FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,12 August , 2020
कोविड-19 महामारी में केंद्र सरकार द्वारा किया करोडों का फण्ड,जमीनी स्तर पर गोल माल की बड़ी आशंका,खर्चे का सही ब्यौरा नही दे रही है सरकार : मोहन तिवारी

Faridabad News, 12 Aug 2020 : आर.टी.आई एक्टिविस्ट मोहन तिवारी ने सूचना के अधिकार के तहत आपदा प्रबंधन विभाग व हरियाणा के वित्त विभाग से केंद्र सरकार द्दारा जारी धनराशि के बारे में 9 विन्दुओ पर सूचना मांगी थी जिसके बारे में बताया गया है कि 25 मार्च 2020 को 7 करोड़ 11 लाख रुपये और 6 अप्रैल 2020 को 75 करोड़ 58 लाख रुपये नेशनल हेल्थ मिशन के लिए केंद्र सरकार द्दारा जारी किया गया, इसके अलावा यह भी बताया गया है कि कोविड 19 महामारी सहित राज्य आपदा प्रबंधन के मद में 3 अप्रैल को 245 करोड़, 50 लाख रुपये प्राप्त हुए।
वित्त विभाग ने 20 अप्रैल 2020 को 75 करोड़ 8 लाख रुपये, 22 अप्रैल को 61 करोड़ 5 लाख रुपये नेशनल हेल्थ मिशन हरियाणा को निर्गत किया। इसके अतिरिक्त 30 जून 2020 को 3 सौ 4 करोड़ 23 लाख रुपये राजस्व एवम आपदा प्रबन्धन विभाग हरियाणा को जारी किया गया है।
एक अन्य सवाल के जवाब में बताया गया है कि हरियाणा सरकार द्दारा 14 जुलाई 2020 तक 8 सौ 99 करोड, 6 लाख रुपये कोविड 19 महामारी से निपटने के लिए विभिन्न विभागों को जारो किया गया है किन्तु आश्चर्य की बात है की वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट रूप से यह नही बताया है कि किस मद में कितनी रकम खर्च हुआ, मसलन श्री तिवारी ने बिंदु संख्या 3 में पूछा था कि फरीदाबाद रेड क्रॉस सोसाइटी को फरीदाबाद जिले के लिए कब और कितनी रकम दी गयी, बिंदु संख्या 4 में खर्च का ब्यौरा मांगा गया है, साथ ही श्री तिवारी ने अपने आवेदन पत्र में यह भी पूछा था कि रेड  क्रॉस सोसाइटी द्दारा किन- किन स्वंय सेवी संस्थाओ को भोजन पैकेट वितरण के लिए कितनी रकम दी गयी, एक पैकेट का खर्च कितना हुआ और किन-किन क्षेत्रो में और कितने भोजन के पैकेट वितरण किये गये किंतु वित्त मंत्रालय द्दारा इन प्रश्नों का जवाब न देने से ऐसा प्रतीत होता है कि कोविड 19 महामारी के लिए केंद्र द्दारा जारी करोड़ो रुपये के धन राशि का लाभ आम जनता को कम मिला और स्थानीय स्तर पर ब्यापक पैमाने पर गोल माल की जा रही है श्री तिवारी ने इस सम्बन्ध में संज्ञान लेकर विस्तृत व सघन रूप से उच्च स्तरीय जांच की जरूरत बताई है।

कोविड-19 महामारी में केंद्र सरकार द्वारा किया करोडों का फण्ड,जमीनी स्तर पर गोल माल की बड़ी आशंका,खर्चे का सही ब्यौरा नही दे रही है सरकार : मोहन तिवारी

More News

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...

10/2/2026 6:16:10 PM
बुज़ुर्गों की विरासत ही हमारी पहचान: 35 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दादा-दादी और नाना-नानी के साथ साझा की सीख और स्मृतियाँ

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM ;  अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस* पर दक्ष फाउंडेशन की सामाजिक पहल “ख़्याल अपने बुज़ुर्गों का” (#KAB2026) का दसवाँ संस्करण Read More...

10/2/2026 5:40:33 PM
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श Read More...

10/2/2026 5:21:31 PM
राजीव बत्रा बने पुन: पंजाबी सभा के प्रधान 

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : पंजाबी विकास सभा की एक बैठक  न्यू लाइट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जवाहर कॉलोनी के प्रांगण में चुनाव अधिकारी शेर सिंह  भाटिया , सुं Read More...

10/2/2026 4:57:31 PM
उद्योगों की बिजली संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान : एसई अमित कुमार कंबोज

: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के साथ लघु उद्योग भारती की कार्यकारिणी की बैठक, उद्योगों से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन
: बिजली सुविधाओं में सुधार से उद्योगों को मिल Read More...

10/2/2026 4:54:45 PM
सेवा संकल्प अभियान के तहत नशामुक्ति केंद्र में स्वच्छता, पौधरोपण एवं फल वितरण का आयोजन

 FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र में स्वच्छता, पौधरोपण एवं नशामुक्त Read More...

10/2/2026 4:44:19 PM
कर्नल विहार, हनुमान नगर, सेक्टर-87 में 25 युवाओं ने मिलकर गली की सफाई का लिया संकल्प

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM :  गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प पखवाड़े के अंतर्गत माय भारत-मेरा युवा भारत, फरीदाबाद से जुड़े विवेकानंद यूथ क्लब द्वारा क Read More...

10/2/2026 4:40:21 PM
गांधी जयंती पर मानव सेवा समिति के रक्तदान शिविर में 71 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर मानव सेवा समिति ने मानव भवन सेक्टर-10 में रक्तदान शिविर आयोजित किया।

Read More...


Welcome