FARIDABAD

HindustanVision Sunday,28 June , 2020
गिफ़्ट के रक्तदान शिविर में युवांओ ने दिखाया जोश

FARIDABAD NEWS. 28 JUNE 2020 : रक्त्त की इस कमी को पूरा करने के लिये अपने निरंतर प्रयासों द्वारा आयोजित रक्त्तदान शिविरों की श्रृंखला में "गिफ़्ट" – ग्लोबली इंटीग्रेटिड फॉउंडेशन फ़ॉर थैलेसीमिया द्वारा फैज़ुपुर खादर ग्राम - बल्लभगढ़, फरीदाबाद में एक और रक्त्तदान शिविर का आयोजन किया। ग्रामवासियों ने रक्त्त की कमी से हो सकने वाले सम्भावित दुष्परिणामों की गंभीरता को समझते हुवे इस शिविर में बढ़चढ़ कर भाग लिया।  युवा पीढ़ी ने यहाँ रक्त्तदान कर वहीं ग्राम के बुज़ुर्गों ने नई पीढ़ी के नौजवानों व खासकर ग्राम के महिलावर्ग को रक्त्तदान हेतु प्रोत्साहित कर एक महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी निभाई। इस अवसर पर "गिफ़्ट" के अध्यक्ष मदन चावला ने थैलेसीमिया के दुष्प्रभावों, इलाज व रोकथाम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कुछ लोगों के मन में चल रही रक्त्तदान सम्बंधित ग़लतफ़हमियों को भी दूर किया  शिविर को सफल बनाने में सभी रक्त्तदाताओं के अतिरिक्त्त, फैज़ुपुर खादर ग्राम से मनोज भाटी व सोनू भाटी, महावीर भाटी, योगेश, राहुल, कृष्ण, रवि, ओम, राजकुमार, समाजसेवी गुलाब भाटी एवं ग्राम छायंसा से आकाश, संजय राजपूत, विकास, सतीश भाटी व वीरेन्द्र आर्य का एक्टिव सहयोग रहा।  मेमवती भाटी ने प्रथम बार,  गोविंद धनवंतरी ने बत्तीसवीं बार व राजेश भाटी ने छत्तीसवीं बार रक्त्तदान किया। रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ट्यूलिप्स की अध्यक्ष मीनू गुप्ता व उनके सहयोगी सदस्यों  निधि अग्रवाल व निधि गुप्ता का इस रक्त्तदान शिविर के आयोजन में अतिविशिष्ट समर्थन रहा। शिविर के अंत में "गिफ़्ट" की ओर से मदन चावला, भारतचोपड़ा, कृष्ण भाटी, पूजा गोयल, विपुल शर्मा, पूजा जैन बंसल व बृजेश चावला ने सभी रक्त्तदाताओं व सहयोगियों का तहेदिल से आभार प्रकट किया व विशेष रूप से रोटरी ब्लड बैंक फरीदाबाद की टीम का धन्यवाद किया ।

गिफ़्ट के रक्तदान शिविर में युवांओ ने दिखाया जोश

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome