FARIDABAD

HindustanVision Friday,22 May , 2020
बडख़ल विधान सभा क्षेत्र के नागरिकों को नहीं होगी कोई परेशानी : सीमा त्रिखा

FARIDABAD NEWS. 22 MAY 2020 :  बडखल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा ने 
शुक्रवार को फरीदाबाद नगर निगम के आयुक्त डाॅ. यशपाल गर्ग अन्य निगम अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक कर विधानसभा क्षेत्र के सभी दस वार्डों, गांवों तथा कालोनियों में पानी व सीवरेज का समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। विधायक सीमा त्रिखा ने बैठक में बताया कि उन्होंने प्रदेश के बजट सत्र के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधानसभा में उठाया था तथा स्पीकर ने इनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर उनके हल निकालने का आदेश दिया था।इसी के तहत विधायक सीमा त्रिखा ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम में उनके विधानसभा क्षेत्र के सभी दस वार्डों के अंतर्गत आने वाले आठ गांवों भांखड़ी, नवादा, बडखल, अनखीर, फतेहपुर चंदीला, मेवला महाराजपुर, अनंगपुर, लक्कड़पुर व गांव खोरी के साथ-साथ एसजीएम नगर, नेहरू कालोनी, शिव दुर्गा विहार, साथ लगते डेरे तथा सेक्टर-21 आदि क्षेत्र के नागरिकों को पानी तथा सीवरेज की समस्या से न जूझना पड़े इसके लिए सभी जरूरी कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए। विधायक
ने कहा कि पिछले करीब दो माह से देशभर में लागू लाॅकडाउन के चलते विकास कार्यों पर विराम-सा लगा हुआ था लेकिन अब सरकार द्वारा जरूरी हिदायतों के साथ विकास कार्यों को खोलने का निर्णय लिया है इसलिए अब शीघ्र से शीघ्र सभी अधूरे पड़े कार्यों को नगर निगम अधिकारी शीघ्र पूरा कर लें ताकि
नागरिकों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही विधायक त्रिखा ने निगम अधिकारियों को सुझाव दिया कि क्षेत्रवासियों को पानी व सीवरेज आदि की समस्या के निपटान के लिए हर विधानसभा क्षेत्र का एक अलग एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए ताकि उस नंबर पर संपर्क करके
क्षेत्र की समस्या को तुरंत हल करवाया जा सके। इस मौके पर निगमायुक्त डाॅ.यशपाल गर्ग ने विधायक के सुझावों व निर्देशों पर शीघ्रता से अमल करने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि नगर निगम प्रशासन
क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए विकास कार्य कराने में जुटा हुआ है तथा शहरवासियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर नगर निगम के अधीक्षण अभियंता वी के कर्दम, दीपक किंगर, एसईएन श्याम सिंह, संबंधित वार्डों के एसडीओ जीतराम, खेमचंद, हकुद्दीन आदि अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बडख़ल विधान सभा क्षेत्र के नागरिकों को नहीं होगी कोई परेशानी : सीमा त्रिखा

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome