FARIDABAD

HindustanVision Thursday,09 July , 2020
ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की बैठक हुई संपन्न

BALLABGARH  NEWS. 9 JULY 2020 :  ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की आज बृहस्पतिवार को स्थानीय नाहर सिंह पार्क बल्लभगढ़ में बैठक हुई।  दिनेश पाली की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस मीटिंग का संचालन जिला सचिव महेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर सीटू के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल और ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के राज्य कोषाध्यक्ष मनोज बलगुहेर विशेष रुप से उपस्थित रहे। बैठक में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सरकार की टालमटोल की नीति अपनाए जाने की कड़े शब्दों में भर्त्सना की गई। यूनियन ने आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए रणनीति बनाई। मजदूरों को संबोधित करते हुए वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने राज्य सरकार पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाए ।  डंगवाल ने कहा  की कोरोना योद्धा बताने वाली हरियाणा सरकार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का भयंकर शोषण कर रही है। ग्रामीण  सफाई कर्मचारियों को अपनी रक्षा के लिए उपकरण नहीं मिल रहे हैं।  और इनको किसी प्रकार की  चिकित्सा सहायता  नहीं दी जा रही है। बार-बार मांग करने के बाद भी कर्मचारियों को 4000 रुपये जोखिम भत्ता और कोरोना अवधि के दौरान  मृत्यु हो जाने पर 50 लाख रुपए का बीमा कवरेज में भी कवर नही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में शहरी और ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को 8100 रूपये वेतन के रूप में मिलते थे लेकिन आज भाजपा सरकार ने शहरी और ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के वेतनमान में अंतर कर दिया है। जहां शहरों में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को  न्यूनतम वेतन 15 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं वहीं  ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को  मात्र 12500 दिए जाते हैं। शहरी क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों की तुलना में ग्रामीण सफाई कर्मियों को  प्रतिमा ह 15 सौ रुपए कम  मिलते हैं।  यह मजदूरों का शोषण  ही है। जिसको किसी सूरत में बर्दाश्त नही किया जा सकता। यूनियन नेताओं ने कहा की सरकारी आदेश के बावजूद  9 माह गुजर चुके हैं उसके बाद भी आज तक ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को ईपीएफ के दायरे में कवर नही किया गया। जिसको लेकर कर्मचारियों में भारी गुस्सा बढ़ता जा रहा है।यूनियन नेताओं  ने कहा की अगर समय रहते सरकार ने कर्मचारियों की मांगों का समाधान नही किया तो तो आन्दोलन को और तेज किया जाएगा। आगामी  9 अगस्त को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान  जिला मुख्यालय पर हो रहे प्रदर्शनों में भाग लेंगे। इसके बाद 23 अगस्त को राज्य के उपमुख्यमंत्री जिनके पास पंचायत एवं विकास विभाग का जिम्मेदारी भी है उनके विधानसभा क्षेत्र उचाना में फरीदाबाद जिले से एक सौ मोटरसाइकिल से रैली लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारी पहुंचेंगे। यूनियन की मांगे इस प्रकार है। माननीय स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ बनी       सहमति के अनुसार सभी शहरी व ग्रामीण सफाई कर्मियों को 4000 जोखिम भत्ता दिया जाए।

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की बैठक हुई संपन्न

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome