HARYANA

HindustanVision Sunday,13 September , 2020
किसान ,मजदूर व छोटा व्यापारी का विरोध करना स्वाभाविक : धर्मचंद

PALWAL NEWS. 13 SEP 2020 : अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी पलवल ने 1983  PTI's के समर्थन में उपायक्त कार्यालय पर धरणा देते हुए हरियाणा सरकार द्वारा पीपली में किसानों पर करवाए गए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है क्योंकि देश के हर नागरिक को सरकार द्वारा जनविरोधी नीतियों को लागू करने पर जनतांत्रिक तरीके से विरोध व आंदोलन करना संवैधानिक अधिकार है।  जिला प्रधान धर्मचंद व सचिव रूपराम तेवतिया ने कहा कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसान की फसल खरीदने का ढिंढोरा पीट रही है जबकि किसान की कपास का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5825 रुपए प्रति क्विंटल होते हुए मंडी में व्यापारी 2800 से 3200 रुपए प्रति क्विंटल से ऊपर नहीं खरीद रहे हैं जोकि सरकार द्वारा जारी किए गए कृषि संबंधी तीनों अध्यादेशों का ही नतीजा है।सरकार इन अध्यादेशों के जरिए फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य ख़तम करके किसानों को बड़े व्यापारियों द्वारा तय की गई कीमतों के हवाले करना चाहती है। इन अध्यादेशों के जरिए जो पावंदिया निजी व्यापार में बाधाएं पैदा करती हैं मार्केट कमेटियों से हटा दी जाएंगी जिसके चलते मनमानी कालाबाजारी बढ़ेगी और खाद सुरक्षा व राशन वितरण प्रणाली का भी खात्मा निश्चित है। आदर्श ठेका कृषि में अगर किसान व ठेकेदार का कोई विवाद खड़ा होता है तो कोई भी सिविल कोर्ट किसान का पक्ष सुनने के लिए तैयार नहीं होगी। अतः तीनों अध्यादेशों के लागू होने पर हर किसान ,मजदूर व छोटा व्यापारी का विरोध करना स्वाभाविक है । अतः अखिल भारतीय किसान सभा पलवल यह मांग करती है कृषि संबंधित तीनों अध्यादेशों को तुरन्त प्रभाव से वापिस लिया जाए तथा 90 दिन से धरना दे रहे 1983 बर्खास्त PTI's को बहाल किया जाए । धरने को डॉ रघुवीर सिंह, बिधू सिंह, किशन चंद शर्मा, नेम चंद शर्मा, सिशुपल , अमीर खान आदि ने संबोधित किया।

किसान ,मजदूर व छोटा व्यापारी का विरोध करना स्वाभाविक : धर्मचंद

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome