- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,10 August , 2020
Faridabad News, 10 Aug 2020 : एनआईटी नंबर 5 स्थित तत्कालेश्वर शिव मंदिर कमेटी में एयर कंडीशन की खरीददारी में घोटाले किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मंदिर कमेटी ने इस घोटाले को लेकर बाप-बेटे को बर्खास्त कर दिया गया है। इस पूरे प्रकरण में कुछ अन्य लोग भी संलिप्त है, जिनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही किए जाने की शिकायत कमेटी द्वारा पुलिस कमिश्रर को दी गई है। मंदिर कमेटी द्वारा पुलिस कमिश्रर को दी गई में शिकायत सचिव बंसीलाल कुकरेजा उनके पुत्र सुभाष कुकरेजा सहित ए.सी. विक्रेता शेखर देसवाल, सुमित अग्रवाल, पवन अग्रवाल तथा दीपक ब्लू-एम-मॉडल और सोलोरेयोन बसई चौक गुरूग्राम के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत करने का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मंदिर संस्थान के प्रधान हर्ष मल्होत्रा द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि मंदिर में लगवाने के लिए 10 एयर कंडीशन खरीदने का निर्णय लिया गया था। एसी लगाने की जिम्मेदारी मंदिर के सचिव बंसीलाल कुकरेजा को दी गई थी। मंदिर संस्थान का आरोप है कि सचिव ने डुप्लीकेट एयर कंडीशन खरीदकर मंदिर में लगवा दिए। पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि मंदिर संस्थान ने मित्सीब्यूसी कंपनी के एसी खरीदने का निर्णय लिया था। इसके लिए चैक जारी कर दिया गया। परंतु सचिव बंसीलाल ने बैंक जाकर यह चैक रूकवा दिया और संस्थान के पदाधिकारियों से कहा कि ओ जरनल कंपनी में उनकी पहचान है। सचिव पर विश्वास करके संस्थान ने ओ-जनरल कंपनी के एसी लाने पर सहमति जता दी। एसी की करीब 3 लाख पचास हजार रुपए की राशि बैंक से नकद ले ली। इसके अलावा सचिव ने संस्थान से 35 हजार रुपए की और मांग की। वहीं इस बीच मंदिर के पदाधिकारियों को एसी की क्वालिटी में कुछ खोट दिखाई दिया। इस पर ओ-जनरल कंपनी के इंजीनियर को बुलाकर सभी एसी चैक करवाए गए। जांच के बाद सभी एसी नकली पाए गए, जिन पर ओ-जनरल के नकली स्टीकर लगे हुए थे। यही नहीं बल्कि आरोपी सचिव ने मंदिर संस्थान को नकली बिल भी जमा करवा दिया, जिसका जीएसटी नंबर भी पहले से ही कैंसिल हुआ पड़ा था। मजे की बात तो यह है कि फर्जी जीएसटी बिल पर आरोपी सचिव ने मंदिर से 84218 रुपए का जीएसटी भी ले लिया। इसके अलावा आरोप है कि मंदिर सचिव ने अन्य कुछ आरोपियों के साथ मिलकर कई मामलों में हेराफेरी की है। इस शिकायत में डुप्लीकेट एसी लगाने वाली कंपनी ब्लू-एम-मॉडल और स्टारिऑन का नाम भी दर्ज किया है।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...