- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,09 July , 2020
FARIDABAD NEWS 9 JULY 2020 : तिगांव विधानसभा क्षेत्र की नहरपार की कॉलोनियों के निवासियों के लिए कोरोना रैपिड टेस्ट कैम्प सेहतपुर स्थित पार्षद गीता रैक्सवाल के कार्यालय पर लगाया गया है। यहाँ पर वार्ड न. 23 के अंतर्गत आने वाली सभी कॉलोनी और गांव के निवासियों के लिए कोरोना रैपिड टेस्ट कैम्प लगाया गया है। जिन्हे कोरोना के लक्षण हैं या फिर कोरोना होने का शक है। ऐसे सभी लोग सेहतपुर स्थित गीता रैक्सवाल पार्षद कार्यालय पर पहुँच कर मुफ्त में टेस्ट करवा सकते हैं। इस मौके पर पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश रैक्सवाल ने कहा कि हमारे देश में जितनी बड़ी आबादी है। उसकी अपेक्षा कोरोना के बहुत कम मामले हैं। अन्य देशों की तुलना में भारत बेहतर स्थिति में हैं। इस श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सूझ-बुझ को जाता है। जिन्होंने समय रहते लॉकडाउन का निर्णय लिया और उसके बाद सभी लोगों के लिए कोरोना रैपिड टेस्ट का निर्णय लिया। आज कोरोना महामारी का टेस्ट काफी महंगा है। लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के लोगों के लिए बिल्कुल मुफ्त में टेस्ट कराने की सभी को सुविधा दी है। ये कोरोना संकट के समय आम लोगों के लिए बहुत बड़ी राहत की बात है। इस के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट किया। वार्ड नंबर 23 की पार्षद गीता रैक्सवाल ने अपने कार्यालय पर वार्ड के निवासियों के लिए मुफ्त कोरोना रैपिड टेस्ट कैम्प लगवाने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, फरीदाबाद के उपमहापौर देवेंद्र चौधरी एवं डॉक्टर एससी भगत और बीके अस्पताल की पूरी टीम का आभार प्रकट किया।
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM ; अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस* पर दक्ष फाउंडेशन की सामाजिक पहल “ख़्याल अपने बुज़ुर्गों का” (#KAB2026) का दसवाँ संस्करण Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : पंजाबी विकास सभा की एक बैठक न्यू लाइट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जवाहर कॉलोनी के प्रांगण में चुनाव अधिकारी शेर सिंह भाटिया , सुं Read More...
: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के साथ लघु उद्योग भारती की कार्यकारिणी की बैठक, उद्योगों से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन
: बिजली सुविधाओं में सुधार से उद्योगों को मिल
Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र में स्वच्छता, पौधरोपण एवं नशामुक्त Read More...