- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,08 September , 2020
NEW DELHI NEWS 8 SEP 2020 : मिंत्रा ने बॉलीवुड अभिनेत्री और स्टाइल आइकॉन कियारा आडवाणी को अपना ब्रैंड एंबेसडर बनाया है। कियारा देशभर में मिंत्रा का प्रचार करेंगी। एक टैलेंटेड एक्टर के रूप में युवाओं के बीच कियारा की लोकप्रियता और फैशन के प्रति उनके लगाव से अपेरल सेगमेंट में मिंत्रा की लोकप्रियता और बढ़ेगी। इस तरह वे देश के एक सबसे मशहूर फैशन एवं लाइफस्टाइल ब्रैंड को करोड़ों उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगी। फिल्मी दुनिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लोग कियारा की अदाकारी के कायल हैं, साथ ही वह बॉलीवुड में एक बेहतरीन फैशन आइकॉन के तौर पर जानी जाती हैं। फैशन के मामले में उनकी छवि सबसे हटकर, जिसकी वजह से ग्राहकों की फैशन एवं लाइफस्टाइल ज़रूरतों के लिए मिंत्रा को एक प्रमुख डेस्टिनेशन के रूप में बढ़ावा मिल सकेगा।ब्रैंड एंबेसडर के रूप में कियारा, मिंत्रा और उसके ग्राहकों के बीच संबंधों को अधिक मजबूत बनाएँगी। इसके साथ ही, देशभर में ऐसे नए ग्राहकों को भी आकर्षित करेंगी जो लेटेस्ट फैशन, डिजिटल लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट को पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग और देश के युवाओं के बीच बड़ी लोकप्रियता से फैशन को घर-घर पहुंचाने के मिंत्रा के विजन को मज़बूती भी मिलेगी।मिंत्रा के साथ जुड़ने को लेकर कियारा ने कहा,: “फैशन का मतलब अपने कपड़ों के साथ खुद को कंफर्टेबल महसूस करना होता है। मेरा मानना है कि कंफर्ट महसूस करने से आपके अंदर का कॉन्फिडेंस बाहर दिखता है। मिंत्रा ने ऑनलाइन शॉपिंग के पूरे सिस्टम को ही बदलकर रख दिया है। यह ऐसा प्लेटफॉर्म हैं, जहां आप बस एक क्लिक पर अपनी पसंद का फैशन चुन सकते हैं। युवाओं के बीच यह प्लेटफॉर्म सबसे अधिक पसंद किया जाता है और इसलिए मिंत्रा के साथ जुड़ना मेरे लिए खुशी की बात है।'' इस मौके पर मिंत्रा के सीईओ अमर नगरम ने कहा : 'हम कियारा आडवाणी को अपना ब्रैंड एंबेसडर बनाकर बेहद खुश हैं। वह फैशन और स्टाइल को बेहतर तरीके से रिप्रजेंट करती हैं, जिससे विभिन्न क्षेत्रों और आयु समूहों के लोग उनसे प्रेरित होते हैं। मिंत्रा ब्रैंड के साथ उनके जुड़ने से न सिर्फ मौजूदा ग्राहकों के साथ हमारे संबंध मजबूत होंगे, बल्कि नए क्षेत्रों में भी हमारी पहुंच बनेगी। यह सहयोग विकसित होती फैशन और जीवन शैली की जरूरतों को तकनीक की सहायता से पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करता है। साथ ही हम अपने ग्राहकों को उत्कृष्ट अनुभव और बेजोड़ फैशन सामग्री पेश करते हैं।''फैशन पर सिनेमा की हस्तियों के असर से हर कोई वाकिफ है। जीवन के वैसे पलों में जब फैशन की महत्ता बढ़ जाती है, तब कियारा जैसे ट्रेंडसेटर्स लोगों के लिए रास्ता बनाती हैं और उनके फैशन और लाइफस्टाल के चुनाव को प्रभावित करती हैं। नॉन मेट्रो और ऑनलाइन फैशन कॉमर्स के रूप में तेजी से उभर रहे छोटे शहर भी इससे अछूते नहीं हैं। बॉलीवुड की यह अभिनेत्री कंपनी के नए ब्रैंड कैंपेन में नज़र आएंगी।यह कैंपेन एक फैशन एक्सपर्ट के रूप में मिंत्रा की स्थिति को अधिक मजबूत बनाने पर केंद्रित होगा।
मिंत्रा के बारे में: मिंत्रा, भारत में फैशन ब्रैंड्स के लिए एक प्रमुख प्लेटफॉर्म है और एम-कॉमर्स के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। फ्लिपकार्ट ग्रुप की कंपनी मिंत्रा भारत में फैशन और लाइफस्टाइल के क्षेत्र में तकनीक और फैशन को मिलाकर एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करती है। कंपनी का देश में नाइकी , एडिडास, प्यूमा, लेवाइस, रैंगलर, ऐरो, जिलस 21, डीजल, CAT, हार्ले डेविडसन, फेरारी, टिंबरलैंड, यूएस पोलो, फैब इंडिया, बीबा सहित 3000 से अधिक लोकप्रिय फैशन और लाइफस्टाइल ब्रैंड्स के साथ पार्टनरशिप है। मिंत्रा देश में 27,000 पिन कोड पर डिलीवरी करती है। मिंत्रा के पास सबसे बड़ा इन-सीज प्रॉडक्ट कैटलॉग होता है, जो कि 100 फीसदी असली होता है। यह कैश ऑन डिलीवरी और 30 दिनों की एक्सचेंज या रिटर्न पॉलिसी की सुविधा भी देती है। आज की तारीख में मिंत्रा भारत का सबसे पसंदीदा शॉपिंग डेस्टिनेशन है।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...