FARIDABAD

HindustanVision Friday,22 May , 2020
सरकारी जमीनों पर किसी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं : मूलचंद शर्मा

FARIDABAD NEWS. 22 MAY 2020 :  कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने  बल्लभगढ़ स्थित रेस्ट हाउस में नगर निगम और बिजली विभाग के अधिकारियों की बैठक ली ।बैठक में मंत्री ने सभी अधिकारियों को गर्मी के मौसम को देखते हुए शहर में पानी और बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त करने के दिशा निर्देश दिए । बल्लभगढ़ के रेस्ट हाउस में आयोजित आधिकारिक की  बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि शहर में किसी भी वार्ड के अंदर बिजली और पानी की कोई दिक्कत लोगों के सामने न आए। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को आदेश दिए है कि वह वह यमुना नदी से आने वाली रेनीवेल पाइप लाइन का निरीक्षण कराए यदि कहीं भी इस पाइप लाइन में लीकेज मिलती है तो उसे  तुरन्त ठीक कराया जाए ताकि बल्लभगढ़ को उसका पूरा पानी मिल सके ।कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को कहा कि  बल्लभगढ़ शहर में सरकारी जमीनों पर किसी प्रकार का कोई कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यही नहीं बिजली विभाग के अधिकारियों को भी दिशा निर्देश देते हुए मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि गर्मी का मौसम है और इसमें बेवजह बिजली के कट न लगाए जाएं ।लोगों को पूरी बिजली दी जाए ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े । यही नहीं कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को कोरोना महामारी से निपटने के लिए भी दिशा निर्देश देते हुए  कहा कि शहर में कोई गरीब भूखा न रहे इसके अलावा उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के नियमों का सभी से पालन कराया जाए ताकि इस बीमारी से शहरवासियों को सुरक्षित रखा जा सके। बैठक में  नगर निगम के कमिश्नर यश गर्ग भी  मौजूद रहे और उन्होंने अधिकारियों से शहर के सभी पानी के बूस्टिंग स्टेशन और डिस्पोजलो  का ब्यौरा लिया ,साथ ही सभी नगर निगम के अधिकारियों को कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के दिशा निर्देशों अनुसार बताए गए कार्यों को जल्द पूरा करने की हिदायत दी।इस मौके पर बल्लभगढ़ के एसडीएम त्रिलोकचंद, तहसीलदार  सुशील कुमार  बल्लभगढ़,बिजली  विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेश कक्कर, बिजली विभाग के एक्सईएन जितेंद्र ढुल, नगर निगम के अधीक्षण अभियंता  बीके कर्दम , नगर निगम के एक्सईन रवि शर्मा ,नगर निगम के नायब तहसीलदार जगत सिंह सहित नगर निगम के कई अधिकारी मौजूद रहे।

सरकारी जमीनों पर किसी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं : मूलचंद शर्मा

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome