोरोना महामारी को लेकर इस बार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपना जन्मदिवस नहीं मनाने का निर्णय लिया है और इस बार उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों की मदद करने का आह्वान किया, इसी के तहत आज गरीब लोगों के बीच जाकर मास्क व सेनिटाईजर वितरित कर उन्हें कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक कर रहे है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा के कुशल नेतृत्व में हरियाणा ने 10 वर्षाे में विकास की हर ऊंचाई को छूने का काम किया, लेकिन अगर भाजपा के 6 वर्षीय कार्यकाल पर नजर दौड़ाई जाए तो भाजपा सरकार केवल वायदों की सरकार रही है, इस सरकार में गरीबों, पिछड़ों, दलितों, मजदूरों व किसानों का शोषण किया है और यह सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। श्री सिंगला ने कहा कि हरियाणा में चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस जहां मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रही वहीं समय-समय पर सरकार के तानाशाही निर्णयों के खिलाफ भी धरने-प्रदर्शन करके लोगों की आवाज बुलंद करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीति और नीयत जनता के समक्ष स्पष्ट हो चुकी है और आगामी बरोदा में होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस विजय हासिल करके भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंकेगी और भाजपा सरकार को सत्ताविहिन करके पुन: सत्ता में आसीन होगी। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियंका भारद्वाज कक्कड़ ने कहा कि आज हम सभी मिलकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेदं्र ङ्क्षसह हुड्डा का जन्मदिन होने के साथ-साथ महिला कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस भी है इसलिए हम सभी आज यह संकल्प लेते है कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर इस सरकार को सत्ता से बाहर करके ही दम लेंगे।   इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियंका भारद्वाज कक्कड़, अमित भारद्वाज, गर्जना सिंह, विजय कुमार, आकाश सैनी, संदीप वर्मा, ललित चौधरी, चेता सैनी, राकेश राजपूत, कुंती देवी, खुशबू सिंह, वंदना, लक्ष्मी, गौरी कुमारी, दिशा, गजना, जरीना, अर्चना, ममता सिंह, नैनी, धर्मवती, रितु, नवीन रावत, अर्चना कुमारी सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

लखन सिंगला ने पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर कुष्ठ आश्रम में बांटे फल, मिठाईयां, मास्क व सेनिटाईजर

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome