- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,12 September , 2020
PALWAL NEWS. 12 SEP 2020 : हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन एवं चरखी दादरी हलके के विधायक सोमबीर सांगवान ने शनिवार को गांव मितरोल में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल की अध्यक्षता में होने वाली पशुधन विकास बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया जाएगा कि सडक़ों पर बेसहारा घूमने वाले गौवंश को प्रदेश की रजिस्टर्ड गौशालाओं में रखने की व्यवस्था की जाए। प्रदेश में सडक़ों पर घुमने वाले गौवंश की र्दुदशा को दूर करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 650 पंजीकृत गऊशालाएं है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में इटली के सहयोग से एक प्रोजेक्ट पर कार्य चल रहा है, इसके तहत गायों को एक टीका लगाया जा रहा है, जिससे गाय केवल बछड़ी को ही जन्म देगी। फिलहाल यह टीका किसानों को 500 रूपए की बजाय 200 रूपए पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस टीके से बछड़ी नस्ल पैदा होती है। इस नस्ल की गाय 14 से 20 लीटर तक दूध देती है। मिल्क प्रोडैक्ट की सहायता से इसे आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। वीटा की तरह के बड़े कारखाने लगें जिनमें दूध, दही, लस्सी की सप्लाई हो, जिससे किसानों की आय बढेगी और प्रदेश में गौवंश की समस्या का पुख्ता इंतजाम भी होगा। इससे रोजगार के साधन भी उपलब्ध होंगे व पर्याप्त मात्रा में दूध की उपलब्धता होगी।
पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि पशुधन विकास बोर्ड की तरफ से पशुपालकों को जोखिम से मुक्त करने की दिशा में अहम कदम उठाया है, जिसके अंतर्गत हरियाणा पशुधन बीमा योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत पशुपालक पशुओं का बीमा करवा सकते है। प्रदेश में पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना भी शुरू की गई है। इस योजना के अनुसार राज्य के पशुपालकों को क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएगें। इस कार्ड पर पात्र पशुपालकों को पशु के रख-रखाव के लिए 1 लाख 60 हजार रूपए तक का आसान किश्तों में ऋण बिना गारंटी के मिल सकेगा। पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन सोमवीर सांगवान ने कहा कि प्रदेश की गौशालाओं में सौर ऊर्जा प्लांट लगवाने के लिए सरकार द्वारा सब्सिड़ी प्रदान की जा रही है। प्रदेश की गौशालाओं में चारे की समस्या नहीं होगी। यदि किसी गौशाला में चारे की समस्या है तो गौशाला प्रधान उनसे संर्पक कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 55 करोड़ रूपए गौ सेवा आयोग को प्रदान किया है। यह राशि गौ संवर्धन एवं संरक्षण पर खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में गुजरात की तर्ज पर मिल्क प्लांट लगाए जा रहे है। किसानों को कृषि कार्य के साथ-साथ पशुपालन की ओर प्रेरित किया जा रहा है। किसानों को डेयरी लगाने के लिए सस्ती दरों पर ऋण प्रदान किया जा रहा है। डेयरी का संचालन करने से युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होगें।
उल्लेखनीय है कि फेम इंडिया एशिया पोस्ट ने देशभर के 50 सर्वश्रेष्ठï और लोकप्रिय विधायको को चुना गया। इन विधायकों में हरियाणा के चरखी दादरी से विधायक एंव पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन सोमवीर सांगवान भी शामिल है।
इस अवसर पर हथीन हलका के विधायक प्रवीण डागर, सरपंच जोगेन्द्र सहित अनेक पालों को मौजिज व्यक्ति और गांवों के पंच-सरपंच मौजूद थे।
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM ; अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस* पर दक्ष फाउंडेशन की सामाजिक पहल “ख़्याल अपने बुज़ुर्गों का” (#KAB2026) का दसवाँ संस्करण Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : पंजाबी विकास सभा की एक बैठक न्यू लाइट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जवाहर कॉलोनी के प्रांगण में चुनाव अधिकारी शेर सिंह भाटिया , सुं Read More...
: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के साथ लघु उद्योग भारती की कार्यकारिणी की बैठक, उद्योगों से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन
: बिजली सुविधाओं में सुधार से उद्योगों को मिल
Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र में स्वच्छता, पौधरोपण एवं नशामुक्त Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प पखवाड़े के अंतर्गत माय भारत-मेरा युवा भारत, फरीदाबाद से जुड़े विवेकानंद यूथ क्लब द्वारा क Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर मानव सेवा समिति ने मानव भवन सेक्टर-10 में रक्तदान शिविर आयोजित किया।
Read More...