HARYANA

HindustanVision Saturday,27 June , 2020
मूलचंद शर्मा ने ट्यूबेलों को दुरुस्त कर, पानी की सप्लाई बढ़ाने के दिए आदेश

BALLABGARH NEWS. 27 JUNE 2020 :  बल्लभगढ़ हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा में खुद पीने के पानी की समस्या को दूर करने के लिए कमान सम्भाल ली है। उन्होंने आज शनिवार को नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक में पानी की समस्या को दूर करने के लिए प्लान तैयार किया। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने ट्यूबेलों का मौका मुआयना करने भी पहुंचे। अब 26 पुराने ट्यूबेल और 21 नए ट्यूबेलो से शीघ्र ही बल्लबगढ़ वासियों को पीने के पानी की सप्लाई मिलेगी।बल्लभगढ़ विधानसभा में पीने के पानी की समस्या को दूर करने के लिए आज हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा नगर निगम के अधिकारियों के साथ पहले सेक्टर-8 कार्यालय पर बैठक की और उसके बाद अपनी विधानसभा में पीने के पानी की आपूर्ति दुरुस्त करने व पानी की सप्लाई को बढ़ाने के लिए मिर्जापुर में लगे हुए ट्यूबेलों का मौका मुआयना करने पहुंचे गए।मूलचन्द शर्मा ने एक्सईएन रवि शर्मा सहित सभी एसडीओ को मिर्जापुर गांव में लगे 6 ट्यूबेलों को दुरुस्त कर बल्लभगढ़ शहर में पानी की सप्लाई को बढ़ाने के आदेश दिए हैं।उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा आने वाली पीने के पानी की समस्या को दूर करें। श्री शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ में रेनीवेल पानी की सप्लाई आ रही है। लेकिन फिर भी लोगों को पानी की दिक्कत ना आए, इसके लिए नगर निगम के कुछ पुराने ट्यूबलो को दुरुस्त कराया जा रहा है।इसके अलावा 10 नए ट्यूबेल नए भी निगम द्वारा लगाए जाएंगे ताकि अपनी विधानसभा बल्लभगढ़ में लोगों को कोई पीने के पानी की समस्या न आये।कैबिनेट मंत्री श्री शर्मा ने मिर्जापुर में मौके पर जाकर ट्यूबेल चलवा कर स्वयं पानी को पीकर के चेक किया। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने लोगों को कोविड-19 के बचाव बारे जागरूक करते हुए कहा कि वे केन्द्र सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार वैश्विक महामारी कोरोना वायरस अपना, अपने परिवार का बचाव रखें। जरूरी कार्य से ही घर से बाहर निकलते समय अपने मुंह पर मास्क और हाथों में गल्फ पहन कर रखे। समय-समय पर हाथों को साबुन से धोएं और सनेटाइजर करते रहें। साथ ही उन्होंने जिला में आए टी डी दल से बचाव बारे जागरूक किया।इस मौके पर मंत्री ने कहा कि इन ट्यूबेलो के लगने के बाद भी बल्लभगढ़ विधानसभा में पीने के पानी की समस्या आने वाले कई वर्षो तक नहीं आएगी। ज्ञात हो कि जैसा कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ में लोगों के लिए कंक्रीट की सड़कें बनाकर गड्ढों से मुक्ति दिलवाई है। उसी प्रकार पीने के पानी की समस्या को भी दूर किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि निर्माण केंद्र एडीसी विभाग की तरफ से भी 11 नए ट्यूबेल बल्लभगढ़ विधानसभा में पानी की सप्लाई के लिए विभिन्न जगहों पर लगवाए जाएंगे। ट्यूबेलों  के लगने से ऊंचा गांव सेक्टर 64-65-62 इलाके में पीने के पानी की समस्या दूर हो जाएगी। जबकि नगर निगम द्वारा मिर्जापुर गांव सहित विभिन्न स्थानों पर लगे हुए पुराने 26 ट्यूबलो को ठीक कराया जाएगा और उनकी सप्लाई भी बल्लभगढ़ विधानसभा में की जाएगी ताकि सेक्टर 3 बूस्टर से सप्लाई को बढ़ाया जा सके। इसके अलावा सेक्टर 25 बूस्टर की सप्लाई बढ़ने से भी लोगो को मिलेगा भरपूर पीने का पानी इसके लिए नगर निगम अलग से पाइपलाइन भी डालेगा।श्री शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ में रेनीवेल पानी की सप्लाई आ रही है। लेकिन फिर भी लोगों को पानी की दिक्कत ना आए। इसके लिए यह प्लान तैयार किया गया है।कैबिनेट मंत्री ने  अधिकारियोंं को आदेश दिए है कि जल्द ही मिर्जापुर गांव में निगम की जमीन पर लगे ट्यूबेलों को शुरू कर दे।इस मौके पर नगर निगम के एक्सईएन रवि शर्मा, एसडीओ विनोद मित्तल, राजकुमार, जगबीर बैंसला, विनोद सिंह, नवल सिंह, मनोज जेई सहित पारस जैन भी मौजूद रहे।

मूलचंद शर्मा ने ट्यूबेलों को दुरुस्त कर, पानी की सप्लाई बढ़ाने के दिए आदेश

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome