- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,22 May , 2020
FARIDABAD NEWS. 22 MAY 2020 : हरियाणा अभिभावक एकता मंच ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र भेजकर हरियाणा सरकार से 5000 करोड़ का राहत पैकेज मांग रहे और फीस न आने के कारण अध्यापकों को सैलरी ना देने का बहाना कर रहे स्कूलों का सीएजी के द्वारा ऑडिट कराने की मांग की है। मंच ने लिखा है कि स्कूलों के पास करोड़ों रुपए सरप्लस व रिजर्व फंड के रूप में मौजूद है। मंच ने मुख्यमंत्री को बताया है कि स्कूल प्रबंधकों ने नए दाखिलों में एडवांस में ली गई फीस से ही करोड़ों रुपए जमा कर लिए हैं। इसके अलावा दाखिला फार्म 500 से 1200 रुपए में बेचकर और 6 महीने पहले किए गए दाखिले में एडवांस के रूप में अभिभावकों से 30 हजार से 110000 लेकर बैंक ब्याज के रूप में ही लाखों रुपए कमा लिए हैं। मंच के प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा ने कहा है कि मंच ने आरटीआई लगाकर फरीदाबाद के 25 स्कूलों की जानकारी मांगी थी जिनमें से अभी सिर्फ 5 स्कूलों की ही जानकारी मिली है। जिसके अनुसार ग्रैंड कोलंबस 16 ने 400 दाखिला फार्म 1200 रुपए प्रति फार्म बेचकर 4 लाख 80 हजार , डीएवी 14 ने 500 फार्म 1000 के हिसाब से बेचकर 5लाख , डीपीएस 19 व 81 ने 400 - 400 फार्म 750 के हिसाब से बेचकर 3 -3 लाख व मॉडर्न डीपीएस ने 400 फार्म 500के हिसाब से बेचकर 2 लाख रुपए कमाए हैं । जबकि दाखिला प्रक्रिया पूरी ऑनलाइन हुई है। इसी प्रकार अभिभावकों से एडवांस के रूप में 30 हजार से 1 लाख 10 हजार तक ली गई फीस पर अक्टूबर 2019 से जून 2020 तक साधारण बैंक ब्याज के रूप में डीपीएस 19 ने 18 लाख , DPS 81 ने 16 लाख , ग्रैंड कोलंबस ने 3 लाख , मॉडर्न डीपीएस ने 2 लाख 54 हजार और डीएवी 14 ने 22 लाख रुपए कमा लिए हैं। जब की प्री नर्सरी ,नर्सरी , एलकेजी कक्षा की पढ़ाई शुरू नहीं हुई है। इन छोटे बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई भी नहीं हो सकती है।जैसे हालात चल रहे हैं उनकी पढ़ाई जुलाई से पहले संभव नहीं है। जबकि स्कूल वालों ने नए दाखिले के छात्रों से अप्रैल मई-जून की फीस वसूल ली है। ऐसा ही सभी स्कूल प्रबंधक कर रहे हैं।शिक्षा विभाग पंचकूला के एक सर्कुलर में कहा गया है कि सर्विस नहीं तो फीस नहीं ।तब स्कूल प्रबंधकों द्वारा बिना पढ़ाई फीस लेना वह भी 9 महीने पहले पूरी तरह से गैर कानूनी है। शिक्षा नियमावली में भी नियम है कि स्कूल प्रबंधक दाखिला देकर एडवांस में फीस नहीं ले सकते हैं। मंच ने मुख्यमंत्री को यह भी बताया है कि सभी स्कूल प्रबंधकों ने शिक्षा विभाग के निर्देशों के विपरीत अभिभावकों से डरा धमका कर अप्रैल, मई की बढ़ाई गई ट्यूशन फीस व अन्य फंडों में फीस वसूल ली है। उसके बावजूद वे अपने अध्यापकों को मार्च, अप्रैल की तनखा नहीं दे रहे हैं। मंच ने कई बार इसकी शिकायत चेयरमैन एफएफआरसी फरीदाबाद से की है लेकिन दोषी स्कूलों के खिलाफ कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। कैलाश शर्मा ने यह भी बताया कि मंच ने आरटीआई के द्वारा कई स्कूलों के फार्म 6 व बैलेंस शीट, ऑडिट रिपोर्ट प्राप्त की है जिसमें काफी घपला नजर आया है जिन कई फंडों में अभिभावकों से फीस ली गई है उनको फार्म 6 में दिखाया ही नहीं गया है। चेयरमैन एफएफआरसी द्वारा कराई गई ऑडिट रिपोर्ट में भी ऑडिटर ने कई कमियों को दर्शाया है। ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार स्कूल वालों के पास काफी मात्रा में सरप्लस व रिजर्व फंड है। मंच ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि सभी प्राइवेट स्कूलों की सीएजी से ऑडिट कराई जाए ।
FARIDABAD NEWS 13 NOV 2026 : GAUTAM : दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम, नियंत्रण एवं प्रभावी शमन के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा को लेकर उप Read More...
FARIDABAD NEWS 11 NOV 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार 21 नवंबर 2026 को पूरे हरियाणा में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस Read More...
हजारों दीप जलाकर एक दीप बुझ गया, सबको राह दिखा कर ईश्वर की लौ में मिल गया
FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : आर्य समाज नेहरू ग्राउण्ड एवं आर्य केन्द्रीय सभा (नग Read More...
FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में दीपावली का पर्व बड़ी ही धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श् Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...