FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,26 May , 2020
कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए पांच कमेटियां नियुक्त : यशपाल

FARIDABAD NEWS. 26 MAY 2020 :  उपायुक्त यशपाल ने कहा कि जिला में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए पांच प्रकार की कमेटियां बनाई गई हैं। यह सभी कमेटियां एक साथ, एक कमांड से कार्य करेंगी। सभी कमेटियों को उनकी वर्किंग के रूप प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उपायुक्त मंगलवार को लघु सचिवालय में माॅनीटरिंग व सेक्टर कमेटी के सदस्यों को उनके कार्यां के बारे में जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी कमेटियों को कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी है कि एक बड़ी चैन बनाई जाए ताकि कम से कम घरों पर लोकल कमेटी के एक सदस्य को नियुक्त किया जाए। यह सदस्य अपने आसपास के क्षेत्र में कोरोना जैसे सिम्टम वाले व्यक्ति की पहचान करने, आसपास के लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री पर नजर रखने, सरकार व जिला प्रशासन की ओर से जारी हिदायतों व एसओपी की अनुपालना करवाने, क्वारेंटाइन किए गए लोगों को घरों में रखने, कंटेनमेंट जोन में जरूरी वस्तुओं की सप्लाई सुनिश्चित करवाने, लोगों में जागरूकता पैदा करने व सही तरीके अपनाने के लिए प्रेरित करने, लोगों को संभावित रिस्क के बारे में बताने संबंधी आदि कार्य करेंगे तथा इसकी नियमित रिपोर्टिंग करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कमेटियों को एक चैन के रूप में सूचना भेजी जाएगी तथा उसकी चैन के रूप में सूचना प्राप्त भी की जाएगी।हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक प्रदीप दहिया ने बताया कि गत दिनों जिला प्रशासन के अधिकारी, जिन्हें वार्ड अधिकारी के रूप में फूड वितरण का कार्य सौंपा गया था, उसे सभी अधिकारियों ने पूरी ईमानदारी व तत्परता से पूरा किया। सभी अधिकारी भी इसके लिए आत्म संतुष्ट भी होंगे कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में मानव कल्याण के लिए कार्य करने का अवसर मिला। सभी लोगों का टीम के रूप में साथ कार्य करने से बड़े स्तर पर जरूरतमंद लोगों को खाना पहुंचाना संभव हो पाया। अब इन अधिकारियों को इन कमेटियों में शामिल किया गया है तथा सभी को पहले मिले एरिया के हिसाब से जिम्मेवारी सौंपी जाएगी, ताकि जिस क्षेेत्र में वे पिछले दो महीने से कार्य कर रहे हैं और उनके साथ काफी वालिंटियर भी जुड़ चुके हैं, वहां पर बेहतर तरीके से काम कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि एक बार फिर नई जिम्मेवारी के साथ सभी अधिकारी पूरी तमन्यता के साथ सक्रिय होकर जुट जाएं तथा कोरोना की परिस्थितियों को सामान्य बनाने में बड़ी भूमिका निभाएं। कोरोना के संक्रमण को रोका जा सकता है, बस जागरूकता के साथ कार्य करने की जरूरत है। इसमें अगर जिलावासी भी सहयोग करेंगे तो इस ल़ड़ाई पर बहुत जल्दी जीत पाना संभव है। इस अवसर पर जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए पांच कमेटियां नियुक्त : यशपाल

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome