FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,08 July , 2020
पलवल को कराना है नशा मुक्त : डा. ब्रह्मदीप

FARIDABAD NEWS. 8 JULY 2020 :  बुधवार को जिला मानसिक स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस विभाग से साथ मिलकर एक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक दीपक गहलौत व सिविल सर्जन एवं वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ ब्रह्मदीप सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला मानसिक स्वास्थ्य विभाग मधु डागर मनोवैज्ञानिक द्वारा किया गया। कार्यशाला के मुख्य प्रवक्ता सिविल सर्जन व वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ ब्रह्मदीप ङ्क्षसह रहे। कार्यशाला में सभी थाना प्रमुख उपस्थित रहे।पुलिस अधीक्षक दीपक गहलौत ने पुलिस विभाग के लोगों को बताया कि नशे की तस्करी करने वाले मुजरिमों से जुड़ी चेन को ट्रैक करके मुख्य आरोपी का पता लगाकर सख्त से सख्त कार्यवाही करके ही समाज को नशा मुक्त किया जा सकता है। उन्होंने कार्यशाला के माध्यम से सभी से अपील की है कि वह पुलिस कार्यवाही में सहयोग करें।कार्यशाला में डा. ब्रह्मदीप ने नशे के प्रकार, दुष्परिणाम, उनसे बचने के उपाय व पुलिस प्रशासन की भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि युवा पीढी किस प्रकार नशे रूपी गाडी में एक बार सवार होकर अपने जीवन का अंत कर लेती है। उन्होंने बताया कि आज के युग में खासकर युवा पीढी में एक स्टेट्स सिम्बल के रूप में उभर रहा है, जिसके लिए युवा पीढी को और हमे जागरूक होने तथा करने की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि नशा मनुष्य को किस प्रकार सामाजिक, शारीरिक व मनोवैज्ञानी रूप से नुकसान पहुंचाता है। सामाजिक रूप से बहिष्कार व्यक्ति को समाज के द्वारा ही नशे से दूर ले जाया जा सकता है। डा. ब्रह्मदीप ने कहा कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस की थीम बेटर नोलेज फॉर बेटर केयर है। इस थीम का विश्लेषण करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक हमे नशे से संबंधित दुष्परिणामो के बारे में पूरी जानकारी नहीं होंगी तब तक हम इस बीमारी को समाज से नहीं निकाल सकते। उन्होंने कहा कि पुलिस 24 घंटे नागरिकों के बीच में रहती है। अगर वह लोगों को जागरूक करे तो लोगों को बड़ी संख्या में नशा मुक्ति की ओर ले जाया जा सकता है। समाज तभी स्वस्थ बन सकता है जब हम सब मिलकर काम करेंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन को कोरोना काल में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने के लिए सराहा।कार्यशाला में जिला मानसिक स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सिविल सर्जन डा. दिनेश मलिक ने नशे से जुड़ी काल्पित कथाओं का खंडन करते हुए नशे से जुड़ी सटीक जानकारी से उपस्थिति को अवगत कराया। यह एक इन्ट्रेक्टिव कार्यशाला थी, जिसमे पुलिस प्रशासन ने बढ़-चढक़र भाग लिया और अपने-अपने सवाल रखें, जिनका डा. ब्रह्मदीप सिंह ने बड़े ही सहज व संतोष जनक तरीके से उत्तर दिया। कार्यशाला का समापन सिविल सर्जन व वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ ब्रह्मदीप द्वारा उपस्थित सभी पुलिस जवानों व उपस्थित व्यक्तियों को नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलाकर किया।

पलवल को कराना है नशा मुक्त : डा. ब्रह्मदीप

More News

5/24/2026 8:46:37 PM
NHAI की नाक के नीचे जानलेवा कट, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है ...? : विष्णु चौहान

NH-19 पर दुर्घटनाओं को खुला न्योता 

PALWAL NEWS 24 MAY 2026  ; GAUTAM  : देशभर में सड़क सुरक्षा के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। के Read More...

5/24/2026 8:15:00 PM
ऋषिकेश में होटल हादसे में प्रभावित पत्रकारों को आर्थिक सहायता एवं सहयोग : आर. पी. वशिष्ठ

FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 ; GAUTAM : ऋषिकेश में पत्रकार साथियों के साथ हुए दर्दनाक होटल हादसे से समस्त पत्रकार जगत अत्यंत दुखी एवं व्यथित है। इस दुर्घटना में कई पत्रकार साथ Read More...

5/24/2026 7:57:52 PM
रोजगार मेले का सफल आयोजन, 550 युवाओं को मिला रोजगार का अवसर : योगेश कुमार

FARIDBAD NEWS 24 MAY 2026 ; GAUTAM ; मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के मार्गदर्शन में JITO फरीदाबाद चैप्टर Read More...

5/24/2026 7:51:07 PM
44 डिग्री की भीषण गर्मी में गरीबों के आशियाने उजाडऩा अमानवीय : बलजीत कौशिक

कांग्रेस ने हमेशा लोगों को बसाया जबकि भाजपा उजाड़ रही गरीबों को : बलजीत कौशिक
FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 : GAUTAM   मुजेसर के आजाद नगर में जिला प्रशासन द्वा Read More...

5/24/2026 7:46:24 PM
विकास को नई रफ्तार सेक्टर 12 टाउन पार्क में आधुनिक विकास कार्यों का भव्य लोकार्पण

FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 : GAUTAM  कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर 12 स्थित 1 नंबर टाउन पार्क में सिंथेटिक जॉगिंग ट्रैक, ओपन एयर थिएटर, बाउंड्री वॉल सहित अन्य जनस Read More...

5/24/2026 4:13:31 PM
श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया  :  डॉ. राजेश भाटिया

FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 : GAUTAM   सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल द्वारा संचालित श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का 49वां वार्षिकोत्सव एवं मंदिर Read More...

5/23/2026 7:52:17 PM
उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी : विक्रम सिंह

बिजली शिकायतों के त्वरित समाधान एवं कॉल रिस्पॉन्स को लेकर सख्त निर्देश जारी
FARIDABAD NEWS 23 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के विशेष ऊर्जा सचिव एवं उत्तर तथा दक्षिण हरि Read More...

5/23/2026 6:54:58 PM
आम प्रवक्ता नरेश ने बीके चौक पर पैट्रोलियम पदार्थों के रेट बढ़ाने के विरोध में बांटी मेलोडी

FARIDABAD NEWS 23 MAY 2026 : GAUTAM :  औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के प्रमुख बादशाह खान चौक पर आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा का अनोखा और आकर्षक प्रदर्शन लो Read More...


Welcome