FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,26 May , 2020
मजदूरों का हितैषी बताने वाली भाजपा का असली चेहरा आया सामने : यशपाल नागर

FARIDABAD NEWS. 26 MAY 2020 :  वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यशपाल नागर ने केंद्र की मोदी सरकार आरोप लगाते हुए कहा कि मजदूरों का हितैषी बताने वाली भाजपा सरकार का असली चेहरा सामने आ चुका है। मजदूरों को आत्म निर्भर की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी की, किस मुंह से बात कर रही है कि मजदूरों को सडक़ों पर पैदल चलने के लिए मजबूर कर दिया। आज देश का करोड़ों मजदूर बेरोजगार हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ का पैकेज मजदूरों के लिए मात्र दिखावा एवं झूठा साबित होगा। इसमें मजदूरों के खाते में सीधा कुछ नहीं दिया। जिस प्रकार राहुल गांधी ने देश के मजदूरों के खाते में सीधे पैसा जमा करने की बात की है उसको अमल में लाया जाना चाहिए। देश के मजदूरों के खाते में प्रतिमाह 7500 रुपए जमा किया जाना चाहिए। केंद्र की भाजपा सरकार मजदूरों, किसानों एवं देश के उद्योगों के बारे में खाका रखे कि भविष्य में क्या योजना होंगी, जिससे देश का किसान, मजदूर एवं उद्योग दोबारा से खड़ा हो सकेगा। आज हमारे देश के प्रधानमंत्री जी को अंतर्राष्ट्रीय देशों के बारे में न सोचकर अपने देश के मजूदरों के हितों के बारे में सोचना चाहिए। श्री नागर ने कहा कि देश में लॉक डॉन के बाद करोड़ों मजदूर बेरोजगार हुए, उनको जल्दी से जल्दी रोजगार दिया जाए। देश का किसान दिन-प्रतिदिन कर्जदार होता जा रहा है और इस पैकेज में भी किसानों को कर्जा देने की घोषणा की है न कि सीधे फायदा पहुंचाने की। मोदी सरकार द्वारा घोषित किया गया पैकेज देश की अर्थव्यवस्था का एक प्रतिशत भी नहीं। कोरोना महामारी के मुश्किल दौर में हालात नियंत्रित करने में केंद्र सरकार पूरी तरह नाकामयाब साबित हुई।

मजदूरों का हितैषी बताने वाली भाजपा का असली चेहरा आया सामने : यशपाल नागर

More News

11/9/2026 4:49:21 PM
आर्य समाज ने यज्ञ और भजनों के साथ मनाया महर्षि दयानन्द निर्वाण उत्सव

हजारों दीप जलाकर एक दीप बुझ गया, सबको राह दिखा कर ईश्वर की लौ में मिल गया

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : आर्य समाज नेहरू ग्राउण्ड एवं आर्य केन्द्रीय सभा (नग Read More...

11/9/2026 3:56:32 PM
श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में 11 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया दीपोत्सव, गुरुदेव ने किया मां महालक्ष्मी का विशेष पूजन

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में दीपावली का पर्व बड़ी ही धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श् Read More...

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...


Welcome