ENTERTAINMENT

HindustanVision Thursday,25 June , 2020
“भोंसले” 26 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज़ होगी

अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सवों में धूम मचा चुकी है फ़िल्म 

MUMBAI NEWS 25 JUNE 2020 :  -- अमिताभ बच्चन की मराठी फ़िल्म एबी अणि सीडी प्रोड्यूस कर चर्चा में आए प्रोड्यूसर पीयूष सिंह अब ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर पर अपनी नई फ़िल्म भोंसले लेकर आ रहे हैं। 26 जून को रिलीज़ होने वाली इस फ़िल्म को लेकर इंटरनेटर पर जबर्दस्त चर्चाओं का दौर  चल रहा है। पीयूष सिंह इससे पहले कृति, तांडव जैसी शार्ट फ़िल्में बना चुके हैं। पिछले साल आई धनुष की इंटरनेशनल फिल्म “द एक्स्ट्रा आर्डिनेरी जर्नी आफ़ ए फ़कीर” में भी वो सह निर्माता की भूमिका में थे।भोंसले के बारे में बातचीत करते हुए निर्माता पीयूष सिंह ने बताया कि वो इसके ओटोटी प्लेटफॉर्म पर आने को लेकर भी बहुत उत्साहित है। लॉकडाउन के इस दौर में दर्शकों के सामने सेंसिबल कंटेट आना जरूरी है। इसलिए कंपनी ने इसे ओटीटी पर लाने का फैसला किया। भोंसले को दुनिया भर के दर्जन भर से भी अधिक फिल्म महोत्सवों में सराहना मिल चुकी है। बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, लंदन, अमेरिका के महोत्सवों में ढेरों अवार्ड्स समेत फिल्म के खाते में प्रतिष्ठित एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवार्ड भी है। भोंसले की कहानी एक मराठी पुलिसवाले की है जो क्षेत्रवाद की भावना से परे जाकर कुछ ऐसे कदम उठाता है जो मौजूदा समाज को चौंकाने वाले हैं। फिल्म के सब्जेक्ट को लेकर पहले भी काफी चर्चाएं हो चुकी हैं। भोंसले जैसे सब्जेक्ट पर फिल्म बनाने का साहस दिखाने वाले पीयूष कहते हैं कि सिनेमा में समाज की झलक दिखलाई देना लाजमी है। क्षेत्रवाद, प्रांतवाद भारत की बड़ी समस्या रहा है और ऐसे में ये एक बेहद चैंलेंजिंग फिल्म रही है। हम दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया की उम्मीद रखते हैं। गोल्डन रेशियो फिल्म के को-फांउडर पीयूष की आगामी योजनाओं काफी महत्वाकांक्षी हैं। पीयूष सिंह ने बताया कि लॉक डाउन की वजह से अभी कंपनी की नई घोषणाओं को टाला गया है। जैसे की सबकुछ सामान्य होगा कंपनी कुछ बड़े स्टार्स के साथ नई फिल्मों की एनाउंसमेंट करने वाली है। गोल्डन रेशियो फिल्म के प्रमुख अभयानंद सिंह भी भोंसले को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि अमिताभ बच्चन के साथ उनकी मराठी फिल्म एबी अणि सीडी लॉकडाउन के ठीक पहले रिलीज़ हुई है। रिलीज़ होते ही लॉकडाउन हुआ जिसके बाद फिल्म को अमेजन प्राइम ओटीटी पर ला गया। अभयानंद सिंह ने कहा कि भोंसले का कंटेट भारत के लिए एकदम नया है। यह फिल्म उन मुद्दों पर सीधे बात करती है जिस पर हम बात करने से कतराते हैं। उन्होंन ये भी कहा कि आगे भी कंपनी ऐसे इश्यू बेस्ड मुद्दों पर फिल्में बनाने का इरादा रखती है

“भोंसले” 26 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज़ होगी

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome