- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,09 July , 2020
FARIDABAD NEWS. 9 JULY 2020 : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के अंतर्गत संचालित कम्युनिटी कॉलेज ऑफ स्किल डेवलपमेंट ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से प्रयास सोशल वेलफेयर सोसायटी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये। प्रयास सोसाइटी समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के वंचित बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने के लिए काम करने वाला एक गैर-सरकारी संगठन है।
इस समझौते पर कम्युनिटी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजीव गोयल और प्रयास सोसायटी के अध्यक्ष श्री रमेश कुमार गुप्ता ने कुलपति प्रो दिनेश कुमार और कुलसचिव डॉ. एस.के. गर्ग की उपस्थिति में हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल डॉ. रश्मि पोपली और प्रयास सोसाइटी के महासचिव तरुण गुप्ता भी उपस्थित थे।डॉ. संजीव गोयल ने बताया कि इस समझौते से ऐसे विद्यार्थियों को भी लाभ होगा जो प्रयास सोसाइटी के प्रशिक्षण केेन्द्रों में कौशल प्रशिक्षण ले रहे है। ऐसे विद्यार्थी विश्वविद्यालय के कम्युनिटी कालेज में कौशल पाठ्यक्रमों का लाभ उठा सकेंगे। उन्होेंने बताया कि कालेज द्वारा बी.वोक सहित कई कौशल पाठ्यक्रम चलाये जा रहे है, जिसके लिए विद्यार्थियों का अच्छा रूझान है। इस सहयोग को विश्वविद्यालय के सामाजिक सरोकार के अंतर्गत की जाने वाली पहल का हिस्सा बताते हुए कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के प्रधानमंत्री के विचार को साकार करने के लिए प्रत्येक वर्ग से लोगों को समाज के वंचित वर्गों के उत्थान में योगदान देने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणात्मक कौशल शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि उन्हें प्रतिस्पर्धी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाया जा सके रमेश कुमार गुप्ता ने समझौते पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय को समाज के कमजोर वर्ग से संबंधित लोगों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण और परस्पर सहयोग से कार्यक्रम संचालित करने की आवश्यकता पर बल दिया तथा इसके लिए विश्वविद्यालय को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...