- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,15 June , 2020
NEW DELHI NEWS . 15 JUNE 2020 : सुशांत सिंह ने आत्महत्या क्यों की इस सवाल का जवाब मुंबई पुलिस भी ढूंढ रही है. कई लोगों से पूछताछ हो चुकी है और कई लोगों से पुलिस संपर्क कर सवाल-जवाब कर रही है. एक्टर के सुसाइड करने के बाद पुलिस ने शव को फौरन कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. एक्टर का देर रात तक पोस्टमार्टम चला. जिसकी रिपोर्ट अब पुलिस को सौंपी गई है.
एक्टर की पोस्टमार्टम से रिपोर्ट से पता चला है कि, दम घुटने से उनकी मौत हुई है. पुलिस को जैसी ही इस बात की जानकारी मिली है उन्होंने एक बार फिर से नौकर से पूछताछ करने की बात कही है. रिपोर्ट में कोई और कारण नहीं बताया गया है लेकिन, उनके विसरा समेत ऑर्गन को लेकर फॉरेसिंक जांच के लिए भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट फिलहाल नहीं आई है. इस रिपोर्ट से ड्रग्स या किसी जहर के बारे में जानकारी मिलेगी.
एक्टर की मौत का शुरुआती मामला सुसाइड का लग रहा है लेकिन, रिपोर्ट में दावा किया गया कि दम घुटने से उनकी मौत हुई है. इसलिए माना जा रहा है कि, जब एक्टर ने आत्महत्या करने की कोशिश की और खुद को फांसी लगाई तो उनका दम घुट गया और उनकी मौत हो गई. बताया गया कि, 6 महीनों से एक्टर तनाव में थे लेकिन किस वजह से वह तनाव में थे इसका पता नहीं चल पाया है. मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस बहुत जल्द सुशांत की दोस्त रिया का बयान ले सकती है और कुछ सवाल कर सकती है.
सुशांत सिंह की बंगाली दोस्त रिया चक्रवर्ती कुछ दिन से एक्टर के साथ ही थी. लेकिन, मौत से पहले एक्टर ने रिया को उनके घर भेज दिया था. मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर सकती है. क्योंकि, पुलिस एक्टर की मौत की वजह जानना चाहती है और इसके लिए उनसे जुड़े हर शख्स से पुलिस पूछताछ कर सकती है. चूंकि, रिया काफी समय से एक्टर के साथ थीं दोनों के अफेयर को लेकर भी बातें सामने आती थीं. इस वजह से पुलिस रिया से जानना चाहेगी कि, क्या एक्टर ने उन्हें अपने तनाव के बारे में कुछ बताया या कोई ऐसी बात बताई जिससे वह परेशान थे.इसके अलावा पुलिस रिया से उनके और एक्टर के रिश्ते पर भी सवाल कर सकती है. दोनों के बीच क्या था और रिया क्यों घर गई इस पर भी सवाल हो सकते हैं. फिलहाल रिया से पूछताछ के बाद ही कुछ पता चल सकेगा. एक्टर के मोबाइल रिकॉर्ड के मुताबिक उन्होंने अपना आखिरी कॉल रिया चक्रवर्ती और महेश शेट्टी को मिलाया था. लेकिन दोनों ने ही सुशांत का कॉल नहीं उठाया. अब इस केस को आगे ले जाते हुए पुलिस दोनों से पूछताछ करेगी. रिपोर्ट के मुताबिक 13 जून को रात 12 बजे के बाद सुशांत ने रिया चक्रवर्ती और महेश शेट्टी को कॉल किया था, पर दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया. सुशांत सिंह राजपूत 14 जून सुबह 6:30 बजे उठे थे. सुबह 9:30 बजे उन्होंने बहन से फोन पर बात की. करीब 10:30 बजे सुशांत अपने कमरे से निकले और जूस लिया और वापस कमरे में लौट गए. कुछ देर बाद जब नौकर लंच पूछने गया तो कमरा बंद था और वो दरवाजे को खोल नहीं रहे थे.साथ रहने वाले दोस्तों और नौकरों ने सुशांत को फोन भी किया लेकिन फोन नहीं उठाया गया. इसपर सब घबरा गए. कमरा नहीं खुलने पर चाबी बनाने वाले को बुलाया गया. चाबी वाले ने लॉक खोल दिया. कमरे में पंखे से सुशांत का शव लटकता देख सभी के होश उड़ गए. लेकिन पुलिस को सुशांत के कमरे से ना कोई सुसाइड नोट मिली और ना ही कोई अन्य जानकारी. एक्टर की आत्महत्या के पीछे का कारण जानने के लिए पुलिस जोर-शोर से लगी है. रिया और महेश के अलावा पुलिस सुशांत के कुछ अन्य दोस्तों से भी पूछताछ करेगी. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक भी सुशांत की मौत फांसी के चलते दम घुटने से हुई है.
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...