- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,26 May , 2020
FARIDABAD NEWS. 26 MAY 2020 : जिलाधीश यशपाल ने कहा कि जिला में बाजारों व दुकानों को खोलने के लिए दाएं व बाएं तरफ के नियम लागू किए गए थे, लेकिन दुकानदार जरूरी सेवाओं का बहाना बनाकर इन नियमों को तोड़ रहे हैं और प्रतिदिन दुकाने खोलकर कार्य कर रहे हैं। अगर कोई दुकानदार दाएं व बाएं के नियमों की अनुपालना नहीं करता तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिलाधीश ने आदेश जारी कर कहा कि सिर्फ एक तरफ की ही दुकानें खुलेंगी तथा दूसरी तरफ की दुकाने, चाहे वे जरूरी सेवाएं देने वाली ही हो, नहीं खुलेंगी। उन्होंने कहा कि जिस तरफ की दुकानें खुली होती हैं, उसके दूसरी तरफ काफी रेहड़ी वाले अपनी रेहड़ी लगा लेते हैं, जिससे बाजार में भीड़ इक्ट्ठी हो जाती है। इस संबंध में लोकल कमेटियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बाजारों में खुली दुकानों पर पूर्णतय नियंत्रण रखेंगी और यह भी सुनिश्चित करेंगी कि बाजार में जिस तरफ की दुकानें बंद हैं, वहां पर किसी भी प्रकार की कोई रेहड़ी न लगा सकें। उन्होंने बताया कि व्यापारी संगठनों की तरफ से भी सुझाव आया है कि एनआईटी के प्रत्येक बाजार को सिर्फ उसी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए प्रयोग किया जाए। बाकी बाहर से कोई व्यक्ति उस बाजार में नहीं आना चाहिए, ताकि बाजार में कम से कम भीड़ हो। इन आदेशों की अनुपालना इस कार्य के लिए बनाए गए दस्ते नगर निगम के संयुक्त आयुक्त के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी मार्केट को अन्य लोगों के लिए बंद कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह भी देखने में आया है कि दुकानदारों ने अपनी दुकानों के दरवाजों से काफी आगे तक बढ़ा दिया है ओर उसमें सामान डाल दिया है, जिसकी वजह से लोगों को खड़े रहने की जगह नहीं मिलती और वहां पर भीड़ बढ़ जाती है। अतः सभी दुकानदारों को निर्देश दिए जाते हैं कि वे सभी अपनी दुकानों के अंदर ही सारा सामान रखें और अगर कोई दुकानदार इन आदेशों की अनुपालना नही करता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...